Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: गणेश विसर्जन की आड़ में हुल्लड़बाजी, महिलाओं से अभद्रता का आरोप; मोहल्लेवासियों ने कोतवाली में की लिखित शिकायत।
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
बाल कृष्ण की चंचलता से दुर्गा ताण्डव तक, दीक्षा रथ ने रचा ओडिसी का रंग
CHHATTISGARH RAIGARH
सामाजिक समाघात आकलन रिपोर्ट में फर्जी हस्ताक्षर का आरोप, मचा हड़कंप
CHHATTISGARH
अभियान संवेदना” का असर: तमिलनाडु से सकुशल बरामद हुई लापता 18 वर्षीय युवती, दुष्कर्म व पॉक्सो मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
वायरल वीडियो पर रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन: मुख्य मार्ग पर मारपीट और गाली-गलौज के मामले में 7 नामजद आरोपियों पर FIR
CHHATTISGARH RAIGARH
गणेश विसर्जन की आड़ में हुल्लड़बाजी, महिलाओं से अभद्रता का आरोप; मोहल्लेवासियों ने कोतवाली में की लिखित शिकायत।
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

गणेश विसर्जन की आड़ में हुल्लड़बाजी, महिलाओं से अभद्रता का आरोप; मोहल्लेवासियों ने कोतवाली में की लिखित शिकायत।

Admin
Admin September 22, 2026 CHHATTISGARH RAIGARH
Share
3 Min Read

रायगढ़ :- शहर में आस्था और उत्साह का प्रतीक माने जाने वाले गणेश विसर्जन पर्व को कथित तौर पर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा हुल्लड़बाजी और अभद्रता का अखाड़ा बना दिए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। यह मामला अब थाने पहुंच गया है।
बाजीनपाली के समस्त बस्तीवासियों द्वारा थाना प्रभारी, जुटमिल रायगढ़ को दी गई लिखित शिकायत और एक वायरल वीडियो के आधार पर यह आरोप बेहद गंभीर और निंदनीय है।

शिकायत में क्या है – कथनानुसार….
मोहल्लेवासियों द्वारा दी गई लिखित शिकायत के अनुसार, कथित घटना 21 सितंबर 2026 की रात लगभग 10 बजे की है। कथनानुसार जब बस्ती के लोग गणेश विसर्जन की तैयारी कर रहे थे, उसी दौरान शिव मंदिर के पास स्थित गणेश पंडाल में श्रृंगार कर रही महिलाओं के साथ कथित तौर पर गाली-गलौज की गई।

शिकायत में आरोप है कि उमेश आदित्य, सोनू, छोटू खीरसार साहू एवं संदिप आदी अन्य युवकों ने कथित तौर पर पंडाल में घुसकर महिलाओं को पंडाल से बाहर निकलने की धमकी दी और गंदी-गंदी गालियां दीं।

- Advertisement -
Ad image

इतना ही नहीं, कथनानुसार आरोपियों ने यह कहकर धमकाया भी कि – तुम्हारी बस्ती का विसर्जन 22 तारीख को है, विसर्जन लेकर तो जाओ, हम भी देखते हैं कैसे विसर्जन करते हो, देख लेंगे।

वीडियो में क्या दिख रहा है – कथित….
मोहल्लेवासियों द्वारा उपलब्ध कराए गए कथित वीडियो में विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे वाहन पर एक युवक अर्धनग्न अवस्था में खड़ा होकर कथित रूप से अभद्र हरकतें करता और भीड़ पर रंग जैसा पदार्थ फेंकता हुआ दिखाई दे रहा है। चारों तरफ तेज आवाज, धुआं और हुजूम के बीच यह दृश्य धार्मिक जुलूस कम, हुल्लड़बाजी ज्यादा प्रतीत हो रहा है।

आस्था पर चोट, महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल…
कथनानुसार यह सबसे शर्मनाक पहलू है कि जहां महिलाएं पंडाल में पूजा-श्रृंगार कर रही थीं, वहां इस तरह की गाली-गलौज और धमकी दी गई। मोहल्लेवासियों का कहना है कि इस तरह की हरकतों से पूरे मोहल्ले में दहशत है और महिलाओं व बच्चों में भय का माहौल है। गणेश विसर्जन जैसे पवित्र आयोजन को इस तरह के कृत्यों से कलंकित किया जाना अत्यंत आपत्तिजनक है।

पुलिस से कार्रवाई की मांग….
समस्त बस्तीवासियों ने अपनी लिखित शिकायत में पुलिस से निष्पक्ष और कठोर कार्रवाई की मांग की है ताकि 22 सितंबर को होने वाले उनके बस्ती के विसर्जन में किसी प्रकार की बाधा न आए और इस तरह की अराजकता पर लगाम लग सके।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Admin September 22, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article खसरा 154 में निगम के ट्रैक्टर से मलबा डंपिंग पर सवाल, चालक के कथन और पार्षद के इंकार से बढ़ा विवाद
Next Article वायरल वीडियो पर रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन: मुख्य मार्ग पर मारपीट और गाली-गलौज के मामले में 7 नामजद आरोपियों पर FIR

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

बाल कृष्ण की चंचलता से दुर्गा ताण्डव तक, दीक्षा रथ ने रचा ओडिसी का रंग
CHHATTISGARH RAIGARH September 22, 2026
सामाजिक समाघात आकलन रिपोर्ट में फर्जी हस्ताक्षर का आरोप, मचा हड़कंप
CHHATTISGARH September 22, 2026
अभियान संवेदना” का असर: तमिलनाडु से सकुशल बरामद हुई लापता 18 वर्षीय युवती, दुष्कर्म व पॉक्सो मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH September 22, 2026
वायरल वीडियो पर रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन: मुख्य मार्ग पर मारपीट और गाली-गलौज के मामले में 7 नामजद आरोपियों पर FIR
CHHATTISGARH RAIGARH September 22, 2026
गणेश विसर्जन की आड़ में हुल्लड़बाजी, महिलाओं से अभद्रता का आरोप; मोहल्लेवासियों ने कोतवाली में की लिखित शिकायत।
CHHATTISGARH RAIGARH September 22, 2026

Popular Post

बाल कृष्ण की चंचलता से दुर्गा ताण्डव तक, दीक्षा रथ ने रचा ओडिसी का रंग
CHHATTISGARH RAIGARH
सामाजिक समाघात आकलन रिपोर्ट में फर्जी हस्ताक्षर का आरोप, मचा हड़कंप
CHHATTISGARH
अभियान संवेदना” का असर: तमिलनाडु से सकुशल बरामद हुई लापता 18 वर्षीय युवती, दुष्कर्म व पॉक्सो मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
वायरल वीडियो पर रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन: मुख्य मार्ग पर मारपीट और गाली-गलौज के मामले में 7 नामजद आरोपियों पर FIR
CHHATTISGARH RAIGARH
गणेश विसर्जन की आड़ में हुल्लड़बाजी, महिलाओं से अभद्रता का आरोप; मोहल्लेवासियों ने कोतवाली में की लिखित शिकायत।
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?