Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: लव ट्रायंगल में 16 वर्षीय किशोर की हत्या, रायगढ़ पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया मामला
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
माँ की कृपा से मिलती है संतों और परमात्मा की कृपा : आचार्य मृदुल कृष्ण गोस्वामी
CHHATTISGARH Kharsiya
नवा रायपुर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ
CHHATTISGARH Raipur
CGPSC परीक्षा की पारदर्शिता पर कांग्रेस का बड़ा सवाल: 1:3 अनुपात, मूल्यांकन प्रक्रिया और अंक निर्धारण पर उठाई आपत्ति
CHHATTISGARH RAIGARH
यात्री बसों की जांच में 42 संचालकों पर कार्रवाई, 55 हजार 700 रुपये वसूला गया जुर्माना
CHHATTISGARH RAIGARH
लव ट्रायंगल में 16 वर्षीय किशोर की हत्या, रायगढ़ पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया मामला
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

लव ट्रायंगल में 16 वर्षीय किशोर की हत्या, रायगढ़ पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया मामला

Admin
Admin September 16, 2026 CHHATTISGARH RAIGARH
Share
7 Min Read

रायगढ़, 16 सितंबर 2026। रामभांठा क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोर की हत्या के सनसनीखेज मामले का रायगढ़ पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने दो युवकों शिवम बरेठ (20) और शिवम बानी (23) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, हत्या के पीछे एक लड़की को लेकर उपजा विवाद सामने आया है। पूछताछ में आरोपियों ने किशोर को पुराने बस डिपो के पास ले जाकर उसके सिर पर पत्थर से कई वार करने और हत्या के बाद मौके से फरार होने की बात स्वीकार की है।

चक्रधर समारोह देखने निकला था किशोर, सुबह मिला शव

पुलिस के मुताबिक, 14 सितंबर की रात करीब 9 बजे 16 वर्षीय किशोर चक्रधर समारोह देखने जाने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा। अगले दिन 15 सितंबर की सुबह कोसाबाड़ी के सामने पुराने बस डिपो, रामभांठा स्थित संजय बेरीवाल के खाली प्लॉट में एक युवक का शव पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली।

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस की टीम अधिकारियों और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची। घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए गए। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान 16 वर्षीय किशोर के रूप में की। शव के सिर पर चोट के निशान मिले थे।

- Advertisement -
Ad image

पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 541/2026, धारा 103(1) BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

आखिरी बार किन लोगों के साथ था किशोर, यहीं से मिली पुलिस को अहम कड़ी

हत्या की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अमित तिवारी के नेतृत्व में पुलिस ने जांच तेज की। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के लोगों और संभावित गवाहों से पूछताछ की।

जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि किशोर को घटना से पहले कुछ युवकों के साथ देखा गया था। इसके बाद पुलिस ने उसके साथ आखिरी बार देखे गए युवकों को हिरासत में लेकर अलग-अलग पूछताछ की।

पूछताछ में मृतक का बैकुंठपुर निवासी 20 वर्षीय शिवम बरेठ और 23 वर्षीय शिवम बानी के साथ घटना की रात विवाद होने की जानकारी सामने आई। दोनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस के अनुसार, शुरुआत में दोनों ने घटना में शामिल होने से इनकार किया, लेकिन पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने उनसे घटना के संबंध में जानकारी जुटाई।

लड़की को लेकर था विवाद, पहले मोबाइल छीना और मांगे 1,000 रुपये

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में सामने आए घटनाक्रम के मुताबिक 14 सितंबर को दोनों आरोपी रामलीला मैदान में चक्रधर समारोह देखने गए थे। वहां उन्होंने किशोर को एक परिचित लड़की के साथ देखा।

पुलिस का कहना है कि आरोपी शिवम बानी का उक्त लड़की के प्रति एकतरफा लगाव था और किशोर के उसके साथ मिलने-जुलने को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद किशोर को रामलीला मैदान के पास बुलाया गया।

आरोप है कि इसी दौरान शिवम बरेठ ने किशोर का मोबाइल अपने पास रख लिया और मोबाइल वापस करने के लिए 1,000 रुपये देने की बात कही। इसके बाद दोनों आरोपी किशोर को उसके मोबाइल के साथ पुराने बस डिपो की ओर ले गए।

