शोकसभा में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने रखा मौन, दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को संबल देने की प्रार्थना
खरसिया :- ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर, खरसिया में आयोजित बैठक के दौरान स्वर्गीय श्री कुंजबिहारी सिदार जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने दिवंगत श्री सिदार के निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए उनके प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
इसके पश्चात उनकी आत्मा की शांति के लिए सभी ने कुछ क्षणों का मौन धारण किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय श्री कुंजबिहारी सिदार जी का निधन परिवार के साथ-साथ समाज और उनके परिचितों के लिए भी अत्यंत दुखद एवं अपूरणीय क्षति है। उनके सरल स्वभाव, सामाजिक जुड़ाव और आत्मीय व्यवहार को सदैव स्मरण किया जाएगा। उनके निधन से उत्पन्न रिक्तता की भरपाई करना कठिन है।
कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन एवं दुःख की घड़ी में धैर्य, साहस और संबल प्रदान करें।
श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित सभी कांग्रेसजनों ने स्वर्गीय श्री कुंजबिहारी सिदार जी के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा कांग्रेस परिवार शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है।
समस्त ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर, खरसिया की ओर से स्वर्गीय श्री कुंजबिहारी सिदार जी को विनम्र श्रद्धांजलि एवं शत्-शत् नमन।

