Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: साइबर जागृति अभियान में रायगढ़ पुलिस की अभिनव पहल को देश-विदेश से मिला प्रतिसाद, लघु फिल्म प्रतियोगिता में 162 प्रविष्टियाँ प्राप्त
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
बोतल्दा रॉक गार्डन सामूहिक दुष्कर्म मामला: खरसिया पुलिस का बड़ा एक्शन, दोनों आरोपी गिरफ्तार; पुरानी बस्ती से अग्रसेन चौक तक निकाला जुलूस
CHHATTISGARH Kharsiya Uncategorized
खरसिया मंडल-2 में ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन, कांग्रेसजनों ने लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए भरी हुंकार
CHHATTISGARH Kharsiya
ब्रेकिंग न्यूज़: बोतल्दा रॉक गार्डन में युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला, पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में लिया
CHHATTISGARH Kharsiya
महिला पत्रकार पूजा जायसवाल के घर में घुसकर मारपीट का मामला: गायत्री केशरवानी के खिलाफ FIR दर्ज, BNS की गैर-जमानती धारा भी शामिल
CHHATTISGARH Kharsiya
ट्रक ने स्कूली बच्चों से भरी वैन को ठोका .. कई बच्चे घायल .. 4 रायगढ़ रिफर
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

साइबर जागृति अभियान में रायगढ़ पुलिस की अभिनव पहल को देश-विदेश से मिला प्रतिसाद, लघु फिल्म प्रतियोगिता में 162 प्रविष्टियाँ प्राप्त

Admin
Admin October 1, 2026 CHHATTISGARH RAIGARH
Share
5 Min Read

देश के विभिन्न राज्यों के साथ रूस से भी आई फिल्म, साइबर जागरूकता की मुहिम को मिली अंतरराष्ट्रीय भागीदारी

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित फिल्म निर्देशक सहित अनुभवी फिल्मकारों का निर्णायक मंडल कर रहा फिल्मों का मूल्यांकन

3 अक्टूबर को होगा विजेताओं का ऐलान, पूज्य संत बाबा प्रियदर्शी रामजी ऑडिटोरियम में आयोजित होगा पुरस्कार वितरण समारोह

ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में रायगढ़ पुलिस द्वारा निर्मित साइबर अवेयरनेस शॉर्ट फिल्म “The Cyber Trap” की होगी विशेष स्क्रीनिंग

- Advertisement -
Ad image

रायगढ़ :- 1 अक्टूबर 2026। साइबर जागृति अभियान के तहत रायगढ़ पुलिस द्वारा साइबर अपराधों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित लघु फिल्म प्रतियोगिता को देश-विदेश से उत्साहजनक प्रतिसाद मिला है। प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों से कुल 162 फिल्म प्रविष्टियाँ प्राप्त हुई हैं। विशेष बात यह है कि रूस से भी एक फिल्म की प्रविष्टि प्राप्त हुई है, जो इस पहल की अंतरराष्ट्रीय पहुँच को दर्शाती है।

प्रतियोगिता में पारदर्शिता एवं निष्पक्ष मूल्यांकन सुनिश्चित करने के लिए फिल्म निर्माण के क्षेत्र से जुड़े अनुभवी एवं प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों को निर्णायक मंडल में शामिल किया गया है। निर्णायक मंडल के सदस्य प्राप्त फिल्मों की स्क्रीनिंग कर उनका मूल्यांकन कर रहे हैं।

निर्णायक मंडल में मनोज वर्मा शामिल हैं, जिनके निर्देशन में बनी फिल्म ‘भूलन: द मेज़’ को सर्वश्रेष्ठ छत्तीसगढ़ी फिल्म का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्राप्त हुआ था। निर्णायक मंडल में योगेंद्र चौबे भी शामिल हैं, जिनकी फिल्मों को देश-विदेश में पहचान मिली है। इसके अतिरिक्त अनुभवी रंगकर्मी, फिल्म अभिनेता, डॉक्यूमेंट्री फिल्मकार एवं अभिनय प्रशिक्षक सुनील चिपड़े भी निर्णायक मंडल का हिस्सा हैं।

प्रतियोगिता के परिणामों का प्रतिभागियों एवं रायगढ़वासियों को बेसब्री से इंतजार है। परिणाम घोषणा एवं पुरस्कार वितरण समारोह 3 अक्टूबर 2026 को दोपहर 3 बजे पूज्य संत बाबा प्रियदर्शी रामजी ऑडिटोरियम, रायगढ़ में आयोजित किया जाएगा। समारोह में विजेताओं की घोषणा एवं सम्मान के साथ सभी विजेता फिल्मों का प्रदर्शन भी किया जाएगा।

