Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: एलईडी वैन से लोगों को मिलेगी शासकीय योजनाओं की जानकारी, फायदा उठाने के तरीके-प्रक्रिया भी बतायी जाएगी
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260521 WA0013
सड़क हादसे में ट्रांसपोर्टर सहित ड्राइवर की मौत दो अन्य की हालत गंभीर
CHHATTISGARH घरघोड़ा
IMG 20260521 205551
आम के पेड़ पर झूलती मिली ग्रामीण की लाश, गांव में फैली सनसनी
CHHATTISGARH RAIGARH घरघोड़ा
IMG 20260520 WA0014
3 जून को जिला पं. अध्यक्ष सालिक साय का नई दिल्ली में होगा सम्मान
CHHATTISGARH जशपुर
IMG 20260520 WA0013
गॉव मे दिखा दुर्लभ सफेद भालू वीडियो सोशल मीडिया में वायरल
CHHATTISGARH
IMG 20260520 WA0011
घरघोड़ा नप का अदभुत कारनामा 93 लाख रूपये स्वीकृत तालाब में दूसरे तालाब जलकुंभी डंप, सीएमओं ने बरती सख्ती दी हटाने के निर्देश
CHHATTISGARH घरघोड़ा
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » एलईडी वैन से लोगों को मिलेगी शासकीय योजनाओं की जानकारी, फायदा उठाने के तरीके-प्रक्रिया भी बतायी जाएगी

एलईडी वैन से लोगों को मिलेगी शासकीय योजनाओं की जानकारी, फायदा उठाने के तरीके-प्रक्रिया भी बतायी जाएगी

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu February 7, 2024 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read
download 2024 02 07T201149.137

रायपुर 7 फ़रवरी 2024/छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजनों को बताने और उनका अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित करने आज कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने सुसज्जित एलईडी वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कलेक्टोरेट परिसर से रवाना की गई इस एलईडी स्क्रीन वैन को जनसम्पर्क विभाग ने तैयार कराया है। यह वैन अगले एक महीनें तक रायपुर जिले की एक सौ से अधिक ग्राम पंचायतों और हाट-बाजारों में पहुंचकर लोगों को सरकार की जनहितकारी योजनाओं से रूबरू कराएगी। इस एलईडी वैन पर हमने बनाया, हम ही संवारेंगे और मोदी की गारंटी (प्रधानमंत्री) तथा विष्णु का सुशासन (मुख्यमंत्री) स्लोगन के साथ महतारी वंदन योजना सहित अन्य शासकीय योजनाओं की जानकारी प्रदर्शित की गई हैं। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विश्वदीप सहित अन्य विभागों के ज़िला अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित थे।

यह एलईडी वैन छोटे ट्रक पर बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाकर बनाई गई है। एलईडी स्क्रीन वैन की एलईडी वैन की स्क्रीन लगभग 5 फीट तक उपर उठ सकती है। एलईडी में प्रदर्शित शासकीय योजनाओं के वीडियो दिन में सूर्य के प्रकाश में भी स्पष्ट दिखाई देंगे। इसके साथ ही एलईडी के ऑडियो सिस्टम से लोगों को प्रदर्शित योजनाओं की पूरी जानकारी ग्राम पंचायत या हाट-बाजार में ही मिल जायेगी। पूरा एलईडी सिस्टम वैन में स्थापित जनरेटर के माध्यम से लगातार संचालित रहेगा।

यह एलईडी वैन एक माह तक तय रूट चार्ट अनुसार ज़िले के सभी ब्लॉकों की तक़रीबन 100 ग्राम पंचायतों-हॉट बाज़ारों में जाकर सरकारी योजनाओं का प्रचार करेगी। वैन हर दिन लगभग 4 ग्राम पंचायतों में जाएगी। वैन में चालक-ऑपरेटर सहित कुछ लोग साथ रहेंगे, जो लोगों को जन कल्याणकारी योजनाओं के फायदे लेने के बारे में भी बताएंगे। यह वैन ग्रामीण इलाकों में जाकर विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चिन्हित करने में भी मदद करेगी।

सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार एलईडी वैन से प्रारंभ किया गया है। यह वैन जिले के सभी विकास खंडों और गांवों में जाकर फिल्म के माध्यम से व्यापक प्रचार प्रसार करेगी। ताकि अधिक से अधिक लोग सरकार की योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर इसका लाभ भी उठा सकें। प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने वाले परीक्षार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक और शासन की योजनाओं की जानकारी एक ही जगह मिलेगी।

- Advertisement -
Ad image

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने लोगों से शासकीय योजनाओं को समझ कर उनका अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। इस मोबाइल स्क्रीन वैन के माध्यम से राज्य शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं जैसे रुपये 3100 प्रति क्विंटल की दर से किसानों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान की ख़रीदी, 3716 करोड़ रुपये 13 लाख किसानों को मिला 2 वर्ष का बकाया धान का बोनस, तेंदूपत्ता संग्रहण बड़े दाम, तेंदूपत्ता पारिश्रमिक रुपये 4000 से बढ़ाकर रुपये 5500, रामलला दर्शन योजन के तहत छत्तीसगढ़ के तीर्थ यात्रियों को अयोध्या में रामलला के दर्शन आदि को छोटी-छोटी फिल्मों के माध्यम से बताया जाएगा।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Avatar of Ashwani Sahu
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article IMG 20240207 WA0019 परिवेश पोर्टल 2.0 में खदानों से संबंधित दस्तावेज अपलोड करने आज 01 दिवसीय कार्यशाला हुआ संपन्न
Next Article IMG 20240207 WA0020 जिला पंचायत सीेईओ ने किया महतारी वंदन योजना का भौतिक निरिक्षण

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260521 WA0013
सड़क हादसे में ट्रांसपोर्टर सहित ड्राइवर की मौत दो अन्य की हालत गंभीर
CHHATTISGARH घरघोड़ा May 21, 2026
IMG 20260521 205551
आम के पेड़ पर झूलती मिली ग्रामीण की लाश, गांव में फैली सनसनी
CHHATTISGARH RAIGARH घरघोड़ा May 21, 2026
IMG 20260520 WA0014
3 जून को जिला पं. अध्यक्ष सालिक साय का नई दिल्ली में होगा सम्मान
CHHATTISGARH जशपुर May 20, 2026
IMG 20260520 WA0013
गॉव मे दिखा दुर्लभ सफेद भालू वीडियो सोशल मीडिया में वायरल
CHHATTISGARH May 20, 2026
IMG 20260520 WA0011
घरघोड़ा नप का अदभुत कारनामा 93 लाख रूपये स्वीकृत तालाब में दूसरे तालाब जलकुंभी डंप, सीएमओं ने बरती सख्ती दी हटाने के निर्देश
CHHATTISGARH घरघोड़ा May 20, 2026

Popular Post

IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0039
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?