Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: खरसिया एसडीओपी सतीश कुमार भार्गव को देर शाम महिलाओं ने सौंपा ज्ञापन, एडुपुल व बरभौना क्षेत्र में नशे के कारोबार पर रोक लगाने की मांग
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध खनिज विभाग द्वारा की गई कार्रवाई, 06 वाहन जब्त
CHHATTISGARH sakti
कायाकल्प में धीमी प्रगति पर कलेक्टर ने जतायी नाराजगी, धरमजयगढ़ बीएमओ को नोटिस जारी
CHHATTISGARH RAIGARH
बिना अनुमति खरसिया में सज रहा मीना बाजार! प्रशासन ने कहा—कोई परमिशन नहीं, नगरपालिका की NOC भी नहीं
CHHATTISGARH Kharsiya
रायगढ़ में कांग्रेस का ‘काला दिवस’: गांधी प्रतिमा के सामने धरना, काली पट्टी बांधकर लोकतंत्र की रक्षा का उठाया मुद्दा
CHHATTISGARH RAIGARH
कारगिल विजय दिवस पोस्टर मेकिंग व ड्रॉइंग प्रतियोगिता: टि्वंकल चौहान ने लहराया परचम, जीता प्रथम पुरस्कार
CHHATTISGARH Sarangargh bilaigarh
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

खरसिया एसडीओपी सतीश कुमार भार्गव को देर शाम महिलाओं ने सौंपा ज्ञापन, एडुपुल व बरभौना क्षेत्र में नशे के कारोबार पर रोक लगाने की मांग

Admin
Admin October 8, 2026 CHHATTISGARH Kharsiya
Share
5 Min Read

खरसिया/रायगढ़। खरसिया तहसील के ग्राम अगासमार के महिलाओं ने क्षेत्र में कथित रूप से चल रहे अवैध शराब के कारोबार और गांजा बिक्री के खिलाफ पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) खरसिया सतीश कुमार भार्गव को ज्ञापन सौंपकर मामले की जांच कर संबंधित लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

महिलाओं के अनुसार ग्राम अगासमार के आसपास एडुपुल, बरभौना सहित अन्य गांव स्थित हैं। इन क्षेत्रों में कुछ लोगों द्वारा कथित रूप से घर में महुआ शराब बनाने तथा बाहर से शराब लाकर अवैध रूप से बिक्री किए जाने की शिकायत ग्रामीणों ने की है। ज्ञापन में ग्राम पंचायत देहजरी के अंतर्गत ग्राम देहजरी के एडुपुल के पास तथा बरभौना क्षेत्र में इस तरह की गतिविधियां संचालित होने का आरोप लगाया गया है।

- Advertisement -
Ad image

बच्चों और युवाओं के भविष्य को लेकर ग्रामीण चिंतित

महिलाओं का कहना है कि क्षेत्र में यदि शराब आसानी से उपलब्ध होती रही तो इसका सबसे अधिक असर युवा वर्ग और नाबालिग बच्चों पर पड़ सकता है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि क्षेत्र में 10 से 18 वर्ष की उम्र के बच्चों और किशोरों पर नशे का प्रभाव पड़ने की आशंका बनी हुई है।

महिलाओं ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि अवैध शराब की बिक्री और निर्माण पर प्रभावी कार्रवाई की जाए, ताकि गांव के बच्चों और युवाओं को नशे की गिरफ्त में जाने से रोका जा सके।

शराब में यूरिया व अन्य सामग्री मिलाने का भी आरोप

ज्ञापन में गमहिलाओं ने यह भी आरोप लगाया है कि कथित रूप से तैयार की जा रही शराब में यूरिया खाद एवं अन्य दवाइयों की गोलियां मिलाकर बेचने की बात सामने आ रही है। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। महिलाओं ने पुलिस से पूरे मामले की गंभीरता से जांच कराने की मांग की है।

गांजा बिक्री का भी लगाया आरोप

महिलाओं ने अपने ज्ञापन में गांजा बेचने का आरोप भी लगाया है। पुलिस से इस आरोप की भी जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है।

