Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: आयुष प्रशामक देखभाल सेवा के लिए एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260505 WA0001
मध्य भारत में कैंसर इलाज की नई दिशा: BALCO Medical Centre बना अग्रणी केंद्र
CHHATTISGARH
IMG 20260505 WA0007
गश्त वाहन देख भागा युवक, एटीएम तोड़ने की कोशिश नाकाम CCTV में कैद वारदात
CHHATTISGARH
पेलमा जनसुनवाई पर रोक की मांग: कोल परियोजना से प्रभावित गांवों में मुआवजा व पुनर्वास को लेकर बढ़ा असंतोष
CHHATTISGARH RAIGARH
2968fe7829804f35a2b869d836ff10a0
सरिया में 100 बिस्तरीय सिविल अस्पताल भवन का भूमिपूजन, क्षेत्र में खुशी की लहर
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़
IMG 20260503 WA0005 1
आईपीएल सट्टा के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़: सक्ती पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » आयुष प्रशामक देखभाल सेवा के लिए एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

आयुष प्रशामक देखभाल सेवा के लिए एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu January 22, 2025 CHHATTISGARH
Share
3 Min Read
IMG 20250122 WA0032

वयोवृद्ध मरीजों के लिए आयुष विभाग के प्रशामक बने संजीवनी

रायगढ़ 22/01/2024।संचालक आयुष इफ्फत आरा के निर्देशन एवम कलेक्टर कार्तिकेया गोयल के मार्गदर्शन में आयुष विभाग, रायगढ़ जिला में पदस्थ आयुर्वेद विशेषज्ञ चिकित्सकों /आयुष चिकित्सकों/ फार्मासिस्टों /पंचकर्म सहायको के लिए 1 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में जिला आयुर्वेद चिकित्सालय प्रभारी चिकित्सक डॉ. नीरज कुमार मिश्रा ने इन्हें प्रशिक्षण प्रदान किया, जिसमें पैलेटिव केयर, ओपीडी, होम केयर, और कम्युनिकेशन स्किल्स के महत्वपूर्ण पहलुओं पर जानकारी दी गई।

कार्यशाला में नर्सिंग केयर के संबंध में स्टाफ नर्स हेमलता सिंह ने भी अपने नर्सिंग केयर विषय पर अपना व्याख्यान दिया और देखभाल के आधुनिक तरीकों पर प्रकाश डाला।
केरल से प्रशिक्षण प्राप्त किये डॉ. मिश्रा ने शासन निर्देश में कारुण्य आयुष प्रशामक देखभाल सेवा रायगढ़ जिले में प्रारंभ करने के उद्देश्य से इन्हें प्रशिक्षण प्रदान किया। अब रायगढ़ जिले में भी कारुण्य आयुष प्रशामक देखभाल सेवा अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य आयुष चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ को मरीजों की बेहतर देखभाल करने के लिए तैयार करना है ताकि जीवन के अंतिम चरण में उनके लिए गुणवत्तापूर्ण और आरामदायक देखभाल सुनिश्चित की जा सके।

आयुष प्रशामक देखभाल सेवा उन रोगियों और उनके परिवारों के लिए एक संजीवनी है जो जीवन के अंतिम समय में गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं। यह सेवा न केवल शारीरिक पीड़ा को कम करने का कार्य करती है, बल्कि भावनात्मक, सामाजिक और आध्यात्मिक जरूरतों का भी ध्यान रखती है। इसके माध्यम से जीवन की गुणवत्ता में सुधार और मृत्यु की स्थिति में अधिक सम्मानजनक देखभाल सुनिश्चित की जाती है। यह सेवा निःशुल्क है और आयुष केंद्रों, औषधालयों, आयुष अस्पतालों तथा रोगियों के घरों में प्रदान की जाती है।

- Advertisement -
Ad image

आयुष प्रशामक देखभाल दल में आयुष चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ, फार्मासिस्ट, पंचकर्म सहायक और योग चिकित्सक शामिल होते हैं। चिन्हित क्षेत्रों में रोगी, उनके परिवार, रिश्तेदार, पड़ोसी, और विभिन्न स्वास्थ्य कार्यकर्ता आयुष केंद्रों में पंजीकरण के माध्यम से इन सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। पंजीकरण के बाद रोगियों को उनके स्वास्थ्य की स्थिति के अनुसार उचित देखभाल प्रदान की जाती है, जिससे उनके अंतिम समय को आरामदायक और सम्मानजनक बनाया जा सके।

जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. मीरा भगत ने कहा सभी संस्थाओं को प्रत्येक मंगलवार कारुण्य ओपीडी एवं चिन्हाकित स्थान को प्रत्येक शनिवार दल बनाकर होम केयर के निर्देश दिए गए हैं। यह कदम आयुष विभाग द्वारा समाज में पीड़ा कम करने और जीवन के अंतिम समय में बेहतर देखभाल सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।जो एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है। इसी कार्यक्रम में छ ग आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी संघ के भुतपुर्व अध्यक्ष डॉ अजय नायक एवं नवचयनित अध्यक्ष डॉ कुणाल पटेल द्वारा समस्त चिकित्साकों की उपस्थिति में नववर्ष कलेंडर विमोचन कर वितरीत किया गया।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Avatar of Ashwani Sahu
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article IMG 20250122 WA0031 आचार संहिता लागू, अधिकारीयों ने होर्डिंग्स हटाने की कार्यवाही की शुरूआत की
Next Article IMG 20250122 WA0033 नगर पंचायत सरसीवा और पवनी के प्रशासक बने तहसीलदार

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260505 WA0001
मध्य भारत में कैंसर इलाज की नई दिशा: BALCO Medical Centre बना अग्रणी केंद्र
CHHATTISGARH May 5, 2026
IMG 20260505 WA0007
गश्त वाहन देख भागा युवक, एटीएम तोड़ने की कोशिश नाकाम CCTV में कैद वारदात
CHHATTISGARH May 5, 2026
पेलमा जनसुनवाई पर रोक की मांग: कोल परियोजना से प्रभावित गांवों में मुआवजा व पुनर्वास को लेकर बढ़ा असंतोष
CHHATTISGARH RAIGARH May 5, 2026
2968fe7829804f35a2b869d836ff10a0
सरिया में 100 बिस्तरीय सिविल अस्पताल भवन का भूमिपूजन, क्षेत्र में खुशी की लहर
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़ May 4, 2026
IMG 20260503 WA0005 1
आईपीएल सट्टा के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़: सक्ती पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti May 3, 2026

Popular Post

IMG 20260505 WA0001
मध्य भारत में कैंसर इलाज की नई दिशा: BALCO Medical Centre बना अग्रणी केंद्र
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?