Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: खरसिया में विकास रुकावट की पटरी पर, ओवरब्रिज की फाइल धूल फांक रही
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260209 WA0008
रायकोना ठगी कांड में बड़ा खुलासा: बैंक कर्मचारियों की साठगांठ उजागर, 6 गिरफ्तार
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़
IMG 20260209 WA0009
कार्बन प्लांट हादसा: हादसे में झुलसी नौ माह की मासूम की मौत
CHHATTISGARH खरसिया
IMG20260207140019
क्षेत्रीय सांसद राधेश्याम राठिया एवं क्षेत्रिय विधायक उमेश पटेल आतिथ्य में प्रांतीय क्षत्रिय राठौर समाज का हुआ शपथ ग्रहण समारोह
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20260207 WA0016
प्रेस क्लब छाल द्वारा ‘प्रतिभा सम्मान’ समारोह संपन्न: सांसद और विधायक ने पत्रकारों को दी भवन की सौगात
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260207 WA0005
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जगदलपुर के मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट में आत्मीय स्वागत
CHHATTISGARH रायपुर
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » खरसिया में विकास रुकावट की पटरी पर, ओवरब्रिज की फाइल धूल फांक रही

खरसिया में विकास रुकावट की पटरी पर, ओवरब्रिज की फाइल धूल फांक रही

Admin
Admin July 16, 2025 CHHATTISGARH खरसिया
Share
5 Min Read
IMG 20250716 WA0017

खरसिया :- 16/07/2025
विधानसभा चुनाव के दौरान खरसिया में विकास की गंगा बहाने के बड़े-बड़े दावे किए गए थे, लेकिन छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार के डेढ़ वर्ष पूरे होने के बाद भी खरसिया में विकास के नाम पर कोई ठोस पहल नजर नहीं आ रही है। सबसे गंभीर मामला खरसिया रेलवे ओवरब्रिज से जुड़ा है, जो अब सियासी रस्साकशी में उलझ कर रह गया है।

खरसिया का आधा हिस्सा और सभी प्रमुख शासकीय कार्यालय रेलवे फाटक के उस पार स्थित हैं। शासकीय अस्पताल, स्कूल-कॉलेज, बाज़ार और दैनिक जीवन की जरूरी सेवाएं इस पार हैं। ऐसे में रेलवे फाटक पर प्रतिदिन जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे आम नागरिकों को भारी परेशानी होती है।

पूर्व मंत्री और वर्तमान विधायक उमेश पटेल ने विधानसभा में ओवरब्रिज का मुद्दा उठाया था, जिसके जवाब में उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि यह कार्य फिलहाल वित्त विभाग में लंबित है। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी हैं।

अंडरब्रिज बना तो ओवरब्रिज रद्द? उठने लगे सवाल

- Advertisement -
Ad image

अब स्थिति यह बन गई है कि रेलवे द्वारा प्रस्तावित अंडरब्रिज के कारण ओवरब्रिज निर्माण पर प्रश्नचिह्न लग गया है। प्रस्तावित अंडरब्रिज स्थल की सड़क दोनों ओर से बेहद संकरी है, जहां एक साथ दो कारें निकलना भी कठिन होगा। ऐसे में सड़क चौड़ीकरण हेतु भूमि अधिग्रहण आवश्यक है, जो फिलहाल नहीं किया गया है।

सवाल यह है कि यदि अंडरब्रिज बनाया जाता है, तो क्या ओवरब्रिज की योजना रद्द कर दी जाएगी? यह प्रश्न न केवल तकनीकी, बल्कि राजनीतिक बहस का विषय बन गया है।

सियासी वजह से विकास कार्य पर ब्रेक?

