Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading:
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG20260612143542
खरसिया में चौहान समाज का प्रेरणादायी पहल: 10वीं-12वीं के 37 मेधावी विद्यार्थियों का भव्य सम्मान
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20260616 WA0001
सक्ति जिले का धुरंधर पत्रकार भूपेंद्र लहरे को दिल्ली यूनिवर्सिटी से डॉक्टरेट की मांनद उपाधि से सम्मानित किया गया।
CHHATTISGARH sakti
IMG 20260616 WA0002
मालगाड़ी की चपेट में आया हाथी .. उपचार के दौरान हुई मौत
CHHATTISGARH RAIGARH घरघोड़ा
IMG 20260614 WA0011
अवैध बोर खनन करते हुए सुमित्रा बोरवेल की मशीन जब्त
CHHATTISGARH घरघोड़ा
Screenshot 2026 06 14 21 08 25 10 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
विश्व रक्तदाता दिवस पर स्काई एलॉयज एंड पावर लिमिटेड में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन।
CHHATTISGARH खरसिया
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home »

Admin
Admin March 17, 2026 CHHATTISGARH sakti
Share
6 Min Read
IMG 20260317 WA0012

55वें राष्ट्रीय सुरक्षा माह पर व्हीएलसीटीपीपी में अनेक कार्यक्रम

सिंघीतराई सक्ती :- 17 मार्च। वेदांता लिमिटेड छत्तीसगढ़ थर्मल पावर प्लांट (व्हीएलसीटीपीपी) ने 55वें राष्ट्रीय सुरक्षा माह के अवसर पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किए। शून्य दुर्घटना की उपलब्धि के साथ वित्तीय वर्ष 2026 में व्हीएलसीटीपीपी ने औद्योगिक सुरक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा माह के अंतर्गत इस वर्ष की थीम है – ‘‘उन्नत सुरक्षा के लिए लोगों को संलग्न करें, शिक्षित करें और सशक्त बनाएं।’’ थीम के अंतर्गत व्हीएलसीटीपीपी संयंत्र परिसर में आयोजित समारोह का उद्घाटन वेदांता पावर बिजनेस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजिंदर सिंह आहूजा ने किया। व्हीएलसीटीपीपी और बिजनेस पार्टनर के समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों ने सुरक्षा शपथ ली। आहूजा ने सुरक्षा ध्वज फहराया। इस अवसर पर संयंत्र परिसर में सुरक्षा जागरूकता रैली निकाली गई।

img 20260317 wa00137197134775064969275

आहूजा ने अपने उद्बोधन में कहा कि ‘‘सुरक्षा वेदांता की प्राथमिकता है। हमारी जिम्मेदारी यह सुनिश्चित करना है कि संयंत्र में कार्यरत हर व्यक्ति प्रतिदिन सुरक्षित रूप से अपने परिवार के पास घर लौटे। सुरक्षा की भावना के साथ व्यक्ति आत्मविश्वास के साथ बेहतर नतीजे दे पाते हैं। ‘शून्य क्षति’ और ‘शून्य चोट’ की कार्य संस्कृति हमारा केंद्रीय मूल्य है जिससे हमें निरंतर दिशा मिलती है।

- Advertisement -
Ad image

img 20260317 wa00175309802468213113180

वित्तीय वर्ष 2026 में हमारे समस्त प्रचालनों में शून्य दुर्घटना लक्ष्य की प्राप्ति सुरक्षा प्रथम कार्य संस्कृति के प्रति हमारी कटिबद्धता का द्योतक है।’’ उन्होंने बताया कि, ‘‘इस वर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा माह की थीम के अनुरुप हमने अपने प्रबंधन, कर्मचारियों, बिजनेस पार्टनर और उनके परिवारजनों, प्रचालन क्षेत्रों के आसपास स्थित गांवों और स्कूलों को सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से शामिल किया है। हम मानते हैं कि जागरूकता या कौशल की कमी से जोखिम पैदा हो सकते हैं इसलिए असुरक्षित कार्यशैली के प्रति जागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते हैं। हम अपने कर्मचारियों और बिजनेस पार्टनर को सुरक्षा की जिम्मेदारी लेने के लिए सशक्त बनाते हैं। इसके अंतर्गत किसी असुरक्षित कार्य को ‘मना करने का अधिकार’ (राइट टू रीफ्यूज) भी शामिल है। वेदांता में हम ऐसी कार्य संस्कृति के विकास पर निवेश करते हैं जहां सुरक्षा का पालन कार्यस्थल और बाहर दोनों जगह किया जाता है। यह ऐसा मूल्य है जिसे वेदांता परिवार के सदस्य व्यक्तिगत और पेशेवर जिंदगी में प्रोत्साहित करते हैं।’’

img 20260317 wa00156554385273742359413

इस अवसर पर व्हीएलसीटीपीपी के मुख्य प्रचालन अधिकारी देवेंद्र कुमार पटेल ने कहा कि ‘‘औद्योगिक सुरक्षा पर हम आत्मनिरीक्षण करें और देखें कि उद्योग में सुरक्षित कार्य शैली की मजबूती की दिशा में हमारा क्या योगदान है। किसी भी कार्य को करने के दौरान शॉर्टकट न अपनाएं। हम पूरी ईमानदारी से सुरक्षा मानदंडों का पालन करें। जागरूकता के साथ ऐसी कार्य संस्कृति विकसित करें जिससे हमें किसी सुपरविजन की जरूरत ही न पड़े। एकजुट होकर कार्य करते हुए हम शून्य क्षति का लक्ष्य प्राप्त करें। अपने साथ ही सभी की सुरक्षा की जिम्मेदारी को महसूस करें और अमल में लाएं। हम अपने कार्य में उत्तरोत्तर सुधार के लिए प्रशिक्षण लें। नई तकनीकी सीखने के प्रति जिज्ञासा रखें।’’