पुराने बस डिपो के पास बढ़ा विवाद, पत्थर से किए कई वार

पुलिस के अनुसार, पुराने बस डिपो के पास आरोपियों ने किशोर को उक्त लड़की से नहीं मिलने-जुलने की बात कहकर डराया-धमकाया। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और दोनों आरोपियों ने पत्थर से किशोर के सिर पर कई वार कर दिए।

गंभीर चोट लगने से किशोर की मौत हो गई। घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर मृतक का मोबाइल फोन और घटना के समय पहने गए रक्तरंजित कपड़े बरामद किए हैं। पुलिस ने घटनास्थल पर दोनों आरोपियों को ले जाकर क्राइम सीन रिकंस्ट्रक्शन भी कराया और मामले से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं।

एक आरोपी के खिलाफ पहले भी दर्ज हैं अपराध

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी शिवम बरेठ के खिलाफ थाना कोतवाली में पूर्व में मारपीट से जुड़े अपराध दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हत्या के मामले में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें रिमांड पर भेजे जाने की कार्रवाई की जा रही है।

एसएसपी का सख्त संदेश

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि कानून अपने हाथ में लेने और हिंसा का सहारा लेने वालों के खिलाफ रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई सख्त और प्रभावी रहेगी। हत्या जैसे गंभीर अपराधों में त्वरित विवेचना, साक्ष्य संकलन और आरोपियों की गिरफ्तारी पुलिस की प्राथमिकता है।

इस कार्रवाई में एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन, एडिशनल एसपी अनिल सोनी, सीएसपी मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन और डीएसपी राहुल उईके के सुपरविजन में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।

मामले के खुलासे में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अमित तिवारी, एसआई ऐनु कुमार देवांगन, प्रशिक्षु उप निरीक्षक हर्ष चन्द्राकर तथा आरक्षक कमलेश यादव, हरेन्द्र जगत, जितेन्द्र दुबे, सत्या यादव और कोमल तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

गिरफ्तार आरोपी

– शिवम बरेठ पिता दिनेश बरेठ, उम्र 20 वर्ष, निवासी बैकुंठपुर, रायगढ़।
– शिवम बानी पिता संतराम बानी, उम्र 23 वर्ष, निवासी बैकुंठपुर, महावीर चौक, रायगढ़।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Admin September 16, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article पार्षद पर जैक रॉड से जानलेवा हमला, फरार आरोपी गिरफ्तार
Next Article यात्री बसों की जांच में 42 संचालकों पर कार्रवाई, 55 हजार 700 रुपये वसूला गया जुर्माना

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

माँ की कृपा से मिलती है संतों और परमात्मा की कृपा : आचार्य मृदुल कृष्ण गोस्वामी
CHHATTISGARH Kharsiya September 16, 2026
नवा रायपुर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ
CHHATTISGARH Raipur September 16, 2026
CGPSC परीक्षा की पारदर्शिता पर कांग्रेस का बड़ा सवाल: 1:3 अनुपात, मूल्यांकन प्रक्रिया और अंक निर्धारण पर उठाई आपत्ति
CHHATTISGARH RAIGARH September 16, 2026
यात्री बसों की जांच में 42 संचालकों पर कार्रवाई, 55 हजार 700 रुपये वसूला गया जुर्माना
CHHATTISGARH RAIGARH September 16, 2026
लव ट्रायंगल में 16 वर्षीय किशोर की हत्या, रायगढ़ पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया मामला
CHHATTISGARH RAIGARH September 16, 2026

Popular Post

माँ की कृपा से मिलती है संतों और परमात्मा की कृपा : आचार्य मृदुल कृष्ण गोस्वामी
CHHATTISGARH Kharsiya
नवा रायपुर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ
CHHATTISGARH Raipur
CGPSC परीक्षा की पारदर्शिता पर कांग्रेस का बड़ा सवाल: 1:3 अनुपात, मूल्यांकन प्रक्रिया और अंक निर्धारण पर उठाई आपत्ति
CHHATTISGARH RAIGARH
यात्री बसों की जांच में 42 संचालकों पर कार्रवाई, 55 हजार 700 रुपये वसूला गया जुर्माना
CHHATTISGARH RAIGARH
लव ट्रायंगल में 16 वर्षीय किशोर की हत्या, रायगढ़ पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया मामला
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?