Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: आपकी अच्छी ट्रेनिंग से निर्वाचन कार्य होगा आसान-कलेक्टर कार्तिकेया गोयल
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260808 WA0003
सड़क बनी, नाली भूली पंचायत! बारिश में कीचड़ और जलभराव से पतरापाली की गली बेहाल, ग्रामीण पूछ रहे—आखिर विकास का पैसा गया कहां?
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20260807 WA0005
नाबालिग से दुष्कर्म के बाद टांगी से जानलेवा हमला, आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार: पुलिस
CHHATTISGARH sakti
IMG 20260807 WA0004
24 घंटे में खरसिया पुलिस की बड़ी सफलता: सूने मकान में ₹80 हजार की चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, एलईडी टीवी-कूलर समेत चोरी का सामान बरामद
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20260807 WA0001
छापरपानी डबल मर्डर और दुष्कर्म कांड का खुलासा: 21 दिन बाद 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, वैज्ञानिक जांच और मनोवैज्ञानिक पूछताछ से रायगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता
CHHATTISGARH RAIGARH लैलूंगा
IMG 20260807 WA0000
रायगढ़ के बजरंगपारा वार्ड 42 के रहवासियों ने मीना बाजार की अव्यवस्थाओं को लेकर कलेक्टर से लगाई गुहार
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » आपकी अच्छी ट्रेनिंग से निर्वाचन कार्य होगा आसान-कलेक्टर कार्तिकेया गोयल

आपकी अच्छी ट्रेनिंग से निर्वाचन कार्य होगा आसान-कलेक्टर कार्तिकेया गोयल

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu November 1, 2023 CHHATTISGARH
Share
3 Min Read
IMG 20231101 WA0037

