रायगढ़ :- जिले के पुसौर थाना क्षेत्र में रविवार की दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना रायगढ़ सारंगढ़ मार्ग पर स्थित ग्राम तेतला के पास की बताई जा रही है। हादसे के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
मिली जानकारी के अनुसार चंद्रपुर की ओर से आ रहे ट्रक क्रमांक CG 13 LA 1157 के चालक ने तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार महेश निषाद एवं सोनू माली की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि दोनों युवक रायगढ़ से अपने गांव लौट रहे थे, तभी ग्राम तेतला के पास यह हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुसौर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक चालक को हिरासत में लेते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है।
तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत
