Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: 19 मार्च से शुरू होगा एमएसपी कार्डिनल कप सीजन 9,रायगढ़ स्टेडियम में 10 दिन 32 टीमों के बीच होगा महामुकाबला
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260805 WA0009
खरसिया ने रचा शिक्षा का नया इतिहास: प्रयास आवासीय और NMMSE परीक्षा में जिले की आधे से अधिक सीटों पर किया कब्जा
CHHATTISGARH RAIGARH खरसिया
डीएमएफ मद से जिले के विकास कार्यों को मिली रफ्तार,स्वास्थ्य, शिक्षा और अधोसंरचना के विकास को मिली नई गति
CHHATTISGARH RAIGARH
जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा 6वीं प्रवेश चयन परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 अगस्त तक बढ़ी
Uncategorized
IMG 20260805 WA0008
ऑपरेशन आघात की बड़ी सफलता : स्कूटी से 69 पाव अंग्रेजी शराब की तस्करी करते युवक गिरफ्तार, ₹9 हजार से अधिक की शराब और वाहन जब्त
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260805 WA0007
नाबालिग चालकों और स्कूल वाहनों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 21 वाहनों पर जुर्माना, अभिभावकों से बच्चों को वाहन न देने की अपील
CHHATTISGARH sakti
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » 19 मार्च से शुरू होगा एमएसपी कार्डिनल कप सीजन 9,रायगढ़ स्टेडियम में 10 दिन 32 टीमों के बीच होगा महामुकाबला

19 मार्च से शुरू होगा एमएसपी कार्डिनल कप सीजन 9,रायगढ़ स्टेडियम में 10 दिन 32 टीमों के बीच होगा महामुकाबला

Admin
Admin March 17, 2026 CHHATTISGARH RAIGARH
Share
8 Min Read
IMG 20260317 WA0020

प्रशासन 11 और पत्रकार 11 के मैच से होगा जिले के सबसे बड़े फ्लड लाइट टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन

रायगढ़ :- 17 मार्च 2026

प्रदेश के खेल जगत में जब भी जुनून, रोमांच और दूधिया रोशनी के नीचे क्रिकेट की बात आती है, तो ‘एमएसपी कार्डिनल कप’ का नाम सबसे ऊपर आता है। टेनिस बॉल क्रिकेट के प्रेमियों के लिए इंतजार की घड़ियाँ अब खत्म होने वाली हैं। 19 मार्च से एमएसपी कार्डिनल कप सीजन 9 अपने पूरे वैभव और भव्यता के साथ लौटने के लिए तैयार है। यह केवल एक टूर्नामेंट नहीं, बल्कि देश के कोने-कोने से आने वाले खिलाड़ियों के लिए अपनी किस्मत और हुनर को आजमाने का एक महामंच है।
टूर्नामेंट के फिक्सचर को कार्डिनल कप आयोजन समिति ने प्रेसवार्ता में जारी किया और टूर्नामेंट के बारे में विस्तार से बताया। टूर्नामेंट नॉक आउट सिस्टम से खेला जाएगा। जिसमें कुल 32 मैच होंगे। हर दिन चार मैच होंगे और हर मैच 8-8 ओवर का होगा। सेमीफाइनल और फाइनल मैच 12 ओवर का खेला जाएंगे। प्रशासन 11 और पत्रकार 11 के मैच से टूर्नामेंट का उद्घाटन होगा।

img 20260317 wa00186460898275186977620

- Advertisement -
Ad image

विदित हो कि रात्रिकालीन क्रिकेट का अपना एक अलग ही आकर्षण होता है। ठंडी हवा के झोंकों के बीच, स्टेडियम की फ्लड लाइट्स जब हरी घास पर पड़ती हैं, तो माहौल किसी अंतरराष्ट्रीय मैच से कम नहीं लगता। सीजन 9 की तैयारियों को लेकर आयोजकों ने स्पष्ट किया है कि इस बार मैदान की सजावट, पिच की गुणवत्ता और प्रकाश व्यवस्था को पिछले सभी आठ सीजनों से बेहतर बनाया गया है। मार्च के अंत से ही शहर के खेल प्रेमियों के लिए रातें अब नींद वाली नहीं, बल्कि चौकों-छक्कों के शोर वाली होने वाली हैं।