चर्चाएं हैं कि खरसिया विधानसभा सीट पर चुनाव हारने के बाद सत्ताधारी दल ने इस क्षेत्र से दूरी बना ली है, जिससे खरसिया में विकास कार्य ठप हैं। ओवरब्रिज भी उन्हीं कार्यों में शामिल है जो अब तक अधर में लटके हैं।

पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधायक उमेश पटेल की मांग पर तत्काल ओवरब्रिज को स्वीकृति दी थी। करीब 64 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस ओवरब्रिज के लिए प्रभावितों को 7 करोड़ रुपये का मुआवजा भी वितरित किया जा चुका है। इस कार्य के तीन बार टेंडर हो चुके थे और कार्य आरंभ होने ही वाला था कि आचार संहिता लागू हो गई और प्रक्रिया रुक गई।

बाद में 10 दिसंबर 2024 को भाजपा सरकार बनी और 20 दिसंबर को वित्त विभाग द्वारा इस योजना को लंबित कर दिया गया।

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि ओवरब्रिज की जगह अब अंडरब्रिज बनाया गया तो इससे न केवल सरकारी धन की बर्बादी होगी, बल्कि ओवरब्रिज निर्माण में खर्च हुई प्रशासनिक और वित्तीय प्रक्रिया भी व्यर्थ हो जाएगी।

विकास कार्य या सियासी डर का शिकार?

आशंका जताई जा रही है कि सरकार जानबूझकर ओवरब्रिज निर्माण को रोक रही है ताकि इसका श्रेय पूर्व मंत्री उमेश पटेल या कांग्रेस को न मिल जाए। इसी राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के कारण खरसिया रेलवे ओवरब्रिज भी सियासत की भेंट चढ़ गया है।

कभी प्रदेश की राजनीति का केंद्र बिंदु रही खरसिया विधानसभा, जहां लखीराम अग्रवाल और नंदकुमार पटेल जैसे महान नेता पैदा हुए, आज उपेक्षा का शिकार है।

वर्जन

“आम जनता को हो रही समस्याओं को देखते हुए किसी प्रकार की राजनीति ना करते हुए ओवरब्रिज का जल्द से जल्द निर्माण करवाया जाना चाहिए।”
— उमेश पटेल, पूर्व मंत्री, खरसिया विधायक

“जिले के मंत्री को खरसिया की जनता से कोई लेना देना नहीं है। रेलवे फाटक में फंसकर गर्भवती महिला की जान खतरे में पड़े या स्कूली बच्चों को स्कूल जाने में देर हो — उन्हें तो अपनी राजनीतिक वैमनस्यता निकालनी है।”
— राधा सुनील शर्मा, पूर्व नपा अध्यक्ष

“कुछ त्रुटियां आई हुई हैं, उनको दूर कर रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य जल्द प्रारंभ किया जाएगा।”
— महेश साहू, छाया विधायक

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article IMG 20250716 WA0014 कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा कर वहां के व्यवस्था का जायजा लिया
Next Article IMG 20250716 WA0018 प्रशासनिक आदेश की अवहेलना पर उठा सवाल : लैलूंगा तहसीलदार की चुप्पी ने बढ़ाई शंका, भू-माफिया को संरक्षण का आरोप

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260209 WA0008
रायकोना ठगी कांड में बड़ा खुलासा: बैंक कर्मचारियों की साठगांठ उजागर, 6 गिरफ्तार
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़ February 9, 2026
IMG 20260209 WA0009
कार्बन प्लांट हादसा: हादसे में झुलसी नौ माह की मासूम की मौत
CHHATTISGARH खरसिया February 9, 2026
IMG20260207140019
क्षेत्रीय सांसद राधेश्याम राठिया एवं क्षेत्रिय विधायक उमेश पटेल आतिथ्य में प्रांतीय क्षत्रिय राठौर समाज का हुआ शपथ ग्रहण समारोह
CHHATTISGARH खरसिया February 7, 2026
IMG 20260207 WA0016
प्रेस क्लब छाल द्वारा ‘प्रतिभा सम्मान’ समारोह संपन्न: सांसद और विधायक ने पत्रकारों को दी भवन की सौगात
CHHATTISGARH RAIGARH February 7, 2026
IMG 20260207 WA0005
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जगदलपुर के मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट में आत्मीय स्वागत
CHHATTISGARH रायपुर February 7, 2026

Popular Post

IMG 20260209 WA0008
रायकोना ठगी कांड में बड़ा खुलासा: बैंक कर्मचारियों की साठगांठ उजागर, 6 गिरफ्तार
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़
IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?