Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: प्रशासनिक आदेश की अवहेलना पर उठा सवाल : लैलूंगा तहसीलदार की चुप्पी ने बढ़ाई शंका, भू-माफिया को संरक्षण का आरोप
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260209 WA0008
रायकोना ठगी कांड में बड़ा खुलासा: बैंक कर्मचारियों की साठगांठ उजागर, 6 गिरफ्तार
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़
IMG 20260209 WA0009
कार्बन प्लांट हादसा: हादसे में झुलसी नौ माह की मासूम की मौत
CHHATTISGARH खरसिया
IMG20260207140019
क्षेत्रीय सांसद राधेश्याम राठिया एवं क्षेत्रिय विधायक उमेश पटेल आतिथ्य में प्रांतीय क्षत्रिय राठौर समाज का हुआ शपथ ग्रहण समारोह
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20260207 WA0016
प्रेस क्लब छाल द्वारा ‘प्रतिभा सम्मान’ समारोह संपन्न: सांसद और विधायक ने पत्रकारों को दी भवन की सौगात
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260207 WA0005
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जगदलपुर के मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट में आत्मीय स्वागत
CHHATTISGARH रायपुर
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » प्रशासनिक आदेश की अवहेलना पर उठा सवाल : लैलूंगा तहसीलदार की चुप्पी ने बढ़ाई शंका, भू-माफिया को संरक्षण का आरोप

प्रशासनिक आदेश की अवहेलना पर उठा सवाल : लैलूंगा तहसीलदार की चुप्पी ने बढ़ाई शंका, भू-माफिया को संरक्षण का आरोप

Admin
Admin July 16, 2025 CHHATTISGARH RAIGARH
Share
3 Min Read
IMG 20250716 WA0018

रायगढ़/लैलूंगा
जिले के लैलूंगा तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत कुंजारा (पटवारी हल्का क्रमांक 20) की शासकीय भूमि पर वर्षों से चला आ रहा अवैध कब्जा अब गंभीर प्रशासनिक प्रश्नों के घेरे में है। सबसे बड़ी हैरानी की बात यह है कि स्वयं तहसीलदार लैलूंगा द्वारा 25 जून 2025 को कब्जे की पुष्टि करते हुए 26 जून को बेदखली का आदेश जारी किया गया था, बावजूद इसके आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।

प्राप्त दस्तावेजों के अनुसार, खसरा नंबर 243/1, रकबा 4.327 हेक्टेयर की भूमि ‘बड़े झाड़-जंगल मद’ के रूप में शासकीय अभिलेख में दर्ज है। इस भूमि पर पूर्व कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी आशीष कुमार सिदार ने बिना किसी वैधानिक अनुमति के निजी कॉलेज और कोचिंग सेंटर का निर्माण कर व्यावसायिक गतिविधियाँ संचालित कर रखी हैं।

तहसीलदार की जांच रिपोर्ट में इस कब्जे की पुष्टि करते हुए स्पष्ट रूप से लिखा गया है कि:

आशीष कुमार सिदार द्वारा खसरा नंबर 243/1 पर शासकीय भूमि पर अवैध रूप से निर्माण कार्य किया गया है। उक्त भूमि को पुनः शासकीय अभिलेख अनुसार यथास्थिति में लाने हेतु कब्जा हटाने की कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -
Ad image

लेकिन इस आदेश को जारी हुए 20 दिन बीत चुके हैं, और प्रशासन की ओर से न कोई बेदखली कार्रवाई की गई और न ही कब्जाधारी पर किसी प्रकार की कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई है। यह चुप्पी अब संभावित सांठगांठ और प्रशासनिक उदासीनता की ओर इशारा करती है।

ग्रामीणों का आक्रोश: “आदेश सिर्फ दिखावा था!”

गांव के लोगों ने प्रशासन पर तीखा सवाल उठाया है। उनका कहना है कि अगर सरकारी आदेश सिर्फ कागजों तक सीमित रह जाएं और ज़मीन पर अमल न हो, तो यह शासन व्यवस्था की निष्क्रियता ही नहीं, बल्कि उसकी विश्वसनीयता पर भी बड़ा सवाल है। ग्रामीणों का आरोप है कि भू-माफिया को बचाने की मंशा से ही प्रशासन ने जानबूझकर कार्रवाई नहीं की।

जनदबाव में उठी मांगें:

ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन और राज्य शासन से यह माँग की है:

1. आशीष कुमार सिदार के विरुद्ध राजस्व संहिता एवं शासकीय संपत्ति संरक्षण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की जाए।

2. मामले में लापरवाही बरतने वाले तहसीलदार व अन्य अधिकारियों पर जांच बैठाकर निलंबन की कार्रवाई की जाए।

3. कब्जे में ली गई शासकीय भूमि को अविलंब मुक्त कर शासकीय नियंत्रण में वापस लिया जाए, और स्थल पर स्थायी सूचना बोर्ड लगाया जाए।

यह केवल भूमि विवाद नहीं, प्रशासन की नीयत की भी परीक्षा है

अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि शासन इस प्रकरण को कितनी गंभीरता से लेता है। क्या कार्रवाई होकर न्याय होगा, या फिर यह मामला भी सरकारी फाइलों में दफन हो जाएगा?

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article IMG 20250716 WA0017 खरसिया में विकास रुकावट की पटरी पर, ओवरब्रिज की फाइल धूल फांक रही
Next Article IMG 20250716 WA0007 उपेक्षा की भेंट चढ़ा कुम्हीचुंवा का स्कूल: जर्जर भवन, सूखा हैंडपंप और कीचड़ में फंसी शिक्षा

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260209 WA0008
रायकोना ठगी कांड में बड़ा खुलासा: बैंक कर्मचारियों की साठगांठ उजागर, 6 गिरफ्तार
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़ February 9, 2026
IMG 20260209 WA0009
कार्बन प्लांट हादसा: हादसे में झुलसी नौ माह की मासूम की मौत
CHHATTISGARH खरसिया February 9, 2026
IMG20260207140019
क्षेत्रीय सांसद राधेश्याम राठिया एवं क्षेत्रिय विधायक उमेश पटेल आतिथ्य में प्रांतीय क्षत्रिय राठौर समाज का हुआ शपथ ग्रहण समारोह
CHHATTISGARH खरसिया February 7, 2026
IMG 20260207 WA0016
प्रेस क्लब छाल द्वारा ‘प्रतिभा सम्मान’ समारोह संपन्न: सांसद और विधायक ने पत्रकारों को दी भवन की सौगात
CHHATTISGARH RAIGARH February 7, 2026
IMG 20260207 WA0005
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जगदलपुर के मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट में आत्मीय स्वागत
CHHATTISGARH रायपुर February 7, 2026

Popular Post

IMG 20260209 WA0008
रायकोना ठगी कांड में बड़ा खुलासा: बैंक कर्मचारियों की साठगांठ उजागर, 6 गिरफ्तार
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़
IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?