img 20260317 wa00195292928133756086981

इस साल प्रतियोगिता का स्वरूप और भी व्यापक हो गया है। टूर्नामेंट में कुल 32 टीमें शिरकत कर रही हैं। इन टीमों का चयन काफी कड़े मापदंडों के आधार पर किया गया है। कार्डिनल कप की सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि इसमें किसी एक क्षेत्र के नहीं, बल्कि भारत के कोने-कोने से खिलाड़ी आ रहे हैं। मुंबई के तेजतर्रार टेनिस क्रिकेट स्टार्स से लेकर उत्तर भारत के धाकड़ बल्लेबाजों और मध्य भारत के चतुर गेंदबाजों तक, यहाँ ‘विविधता में एकता’ का नजारा दिखेगा।
कई उभरते हुए खिलाड़ियों के लिए एमएसपी कार्डिनल कप एक ऐसा लॉन्चपैड साबित हुआ है, जहाँ से उन्हें पहचान मिली है। सीजन 9 में भी कई नए चेहरे अपनी छाप छोड़ने को बेताब हैं।

इनामों की बौछार: 3 लाख रुपये के मुख्य पुरस्कार

एमएसपी कार्निडल कप की आयोजन समिति कार्डिनल रोटी बैंक ने इस बार इनामी राशि में भारी बढ़ोतरी की है ताकि खिलाड़ियों का उत्साह सातवें आसमान पर रहे। प्रथम पुरस्कार अपने नाम करने वाली टीम को दो लाख रुपये की भारी-भरकम नकद राशि और एक भव्य ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।
फाइनल में कड़ी टक्कर देकर दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को एक लाख रुपये से सम्मानित किया जाएगा।
इसके अलावा, हर मैच में ‘मैन ऑफ द मैच’, सर्वश्रेष्ठ अनुशासित टीम, और टूर्नामेंट के अंत में ‘मैन ऑफ द सीरीज’ के लिए विशेष उपहार और नकद पुरस्कारों की व्यवस्था की गई है। मैदान में मैच का आनंद लेने आए दर्शकों के लिए आयोजन समिति ने आकर्षक उपहार रखें हैं।

कार्डिनल कप का यूट्यूब पर सीधा प्रसारण

एमएसपी कार्डिनल कप की लोकप्रियता को देखते हुए, पूरे टूर्नामेंट का यूट्यूब पर लाइव प्रसारण किया जाएगा।
हाई-डेफिनिशन कवरेज के लिए आधुनिक कैमरों और स्लो-मोशन रिप्ले रहेगा जिससे दर्शक घर बैठे हर रोमांचक पल का आनंद ले सकेंगे। इस लाइव प्रसारण के जरिए कहीं से भी क्रिकेट प्रेमीअपनी पसंदीदा टीमों और खिलाड़ियों को चीयर कर पाएंगे। पेशेवर कमेंटेटरों की आवाज मैच के रोमांच को दोगुना कर देगी।

दर्शकों के लिए खास आकर्षण और उपहार

कार्डिनल रोटी बैंक के अध्यक्ष अरुण उपाध्याय कहते हैं कि खेल दर्शकों के बिना अधूरा है। इसलिए, मैदान में आने वाले दर्शकों के अनुभव को यादगार बनाने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। बाउंड्री लाइन के बाहर बैठने वाले दर्शकों के लिए ‘कैच पकड़ो, इनाम जीतो’ जैसे कई छोटे कॉन्टेस्ट आयोजित किए जाएंगे। प्रत्येक मैच के दौरान और फाइनल के दिन मैदान में मौजूद भाग्यशाली दर्शकों को आकर्षक उपहार (गैजेट्स, खेल किट और अन्य सरप्राइज) दिए जाएंगे। यह पहल दर्शकों को स्टेडियम की ओर खींचने और खेल के प्रति उनकी रुचि बढ़ाने के लिए की गई है।
अरुण आगे बताते हैं कि यह एक हाई-प्रोफाइल रात्रिकालीन टूर्नामेंट है, इसलिए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखी गई है।
पूरे परिसर में कैमरों की नजर रहेगी। खिलाड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मैदान पर प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध रहेगी। अंपायरों का निर्णय सर्वोपरि होगा और किसी भी प्रकार की अभद्रता पर टीम को तुरंत अयोग्य घोषित करने का प्रावधान रखा गया है।