रायगढ़, 1 नवम्बर 2023/ विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के तहत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कार्तिकेया गोयल के निर्देशन में कलेक्ट्रेट परिसर के सृजन सभाकक्ष में चारों विधान सभाओं के लिए नियुक्त सेक्टर ऑफिसर एवं मास्टर ट्रेनर को ईवीएम कमीशनिंग का प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजीव कुमार पाण्डेय उपस्थित रहें।
कलेक्टर श्री गोयल ने सेक्टर अधिकारियों से कहा कि हम निर्वाचन के महत्वपूर्ण चरण में पहुंच चुके हैं, जिसमें हमें मशीनों की कमीशनिंग का कार्य करना हैं। इस कार्य में विभिन्न प्रकार की सावधानियां बरतने के साथ ही तकनीकी जानकारी होनी जरूरी हैं, जो आपको ट्रेंनिग में बताया जा रहा है, जिसका आपको निर्वाचन प्रक्रिया में सहयोग मिलेगा।
कलेक्टर श्री गोयल ने कहा कि हमें सभी कार्य समय-सीमा में करने हैं। उन्होंने सभी मास्टर ट्रेनर को कहा की कल से विधानसभा वार मतदान दलों की ट्रेंनिग प्रारंभ हो रही है, ट्रेनिंग बेहतर दिया जाए, चूंकि अब विधानसभा वार टीम बन चुकी हैं, लिहाजा टीम भावना एवं समन्वय महत्वपूर्ण हैं, सभी इसका विशेष ध्यान रखे, जो निर्वाचन के कार्य को आसान बनाएगी। उन्होंने विशेष तौर पर बैलेट यूनिट को जोडऩे एवं मॉक पोल करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी आरओ को ट्रेनिंग में उपस्थित रहने एवं मतदान दल के सभी अधिकारियों की शत-प्रतिशत अनिवार्य उपस्थिति के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने निर्वाचन में सीआरसी कितना महत्वपूर्ण है उनकी जानकारी देते हुए उपस्थित अधिकारियों से कमीशनिंग से संबंधित प्रश्नोत्तर किए।
प्रशिक्षण में कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजीव कुमार पाण्डेय द्वारा ईवीएम कमीशनिंग कार्य में ध्यान रखने योग्य महत्वपूर्ण बातों के बारे में बताया गया। जिला मास्टर ट्रेनर श्री राजेश डेनियल ने सभी सेक्टर अधिकारियों को कमीशनिंग प्रक्रिया में कंट्रोल यूनिट, कंडीडेट सेटिंग, बैटरी चेक, बैलेट यूनिट मतपत्र सेटिंग, वीवीपीएटी बैटरी चेकिंग के संबंध में जानकारी दी। साथ ही ईवीएम मॉक पोल टेस्ट राजनीतिक दल के प्रतिनिधि की उपस्थिति में अनिवार्य रूप से करना हैं, जिसमें प्रत्येक विधानसभा के 5 प्रतिशत मशीनों का एक हजार वोट टेस्ट के साथ मॉकपोल किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने मतदान केंद्र में की जाने वाली प्रक्रिया की जानकारी दी।
प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर श्री अनिल कुमार गुप्ता, डॉ.नरेंद्र पर्वत, श्री भुनेश्वर पटेल एवं श्री विकास रंजन सिन्हा ने मतदान प्रक्रिया में ईवीएम कमीशनिंग की आवश्यकता की जानकारी दी। उनके द्वारा उपस्थित सभी मास्टर ट्रेनर व सेक्टर ऑफिसर को बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट, वीवीपैट के संचालन के साथ ही प्रत्येक मशीनों को एक दूसरे से कनेक्ट करना, ईवीएम सील करना, मॉकपोल, सीआरसी, सामान्य इरर एवं उसके कारण सहित अन्य गतिविधियों की विस्तार से जानकार दी। प्रशिक्षण में अधिकारी-कर्मचारियों ने हैंड्स ऑन ट्रेनिंग के माध्यम से अभ्यास भी किया। इस अवसर पर सभी विधान सभा के आरओ, एआरओ, सेक्टर ऑफिसर एवं मास्टर ट्रेनर उपस्थित थे।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Avatar of Ashwani Sahu
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article IMG 20231101 WA0025 शत प्रतिशत मतदान हेतु छात्र छात्राओं ने रंगोली, दीप प्रज्वलन मानव श्रृंखला बनाकर की अपील
Next Article IMG 20231102 WA0007 जनरल ऑब्जर्वर डॉ.रूपांजलि कार्तिक ने शहर के मतदान केन्द्र का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं की ली जानकारी

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260808 WA0003
सड़क बनी, नाली भूली पंचायत! बारिश में कीचड़ और जलभराव से पतरापाली की गली बेहाल, ग्रामीण पूछ रहे—आखिर विकास का पैसा गया कहां?
CHHATTISGARH खरसिया August 8, 2026
IMG 20260807 WA0005
नाबालिग से दुष्कर्म के बाद टांगी से जानलेवा हमला, आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार: पुलिस
CHHATTISGARH sakti August 7, 2026
IMG 20260807 WA0004
24 घंटे में खरसिया पुलिस की बड़ी सफलता: सूने मकान में ₹80 हजार की चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, एलईडी टीवी-कूलर समेत चोरी का सामान बरामद
CHHATTISGARH खरसिया August 7, 2026
IMG 20260807 WA0001
छापरपानी डबल मर्डर और दुष्कर्म कांड का खुलासा: 21 दिन बाद 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, वैज्ञानिक जांच और मनोवैज्ञानिक पूछताछ से रायगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता
CHHATTISGARH RAIGARH लैलूंगा August 7, 2026
IMG 20260807 WA0000
रायगढ़ के बजरंगपारा वार्ड 42 के रहवासियों ने मीना बाजार की अव्यवस्थाओं को लेकर कलेक्टर से लगाई गुहार
CHHATTISGARH RAIGARH August 7, 2026

Popular Post

IMG 20260808 WA0003
सड़क बनी, नाली भूली पंचायत! बारिश में कीचड़ और जलभराव से पतरापाली की गली बेहाल, ग्रामीण पूछ रहे—आखिर विकास का पैसा गया कहां?
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?