परिवारों में विवाद और महिलाओं पर असर का दावा

महिलाओं का कहना है कि क्षेत्र में कथित रूप से शराब की बिक्री के कारण कई परिवारों में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो रही है। शिकायतकर्ताओं के अनुसार नशे के आदी लोग शराब खरीदने के लिए परिवार से पैसे मांगते हैं और कई बार विवाद की स्थिति बन जाती है। महिलाओं ने दावा किया कि इसका सबसे अधिक प्रभाव हम महिलाओं और परिवार के अन्य सदस्यों पर पड़ रहा है।

कई बार समझाइश देने के बावजूद नहीं रुका कारोबार:

ज्ञापन में महिलाओं ने बताया कि कथित रूप से अवैध शराब बिक्री में शामिल लोगों को कई बार मौखिक रूप से समझाइश दी गई, लेकिन उनके अनुसार इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा। महिलाओं का आरोप है कि संबंधित लोगों द्वारा यह कहा जाता है कि वे किसी को शराब या गांजा खरीदने के लिए मजबूर नहीं करते और लोग अपनी इच्छा से वहां आते हैं।

पुलिस से जांच और कार्रवाई की मांग

महिलाओं ने एसडीओपी खरसिया को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की जांच कराने, अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री तथा गांजा बिक्री के आरोपों का सत्यापन करने और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कानून के तहत कार्रवाई करने की मांग की है।

महिलाओं का कहना है कि समय रहते अवैध नशे के कारोबार पर रोक नहीं लगाई गई तो इसका असर आसपास के गांवों के सामाजिक वातावरण और युवा पीढ़ी पर पड़ सकता है। अब ग्रामीणों की नजर पुलिस प्रशासन की जांच और आगामी कार्रवाई पर है।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Admin October 8, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article प्लास्टिक मुक्त वन क्षेत्र अभियान: अटल रॉक गार्डन बोतल्दा में चला स्वच्छता अभियान
Next Article दो माह से राशन का इंतजार, छोटे पण्डरमुड़ा के ग्रामीणों ने खाद्य अधिकारी से की शिकायत

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध खनिज विभाग द्वारा की गई कार्रवाई, 06 वाहन जब्त
CHHATTISGARH sakti October 8, 2026
कायाकल्प में धीमी प्रगति पर कलेक्टर ने जतायी नाराजगी, धरमजयगढ़ बीएमओ को नोटिस जारी
CHHATTISGARH RAIGARH October 8, 2026
बिना अनुमति खरसिया में सज रहा मीना बाजार! प्रशासन ने कहा—कोई परमिशन नहीं, नगरपालिका की NOC भी नहीं
CHHATTISGARH Kharsiya October 8, 2026
रायगढ़ में कांग्रेस का ‘काला दिवस’: गांधी प्रतिमा के सामने धरना, काली पट्टी बांधकर लोकतंत्र की रक्षा का उठाया मुद्दा
CHHATTISGARH RAIGARH October 8, 2026
कारगिल विजय दिवस पोस्टर मेकिंग व ड्रॉइंग प्रतियोगिता: टि्वंकल चौहान ने लहराया परचम, जीता प्रथम पुरस्कार
CHHATTISGARH Sarangargh bilaigarh October 8, 2026

Popular Post

अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध खनिज विभाग द्वारा की गई कार्रवाई, 06 वाहन जब्त
CHHATTISGARH sakti
कायाकल्प में धीमी प्रगति पर कलेक्टर ने जतायी नाराजगी, धरमजयगढ़ बीएमओ को नोटिस जारी
CHHATTISGARH RAIGARH
बिना अनुमति खरसिया में सज रहा मीना बाजार! प्रशासन ने कहा—कोई परमिशन नहीं, नगरपालिका की NOC भी नहीं
CHHATTISGARH Kharsiya
रायगढ़ में कांग्रेस का ‘काला दिवस’: गांधी प्रतिमा के सामने धरना, काली पट्टी बांधकर लोकतंत्र की रक्षा का उठाया मुद्दा
CHHATTISGARH RAIGARH
कारगिल विजय दिवस पोस्टर मेकिंग व ड्रॉइंग प्रतियोगिता: टि्वंकल चौहान ने लहराया परचम, जीता प्रथम पुरस्कार
CHHATTISGARH Sarangargh bilaigarh

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?