खेल भावना को है बढ़ाना : बीके सिंह
एमएसपी कार्डिनल कप का उद्देश्य केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि अनुशासन और खेल भावना को बढ़ावा देना है। एमएसपी जो कि इस बार के कार्डिनल कप की टाइटल स्पॉन्सर है के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर बीके सिंह ने बताया कि “हम चाहते हैं कि टेनिस बॉल क्रिकेट को भी वही सम्मान मिले जो लेदर बॉल क्रिकेट को मिलता है। हमारे देश की गलियों में बेहतरीन टैलेंट छिपा है, जिसे हम इस कप के जरिए दुनिया के सामने ला रहे हैं। एमएसपी खेलों को बढ़ावा देने के प्रतिबद्ध है और वह समय समय पर खेलो से जुड़ी संस्थाओं को प्रोत्साहित करती है।”

एमएसपी कार्डिनल कप जिले की शान
कार्डिनल रोटी बैंक के अध्यक्ष अरुण उपाध्याय बताते हैं कार्डिनल कप पूरे जिले की शान है। जितनी भव्यता से यह फ्लड लाइट टूर्नामेंट होता है शायद ही पूरे संभाग में ऐसा हो। इसे खेलने के लिए पड़ोसी राज्स की टीमें भी आती हैं। अपने निर्विवाद और शांतिपूर्ण आयोजन के लिए इस टूर्नामेंट ने कम समय में जबरजस्त प्रसिद्धि पा ली है। कार्डिनल रोटी बैंक के युवाओं के अथक मेहनत और परिश्रम से यह टूर्नामेंट होता है। इसके लिए सभी टूर्नामेंट शुरू होने के ढाई महीने पहले से तैयारी शुरू करते हैं और कुल तीन महीने की मेहनत हमारी लगती है। आयोजन समिति के सदस्यों में अजय पटेल, प्रदीप प्रधान, विशाल चंद्रा,यश पटेल ,मयूर मोटवानी, प्रदीप बाखला, राजेन्द्र पटेल, किशन साहू,अमित दीक्षित, अभिलाष पंडा,संजू साव,महेश, दिनेश मालाकार, मनोज साहा,अमित जाना,आशीष डनसेना, एवं समिति के सदस्यों ने पूरे दो महीने तक इस आयोजन को सफल बनाने के लिए मेहनत की है।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article IMG 20260317 WA0012
Next Article IMG 20260317 WA0022 आवास योजना के अधूरे मकानों की पूर्ण करने के निर्देश पर प्रशासन सख्त, जल्द निर्माण

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260805 WA0009
खरसिया ने रचा शिक्षा का नया इतिहास: प्रयास आवासीय और NMMSE परीक्षा में जिले की आधे से अधिक सीटों पर किया कब्जा
CHHATTISGARH RAIGARH खरसिया August 5, 2026
डीएमएफ मद से जिले के विकास कार्यों को मिली रफ्तार,स्वास्थ्य, शिक्षा और अधोसंरचना के विकास को मिली नई गति
CHHATTISGARH RAIGARH August 5, 2026
जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा 6वीं प्रवेश चयन परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 अगस्त तक बढ़ी
Uncategorized August 5, 2026
IMG 20260805 WA0008
ऑपरेशन आघात की बड़ी सफलता : स्कूटी से 69 पाव अंग्रेजी शराब की तस्करी करते युवक गिरफ्तार, ₹9 हजार से अधिक की शराब और वाहन जब्त
CHHATTISGARH RAIGARH August 5, 2026
IMG 20260805 WA0007
नाबालिग चालकों और स्कूल वाहनों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 21 वाहनों पर जुर्माना, अभिभावकों से बच्चों को वाहन न देने की अपील
CHHATTISGARH sakti August 5, 2026

Popular Post

IMG 20260805 WA0009
खरसिया ने रचा शिक्षा का नया इतिहास: प्रयास आवासीय और NMMSE परीक्षा में जिले की आधे से अधिक सीटों पर किया कब्जा
CHHATTISGARH RAIGARH खरसिया
IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?