Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: निगम की संपत्ति से छेड़छाड़ और अवैध निर्माण मामले में एफआईआर दर्ज
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260628 WA0002 1
रायगढ़ पुलिस की अनूठी पहल: महिला पुलिसकर्मियों को मासिक धर्म स्वच्छता और स्वास्थ्य प्रबंधन का दिया प्रशिक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260628 WA0001
लेबर क्वार्टर पर गिरी बाउंड्री वॉल, महिला मजदूर की मौत; कंपनी के दो मालिकों पर एफआईआर दर्ज
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260627 WA0015
रिहायशी इलाके में घुसे दो हाथी, ग्रामीणों ने घेरा; दहशत के बीच घंटों फंसे रहे वन्यजीव, वन विभाग ने की सतर्क रहने की अपील
CHHATTISGARH घरघोड़ा
IMG 20260626 185259
सक्ती में दिनदहाड़े गोलीकांड: 25 वर्षीय युवती की हत्या, घर के बाहर मारी गोली; दो बदमाश फरार, इलाके में दहशत
CHHATTISGARH sakti
IMG 20260626 WA0002
वेदांता ने एक दशक में सरकारी खजाने में दिए लगभग 5 लाख करोड़ रुपये, वित्त वर्ष 2025-26 में 62,722 करोड़ का ऐतिहासिक योगदान
मुंबई
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » निगम की संपत्ति से छेड़छाड़ और अवैध निर्माण मामले में एफआईआर दर्ज

निगम की संपत्ति से छेड़छाड़ और अवैध निर्माण मामले में एफआईआर दर्ज

Admin
Admin May 14, 2026 CHHATTISGARH RAIGARH
Share
3 Min Read
IMG 20260514 WA0006

पानी सप्लाई मुख्य पाइपलाइन को क्षतिग्रस्त कर बिना अनुमति कराया जा रहा था अवैध निर्माण

रायगढ़ :- नगर पालिक निगम रायगढ़ द्वारा निगम की संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने, बिना अनुमति सड़क खोदाई करने एवं अवैध निर्माण गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसी क्रम में निगम प्रशासन ने सावित्री नगर रोड, मिट्ठूमुड़ा क्षेत्र में चल रहे एक भवन निर्माण कार्य के मामले में थाना जूटमिल में एफआईआर कराई गई।
सावित्री नगर रोड, मिट्ठूमुड़ा के पास शिवम होटल मॉलधक्का रोड स्थित भवन निर्माण कार्य अभिषेक अग्रवाल द्वारा कराया जा रहा है। निर्माण कार्य के दौरान मुख्य सड़क पर लगभग छह स्थानों पर खोदाई की गई, जिससे नगर निगम की मुख्य जल प्रदाय पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। पाइप लाइन टूटने के कारण 13 मई 2026 की सुबह ट्रांसपोर्ट नगर, राजीव नगर, मिट्ठू मोड, सावित्री नगर, चमड़ा गोदाम संबंधित क्षेत्र में जल आपूर्ति बाधित रही और लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ा।
जल प्रदाय प्रभावित होने से क्षेत्रीय नागरिकों में भारी नाराजगी देखी गई। स्थानीय लोगों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा भी मामले पर असंतोष व्यक्त किया गया। निगम प्रशासन ने बताया कि संबंधित व्यक्ति द्वारा सड़क खोदाई एवं निर्माण कार्य के लिए नगर निगम अथवा अन्य सक्षम प्राधिकरण से किसी प्रकार की पूर्व अनुमति प्राप्त नहीं की गई थी।
निगम प्रशासन का कहना है कि बिना अनुमति सार्वजनिक मार्ग की खुदाई कर शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया है, जिससे न केवल निगम को आर्थिक क्षति हुई बल्कि आम नागरिकों को भी गंभीर असुविधा का सामना करना पड़ा। मामले को गंभीर मानते हुए निगम प्रशासन ने थाना जूटमिल से सार्वजनिक व्यवस्था को बाधित करने, शासकीय संपत्ति को क्षति पहुंचाने एवं बिना अनुमति सार्वजनिक मार्ग खोदने से संबंधित प्रावधानों के तहत अपराध कराया है।
नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि शहर में अवैध निर्माण, बिना अनुमति सड़क कटिंग, पाइप लाइन से छेड़छाड़ अथवा निगम की किसी भी सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के विरुद्ध भविष्य में भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
विधिवत लें अनुमति नहीं तो होगी एफआईआर
नगर निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय ने कहा कि निगम की जल प्रदाय पाइप लाइन, सड़क एवं अन्य सार्वजनिक संपत्तियां आम जनता की सुविधा के लिए निर्मित की जाती हैं। इनसे किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या बिना अनुमति सड़क खोदाई करना गंभीर अपराध है। ऐसे मामलों में संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने नागरिकों, भवन निर्माताओं एवं ठेकेदारों से किसी भी निर्माण कार्य, सड़क कटिंग अथवा खुदाई से पूर्व निगम प्रशासन से विधिवत अनुमति अवश्य प्राप्त की अपील की है, ताकि आम जनता को असुविधा न हो और शहर की मूलभूत सुविधाएं सुचारू रूप से संचालित होती रहें।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article IMG 20260514 WA0004 बस स्टैंड से मां-बेटे रहस्यमयी तरीके से लापता..8 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, पति-पिता मिनकेतन यादव का रो-रो कर बुरा हाल
Next Article IMG 20260514 WA0008 खरसिया विधायक उमेश पटेल ने 49 गांवों में बोर खनन और पंप स्थापना के लिए भेजा 47.50 लाख का प्रस्ताव

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260628 WA0002 1
रायगढ़ पुलिस की अनूठी पहल: महिला पुलिसकर्मियों को मासिक धर्म स्वच्छता और स्वास्थ्य प्रबंधन का दिया प्रशिक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH June 28, 2026
IMG 20260628 WA0001
लेबर क्वार्टर पर गिरी बाउंड्री वॉल, महिला मजदूर की मौत; कंपनी के दो मालिकों पर एफआईआर दर्ज
CHHATTISGARH RAIGARH June 28, 2026
IMG 20260627 WA0015
रिहायशी इलाके में घुसे दो हाथी, ग्रामीणों ने घेरा; दहशत के बीच घंटों फंसे रहे वन्यजीव, वन विभाग ने की सतर्क रहने की अपील
CHHATTISGARH घरघोड़ा June 27, 2026
IMG 20260626 185259
सक्ती में दिनदहाड़े गोलीकांड: 25 वर्षीय युवती की हत्या, घर के बाहर मारी गोली; दो बदमाश फरार, इलाके में दहशत
CHHATTISGARH sakti June 26, 2026
IMG 20260626 WA0002
वेदांता ने एक दशक में सरकारी खजाने में दिए लगभग 5 लाख करोड़ रुपये, वित्त वर्ष 2025-26 में 62,722 करोड़ का ऐतिहासिक योगदान
मुंबई June 26, 2026

Popular Post

IMG 20260628 WA0002 1
रायगढ़ पुलिस की अनूठी पहल: महिला पुलिसकर्मियों को मासिक धर्म स्वच्छता और स्वास्थ्य प्रबंधन का दिया प्रशिक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?