Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: अवैध रेत परिवहन का गढ़ बना खरसिया तहसील का ग्राम डेराडिह
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG20260816203840
डीजे पर रोक से नाराज सैकड़ों शिव भक्त और डीजे संचालक पहुंचे खरसिया थाना
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20260816 WA0001
बाढ़ अलर्ट जारी : खोले गए बांगो डेम कोरबा के 7 गेट,चांपा, शिवरीनारायण, भटगांव, हसौद, चंद्रपुर, सरिया क्षेत्र में नदी का जल स्तर बढ़ने की सम्भावना
CHHATTISGARH sakti
IMG20260815091819
मदनपुर कांग्रेस कार्यालय में शान से लहराया तिरंगा, खरसिया कांग्रेस परिवार ने मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20260815 WA0042
नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की नई राह पर
CHHATTISGARH रायपुर
IMG 20260815 WA0039
खरसिया सिविल न्यायालय में शान से लहराया तिरंगा, एडीजे श्वेता श्रीवास्तव ने किया
CHHATTISGARH खरसिया
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » अवैध रेत परिवहन का गढ़ बना खरसिया तहसील का ग्राम डेराडिह

अवैध रेत परिवहन का गढ़ बना खरसिया तहसील का ग्राम डेराडिह

Admin
Admin October 23, 2025 CHHATTISGARH खरसिया
Share
3 Min Read
IMG 20251023 WA0003

खरसिया :- खरसिया विकासखंड के बरगढ़ खोला अंतर्गत ग्राम नंदगांव पंचायत के आश्रित गांव डेराडिह में इन दिनों अवैध रेत परिवहन का गोरखधंधा चरम पर है। बताया जा रहा है कि प्रतिदिन लग भग सैकड़ों से भी अधिक गाड़ियां डेराडिह से रेत लादकर विभिन्न स्थानों की ओर रवाना हो रही हैं। इस अवैध कारोबार ने क्षेत्र के लोगों का जीवन दूभर कर दिया है, जबकि प्रशासन की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है।
रेत माफियाओं का बोलबाला
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, डेराडिह गांव में रेत माफिया खुलेआम नदी तट से रेत निकालकर ट्रैक्टर में लादकर भेज रहे हैं। अवैध खनन और परिवहन का यह खेल सुबह से लेकर देर रात तक बेरोकटोक चलता रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि इस पूरे धंधे में प्रशासनिक संरक्षण की बू आ रही है, तभी तो इतनी बड़ी मात्रा में रेत की ढुलाई बिना किसी रोक-टोक के संभव हो पा रही है।
अवैध वसूली का जाल
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस रेत परिवहन से जुड़े लोग जगह-जगह अवैध वसूली का जाल फैलाए हुए हैं। रेत से लदी हर गाड़ी से “पासिंग” के नाम पर वसूली की जा रही है। स्थानीय स्तर पर कुछ प्रभावशाली लोगों की मिलीभगत से यह अवैध कारोबार फल-फूल रहा है।
जनता हुई त्रस्त, सड़कों की हालत खराब
डेराडिह और आसपास के गांवों की सड़कें ट्रकों के लगातार आवाजाही से जर्जर हो गई हैं। धूल-मिट्टी से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। स्कूल जाने वाले बच्चे, राहगीर और दोपहिया वाहन चालक दुर्घटना के भय से रोज़ जूझ रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से कई बार शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
क्षेत्रवासियों में आक्रोश
ग्रामीणों का कहना है कि अगर जल्द ही अवैध रेत परिवहन पर रोक नहीं लगाई गई तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे। “हमने कई बार संबंधित विभाग को अवगत कराया, लेकिन हर बार केवल आश्वासन मिला, कार्रवाई नहीं,” — एक स्थानीय ग्रामीण ने कहा।
जनता की मांग
डेराडिह क्षेत्र में तत्काल छापा मार कार्रवाई की जाए।
अवैध परिवहन में संलिप्त गाड़ियों को जब्त किया जाए।
प्रशासनिक मिलीभगत की जांच कर दोषियों पर कार्यवाही की जाए।
सड़कों की मरम्मत कर ग्रामीणों को राहत दी जाए।
ग्रामीणों का साफ कहना है — “रेत माफियाओं का आतंक अब बर्दाश्त से बाहर है, अगर प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की तो जनता खुद सड़क पर उतर आएगी।”

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article IMG 20251022 WA0005 राजभवन में दीपावली मिलन समारोह का हुआ आयोजन
Next Article IMG 20251024 WA0008 वेदांता लिमिटेड सीटीपीपी ने विद्यार्थियों के लिए आयोजित की रंगोली स्पर्धा

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG20260816203840
डीजे पर रोक से नाराज सैकड़ों शिव भक्त और डीजे संचालक पहुंचे खरसिया थाना
CHHATTISGARH खरसिया August 16, 2026
IMG 20260816 WA0001
बाढ़ अलर्ट जारी : खोले गए बांगो डेम कोरबा के 7 गेट,चांपा, शिवरीनारायण, भटगांव, हसौद, चंद्रपुर, सरिया क्षेत्र में नदी का जल स्तर बढ़ने की सम्भावना
CHHATTISGARH sakti August 16, 2026
IMG20260815091819
मदनपुर कांग्रेस कार्यालय में शान से लहराया तिरंगा, खरसिया कांग्रेस परिवार ने मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस
CHHATTISGARH खरसिया August 15, 2026
IMG 20260815 WA0042
नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की नई राह पर
CHHATTISGARH रायपुर August 15, 2026
IMG 20260815 WA0039
खरसिया सिविल न्यायालय में शान से लहराया तिरंगा, एडीजे श्वेता श्रीवास्तव ने किया
CHHATTISGARH खरसिया August 15, 2026

Popular Post

IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0039
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?