Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न, 2नवंबर राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारी पर हुआ मंथन।
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260620 WA0000
कमरे मे साडी से महिला कि झूलती मिली लाश
CHHATTISGARH घरघोड़ा
IMG20260612143542
खरसिया में चौहान समाज का प्रेरणादायी पहल: 10वीं-12वीं के 37 मेधावी विद्यार्थियों का भव्य सम्मान
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20260616 WA0001
सक्ति जिले का धुरंधर पत्रकार भूपेंद्र लहरे को दिल्ली यूनिवर्सिटी से डॉक्टरेट की मांनद उपाधि से सम्मानित किया गया।
CHHATTISGARH sakti
IMG 20260616 WA0002
मालगाड़ी की चपेट में आया हाथी .. उपचार के दौरान हुई मौत
CHHATTISGARH RAIGARH घरघोड़ा
IMG 20260614 WA0011
अवैध बोर खनन करते हुए सुमित्रा बोरवेल की मशीन जब्त
CHHATTISGARH घरघोड़ा
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न, 2नवंबर राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारी पर हुआ मंथन।

अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न, 2नवंबर राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारी पर हुआ मंथन।

Admin
Admin October 19, 2025 Uncategorized
Share
4 Min Read
IMG 20251019 WA0003

पत्रकार सुरक्षा कानून को प्रदेश में सुचारु रूप से लागू किया जाये।

सारंगढ़ /बिलाईगढ़ :- अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के बैनर तले आज सारंगढ़ के मरार पटेल भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द शर्मा के नेतृत्व मे आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नरेश चौहान ने की। बैठक में सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सभी ब्लॉकों से बड़ी संख्या में कलमकारों ने उपस्थिति दर्ज कराते हुए पत्रकार एकता और सुरक्षा कानून को लेकर गंभीर चर्चा की। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी राष्ट्रीय अधिवेशन, जो कि 2 अक्टूबर को बिलासपुर में आयोजित होने जा रहा है, उसकी तैयारी और जिले से अधिकाधिक पत्रकारों की भागीदारी सुनिश्चित करना था। इस अवसर पर कलमकारों ने कहा कि बिलासपुर अधिवेशन पत्रकारों के इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय साबित होगा, जहाँ देशभर के प्रतिनिधि पत्रकार एक मंच पर एकजुट होकर पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की माँग को सशक्त रूप से उठाएंगे।

जिलाध्यक्ष नरेश चौहान ने अपने संबोधन में कहा — “पत्रकार समाज का आईना हैं, लेकिन आज वही आईना कई बार टूटने की स्थिति में पहुँच गया है। लगातार बढ़ते हमले, झूठे मुकदमे और दवाब की राजनीति के बीच अब पत्रकार सुरक्षा कानून लागू होना समय की सबसे बड़ी ज़रूरत है।”
उन्होंने जिले के सभी पत्रकारों से अपील की कि वे बिलासपुर अधिवेशन में एकजुटता के साथ अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपनी आवाज़ को बुलंद करें।
बैठक में उपस्थित वरिष्ठ पत्रकारों ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए अब केवल आवाज़ उठाना नहीं बल्कि संगठित आंदोलन की आवश्यकता है। अधिवेशन में इस दिशा में ठोस प्रस्ताव पारित किए जाएंगे।

img 20251019 wa00047626382419760167693इस अवसर पर देवराज दीपक कार्यकारिणी जिलाध्यक्ष अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति सारंगढ़-बिलाईगढ़ ने कहा कि जिला संगठन पूरी मजबूती से प्रदेश नेतृत्व के साथ है और अधिवेशन में जिले का प्रतिनिधित्व शानदार रहेगा।
कार्यक्रम में विभिन्न ब्लॉकों से आए पत्रकारों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याएँ भी साझा कीं। बैठक के अंत में यह निर्णय लिया गया कि सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले से पत्रकारों का एक प्रतिनिधिमंडल बिलासपुर अधिवेशन में शामिल होगा और पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से रखेगा। मरार पटेल भवन में आयोजित इस बैठक में जिले के सैकड़ो पत्रकार मौजूद रहे और कार्यक्रम का संचालन श्याम कुमार पटेल द्वारा किया गया। बैठक का माहौल जोश और एकजुटता से भरा रहा, जहाँ हर कलमकार के चेहरे पर एक ही उम्मीद थी —
“पत्रकार सुरक्षा कानून अब केवल माँग नहीं, आंदोलन का स्वर बने।” इस मौके पर नरेश चौहान जिलाध्यक्ष, देवराज दीपक कार्यकारिणी जिलाध्यक्ष, सुनील टंडन, कृष्ण कुमार महिलाने, दिनेश जोल्हे, दीनानाथ जाटवर, अशोक मनहर, मिथुन यादव, डोरीलाल चंद्रा, समीप अनंत, शम्भू पटेल, अजय जोल्हे, टीकाराम सहिस, भागवत साहू, बादल सोनी, युवराज सिँह निराला, मोहन लहरे, भूपेंद्र चंद्रा, श्याम कुमार पटेल, महेन्द्र कांत साहू, राजेश नेताम,मनीष टंडन, पिंगध्वज खण्डेकर, सुधीर चौहान, शुकदेव दीवान, अजय साहू, आशीष दास महंत, गुलशन लहरे सतीश जोल्हे एवं सभी जिले के कलमकार उपस्थित रहे l

- Advertisement -
Ad image

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article IMG20251018162835 दिनदहाड़े बरदाना चोरी से खरसिया में हड़कंप चोरों ने सहकारिता समिति को बनाया निशाना
Next Article Screenshot 2025 10 10 16 19 25 56 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7 मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने दीपावली और गोवर्धन पूजा की दी हार्दिक शुभकामनाएं

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260620 WA0000
कमरे मे साडी से महिला कि झूलती मिली लाश
CHHATTISGARH घरघोड़ा June 20, 2026
IMG20260612143542
खरसिया में चौहान समाज का प्रेरणादायी पहल: 10वीं-12वीं के 37 मेधावी विद्यार्थियों का भव्य सम्मान
CHHATTISGARH खरसिया June 16, 2026
IMG 20260616 WA0001
सक्ति जिले का धुरंधर पत्रकार भूपेंद्र लहरे को दिल्ली यूनिवर्सिटी से डॉक्टरेट की मांनद उपाधि से सम्मानित किया गया।
CHHATTISGARH sakti June 16, 2026
IMG 20260616 WA0002
मालगाड़ी की चपेट में आया हाथी .. उपचार के दौरान हुई मौत
CHHATTISGARH RAIGARH घरघोड़ा June 16, 2026
IMG 20260614 WA0011
अवैध बोर खनन करते हुए सुमित्रा बोरवेल की मशीन जब्त
CHHATTISGARH घरघोड़ा June 14, 2026

Popular Post

IMG 20260620 WA0000
कमरे मे साडी से महिला कि झूलती मिली लाश
CHHATTISGARH घरघोड़ा
IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?