Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: प्लास्टिक मुक्त वन क्षेत्र अभियान: अटल रॉक गार्डन बोतल्दा में चला स्वच्छता अभियान
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध खनिज विभाग द्वारा की गई कार्रवाई, 06 वाहन जब्त
CHHATTISGARH sakti
कायाकल्प में धीमी प्रगति पर कलेक्टर ने जतायी नाराजगी, धरमजयगढ़ बीएमओ को नोटिस जारी
CHHATTISGARH RAIGARH
बिना अनुमति खरसिया में सज रहा मीना बाजार! प्रशासन ने कहा—कोई परमिशन नहीं, नगरपालिका की NOC भी नहीं
CHHATTISGARH Kharsiya
रायगढ़ में कांग्रेस का ‘काला दिवस’: गांधी प्रतिमा के सामने धरना, काली पट्टी बांधकर लोकतंत्र की रक्षा का उठाया मुद्दा
CHHATTISGARH RAIGARH
कारगिल विजय दिवस पोस्टर मेकिंग व ड्रॉइंग प्रतियोगिता: टि्वंकल चौहान ने लहराया परचम, जीता प्रथम पुरस्कार
CHHATTISGARH Sarangargh bilaigarh
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

प्लास्टिक मुक्त वन क्षेत्र अभियान: अटल रॉक गार्डन बोतल्दा में चला स्वच्छता अभियान

Admin
Admin October 8, 2026 CHHATTISGARH Kharsiya
Share
2 Min Read

वन विभाग एवं ग्राम पंचायत के संयुक्त प्रयास से लोगों को दिया स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्त पर्यावरण का संदेश

खरसिया:- प्लास्टिक मुक्त वन क्षेत्र अभियान के अंतर्गत खरसिया वन क्षेत्र के अटल रॉक गार्डन, बोतल्दा में विशेष स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ ग्राम पंचायत बोतल्दा के सरपंच, वन समिति अध्यक्ष, वन समिति उल्दा के अध्यक्ष तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वन क्षेत्र एवं पर्यटन स्थलों को प्लास्टिक मुक्त बनाना तथा आमजन में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता पैदा करना रहा। इस दौरान अटल रॉक गार्डन परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में फैले प्लास्टिक कचरे एवं अन्य अपशिष्ट पदार्थों को एकत्रित कर परिसर की साफ-सफाई की गई।

- Advertisement -
Ad image

इस अवसर पर रेंजर लीला पटेल ने कहा कि वन एवं पर्यावरण को स्वच्छ और सुरक्षित रखना केवल वन विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता आवश्यक है। प्लास्टिक कचरा वन्यजीवों, वनस्पतियों और प्राकृतिक वातावरण के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। इसलिए लोगों को प्लास्टिक का उपयोग कम करने तथा कचरे को निर्धारित स्थान पर ही डालने के लिए जागरूक होना चाहिए।

वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने लोगों से अपील की कि वन क्षेत्रों, पर्यटन स्थलों और सार्वजनिक स्थानों पर प्लास्टिक एवं अन्य कचरा न फैलाएं। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक रूप से प्रयास करने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत बोतल्दा के सरपंच, वन समिति अध्यक्ष, वन समिति उल्दा के अध्यक्ष, वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर स्वच्छता अभियान में सहभागिता निभाते हुए प्लास्टिक मुक्त एवं स्वच्छ वन क्षेत्र बनाने का संदेश दिया।

अभियान के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि सामुदायिक सहभागिता से ही प्राकृतिक स्थलों की सुंदरता और पर्यावरण को लंबे समय तक सुरक्षित रखा जा सकता है।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Admin October 8, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article खड़गांव में नवीन आंगनबाड़ी भवन का लोकार्पण, आंगन मिलन समारोह में उमड़ा माताओं-बहनों और ग्रामीणों का जनसैलाब
Next Article खरसिया एसडीओपी सतीश कुमार भार्गव को देर शाम महिलाओं ने सौंपा ज्ञापन, एडुपुल व बरभौना क्षेत्र में नशे के कारोबार पर रोक लगाने की मांग

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध खनिज विभाग द्वारा की गई कार्रवाई, 06 वाहन जब्त
CHHATTISGARH sakti October 8, 2026
कायाकल्प में धीमी प्रगति पर कलेक्टर ने जतायी नाराजगी, धरमजयगढ़ बीएमओ को नोटिस जारी
CHHATTISGARH RAIGARH October 8, 2026
बिना अनुमति खरसिया में सज रहा मीना बाजार! प्रशासन ने कहा—कोई परमिशन नहीं, नगरपालिका की NOC भी नहीं
CHHATTISGARH Kharsiya October 8, 2026
रायगढ़ में कांग्रेस का ‘काला दिवस’: गांधी प्रतिमा के सामने धरना, काली पट्टी बांधकर लोकतंत्र की रक्षा का उठाया मुद्दा
CHHATTISGARH RAIGARH October 8, 2026
कारगिल विजय दिवस पोस्टर मेकिंग व ड्रॉइंग प्रतियोगिता: टि्वंकल चौहान ने लहराया परचम, जीता प्रथम पुरस्कार
CHHATTISGARH Sarangargh bilaigarh October 8, 2026

Popular Post

अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध खनिज विभाग द्वारा की गई कार्रवाई, 06 वाहन जब्त
CHHATTISGARH sakti
कायाकल्प में धीमी प्रगति पर कलेक्टर ने जतायी नाराजगी, धरमजयगढ़ बीएमओ को नोटिस जारी
CHHATTISGARH RAIGARH
बिना अनुमति खरसिया में सज रहा मीना बाजार! प्रशासन ने कहा—कोई परमिशन नहीं, नगरपालिका की NOC भी नहीं
CHHATTISGARH Kharsiya
रायगढ़ में कांग्रेस का ‘काला दिवस’: गांधी प्रतिमा के सामने धरना, काली पट्टी बांधकर लोकतंत्र की रक्षा का उठाया मुद्दा
CHHATTISGARH RAIGARH
कारगिल विजय दिवस पोस्टर मेकिंग व ड्रॉइंग प्रतियोगिता: टि्वंकल चौहान ने लहराया परचम, जीता प्रथम पुरस्कार
CHHATTISGARH Sarangargh bilaigarh

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?