img 20260317 wa00143635122943919378122

राष्ट्रीय सुरक्षा माह के दौरान व्हीएलसीटीपीपी संयंत्र परिसर में सुरक्षा प्रश्नोत्तरी स्पर्धा, श्रेष्ठ बिजनेस पार्टनर पुरस्कार तथा स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे। आसपास के समुदायों में सुरक्षा कुटुंब तथा कर्मचारियों और उनके परिवारजनों की जागरूकता के लिए ‘कौन बनेगा सेफ्टी चैंप’ प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

व्हीएलसीटीपीपी के औद्योगिक सुरक्षा के अंतर्गत जोखिमपूर्ण कार्यों के लिए सख्त परमिट प्रोटोकॉल, अनुशासित प्रचालन प्रक्रियाएं एवं निगरानी शामिल हैं ताकि घटनाओं के होने से पहले ही जोखिम की पहचान कर उसे ठीक किया जा सके। कर्मचारी और बिजनेस पार्टनर नियमित सुरक्षा संगोष्ठियों में हिस्सा लेते हैं। प्रोएक्टिव रिस्क कंट्रोल के जरिए शून्य क्षति का लक्ष्य पाने पर ध्यान दिया जाता है। जोखिमपूर्ण प्रक्रियाओं की निगरानी क्रिटिकल रिस्क मैनेजमेंट (सीआरएम) के तहत की जाती है। शॉप-फ्लोर विजिट के जरिए विजिबल फेल्ट लीडरशिप सुनिश्चित किया जाता है। फ्रंटलाइन अकाउंटेबिलिटी के लिए पर्सनल सेफ्टी एक्शन प्लान मौजूद है। निरंतर चौबीस घंटे की औद्योगिक सुरक्षा के लिए नाइट ड्यूटी ऑफिसर सिस्टम लागू है। एआर-व्हीआर आधारित डिजिटल सेफ्टी ट्रेनिंग और मानसिक सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए मेंटल वेलनेस पहलों के जरिए सुरक्षा संस्कृति को मजबूती दी जाती है।

वेदांता पावर के बारे में: वेदांता समूह भारत के सबसे बड़े निजी थर्मल ऊर्जा उत्पादकों में से एक है, जिसके पास 12,000 मेगावाट से अधिक थर्मल पावर उत्पादन करने की क्षमता है। देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने और उत्पादन में केंद्रीय भूमिका निभाने के लिए वेदांता पावर समर्पित है। वेदांता पावर के प्लांट मानसा, पंजाब (तलवंडी साबो पावर लिमिटेड), सिंघीतराई, छत्तीसगढ़ (वेदांता लिमिटेड छत्तीसगढ़ थर्मल पावर प्लांट), तिरुपति, आंध्र प्रदेश (मीनाक्षी एनर्जी लिमिटेड) और झारसुगु़ड़ा, ओडिशा (झारसुगुड़ा आईपीपी प्लांट) स्थित हैं। इन संयंत्रों की कुल स्थापित क्षमता 4,780 मेगावाट है, जो देश भर में विभिन्न डिस्कॉम, उपयोगिताओं और उद्योगों को ऊर्जा प्रदान कर रहे हैं।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article Screenshot 2026 03 14 22 26 45 02 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7 रायगढ़ रोड से लगे पहाड़ पर भीषण आग
Next Article IMG 20260317 WA0020 19 मार्च से शुरू होगा एमएसपी कार्डिनल कप सीजन 9,रायगढ़ स्टेडियम में 10 दिन 32 टीमों के बीच होगा महामुकाबला

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG20260612143542
खरसिया में चौहान समाज का प्रेरणादायी पहल: 10वीं-12वीं के 37 मेधावी विद्यार्थियों का भव्य सम्मान
CHHATTISGARH खरसिया June 16, 2026
IMG 20260616 WA0001
सक्ति जिले का धुरंधर पत्रकार भूपेंद्र लहरे को दिल्ली यूनिवर्सिटी से डॉक्टरेट की मांनद उपाधि से सम्मानित किया गया।
CHHATTISGARH sakti June 16, 2026
IMG 20260616 WA0002
मालगाड़ी की चपेट में आया हाथी .. उपचार के दौरान हुई मौत
CHHATTISGARH RAIGARH घरघोड़ा June 16, 2026
IMG 20260614 WA0011
अवैध बोर खनन करते हुए सुमित्रा बोरवेल की मशीन जब्त
CHHATTISGARH घरघोड़ा June 14, 2026
Screenshot 2026 06 14 21 08 25 10 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
विश्व रक्तदाता दिवस पर स्काई एलॉयज एंड पावर लिमिटेड में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन।
CHHATTISGARH खरसिया June 14, 2026

Popular Post

IMG20260612143542
खरसिया में चौहान समाज का प्रेरणादायी पहल: 10वीं-12वीं के 37 मेधावी विद्यार्थियों का भव्य सम्मान
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?