इसी अवसर पर रायगढ़ पुलिस द्वारा आम नागरिकों को साइबर अपराधों के नए तरीकों एवं उनसे बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से तैयार की गई एक विशेष साइबर अवेयरनेस शॉर्ट फिल्म *“The Cyber Trap”* की स्क्रीनिंग भी की जाएगी। फिल्म “The Cyber Trap” लघु फिल्म प्रतियोगिता का हिस्सा नहीं है, बल्कि आमजन को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से अलग से तैयार की गई है।

इस जागरूकता फिल्म में मुख्य किरदार के रूप में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह, अनिल सोनी, मयंक मिश्रा, उत्तम प्रताप सिंह, राकेश मिश्रा, उत्कर्ष श्रीवास्तव, सानिया गुप्ता, लीना ठाकुर, दिपेश महंत, हर्ष बैरागी तथा रायगढ़ पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारी नजर आयेंगे । फिल्म की कहानी एवं निर्देशन श्री ऋभू समर्थ सिंह द्वारा किया गया है।

विदित हो कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने 10 सितंबर 2026 को कंट्रोल रूम में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस लघु फिल्म प्रतियोगिता की जानकारी दी थी। प्रतियोगिता दो श्रेणियों में आयोजित की गई है। युवाओं के उत्साह एवं आग्रह को देखते हुए जिला पुलिस द्वारा फिल्म प्रविष्टियाँ जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 29 सितंबर 2026 की गई थी। इसके साथ ही परिणामों की घोषणा एवं पुरस्कार वितरण समारोह के लिए 3 अक्टूबर 2026 की तिथि निर्धारित की गई।

प्रतियोगिता की पुरस्कार राशि

श्रेणी ‘अ’ — 3 से 6 मिनट की शॉर्ट फिल्म

– प्रथम पुरस्कार — ₹1,00,000
– द्वितीय पुरस्कार — ₹75,000
– तृतीय पुरस्कार — ₹50,000

श्रेणी ‘ब’ — अधिकतम 3 मिनट की फिल्म/रील

– प्रथम पुरस्कार — ₹75,000
– द्वितीय पुरस्कार — ₹50,000
– तृतीय पुरस्कार — ₹25,000

रायगढ़ पुलिस की आमजन से अपील

रायगढ़ पुलिस द्वारा शहरवासियों एवं आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे 3 अक्टूबर 2026 को दोपहर 3 बजे पूज्य संत बाबा प्रियदर्शी रामजी ऑडिटोरियम, रायगढ़ में आयोजित समारोह में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर साइबर जागरूकता की इस अभिनव पहल का हिस्सा बनें।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Admin October 1, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article पण्डो जनजाति की जमीन फर्जी तरीके से गैर-आदिवासी के नाम कराने का आरोपी गिरफ्तार
Next Article पेट्रोल-डीजल पंपों पर मिलेंगी उच्च गुणवत्तापूर्ण नागरिक सुविधाएं

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

बोतल्दा रॉक गार्डन सामूहिक दुष्कर्म मामला: खरसिया पुलिस का बड़ा एक्शन, दोनों आरोपी गिरफ्तार; पुरानी बस्ती से अग्रसेन चौक तक निकाला जुलूस
CHHATTISGARH Kharsiya Uncategorized November 16, 2026
खरसिया मंडल-2 में ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन, कांग्रेसजनों ने लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए भरी हुंकार
CHHATTISGARH Kharsiya November 16, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़: बोतल्दा रॉक गार्डन में युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला, पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में लिया
CHHATTISGARH Kharsiya November 15, 2026
महिला पत्रकार पूजा जायसवाल के घर में घुसकर मारपीट का मामला: गायत्री केशरवानी के खिलाफ FIR दर्ज, BNS की गैर-जमानती धारा भी शामिल
CHHATTISGARH Kharsiya November 14, 2026
ट्रक ने स्कूली बच्चों से भरी वैन को ठोका .. कई बच्चे घायल .. 4 रायगढ़ रिफर
CHHATTISGARH RAIGARH November 14, 2026

Popular Post

बोतल्दा रॉक गार्डन सामूहिक दुष्कर्म मामला: खरसिया पुलिस का बड़ा एक्शन, दोनों आरोपी गिरफ्तार; पुरानी बस्ती से अग्रसेन चौक तक निकाला जुलूस
CHHATTISGARH Kharsiya Uncategorized
खरसिया मंडल-2 में ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन, कांग्रेसजनों ने लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए भरी हुंकार
CHHATTISGARH Kharsiya
ब्रेकिंग न्यूज़: बोतल्दा रॉक गार्डन में युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला, पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में लिया
CHHATTISGARH Kharsiya
महिला पत्रकार पूजा जायसवाल के घर में घुसकर मारपीट का मामला: गायत्री केशरवानी के खिलाफ FIR दर्ज, BNS की गैर-जमानती धारा भी शामिल
CHHATTISGARH Kharsiya
ट्रक ने स्कूली बच्चों से भरी वैन को ठोका .. कई बच्चे घायल .. 4 रायगढ़ रिफर
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?