रायगढ़ :- 16 सितंबर 2026। जूटमिल थाना पुलिस ने वार्ड क्रमांक 36 के पार्षद विजय चौहान पर लोहे के जैक रॉड से हमला करने के मामले में फरार आरोपी कमल सारथी (26 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी घटना के बाद गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार था। पुलिस टीम लगातार उसकी गतिविधियों पर नजर रख रही थी। इसी दौरान आरोपी के घर लौटने की सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हमले में इस्तेमाल किया गया लोहे का जैक रॉड भी बरामद कर जब्त किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे रिमांड पर भेजा जा रहा है।
मारपीट कर रहे युवकों को समझाने पहुंचे थे पार्षद
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 12 सितंबर 2026 की रात करीब 9:45 बजे वार्ड क्रमांक 36 राजीव गांधी नगर के पार्षद विजय चौहान जूटमिल पेट्रोल पंप से बाइक में पेट्रोल भरवाकर जा रहे थे। इसी दौरान पुराने सारंगढ़ बस स्टैंड स्थित मटन मार्केट के पास कुछ युवकों के बीच मारपीट होती दिखाई दी।
पार्षद ने जनप्रतिनिधि होने के नाते विवाद शांत कराने के लिए वहां पहुंचकर युवकों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार, मौके पर कमल सारथी कुछ लोगों के साथ मारपीट कर रहा था। पार्षद विजय चौहान ने उसे लड़ाई-झगड़ा करने से मना किया, जिससे आरोपी नाराज हो गया।
गाली-गलौज के बाद जैक रॉड से किया हमला
पुलिस के मुताबिक, समझाइश से नाराज कमल सारथी ने पार्षद के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी ने अपने हाथ में रखे लोहे के जैक रॉड से पार्षद विजय चौहान के सिर पर वार कर दिया। हमले में पार्षद घायल हो गए।
घटना के बाद पार्षद के पिता ने थाना जूटमिल पहुंचकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी कमल सारथी के खिलाफ अपराध क्रमांक 541/2026 में धारा 109(1), 115(2), 296 एवं 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया।
गिरफ्तारी से बचने फरार था आरोपी
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने आरोपी की तत्काल पतासाजी और गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके बाद थाना जूटमिल की अलग-अलग टीमों को आरोपी की तलाश में लगाया गया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी लगातार ठिकाने बदलकर फरार चल रहा था। थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक अभिनव कांत सिंह ने आरोपी के घर जाकर उसके परिजनों को आरोपी के संबंध में कोई जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की हिदायत दी। साथ ही पुलिस ने अपने मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया।
इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि कमल सारथी वापस अपने घर पहुंचा है। सूचना मिलते ही जूटमिल पुलिस ने तत्काल उसके घर पर दबिश दी और आरोपी को पकड़ लिया।
पूछताछ में हमले की बात स्वीकार करने का पुलिस का दावा
पुलिस के अनुसार, थाना लाकर पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि उसका अपने जीजा के साथ विवाद चल रहा था। इसी दौरान पार्षद विजय चौहान ने बीच-बचाव करते हुए उसे झगड़ा करने से मना किया। पुलिस का कहना है कि इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने गुस्से में पार्षद पर जैक रॉड से हमला कर दिया।
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त लोहे का जैक रॉड बरामद कर जब्त किया है। आरोपी को मामले में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
इन अधिकारियों और जवानों की रही महत्वपूर्ण भूमिका
यह कार्रवाई एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन, एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी एवं सीएसपी मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन तथा डीएसपी श्री राहुल उईके के सुपरविजन में की गई।
मामले की पतासाजी और आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक अभिनव कांत सिंह, एएसआई राजेन्द्र पटेल, प्रधान आरक्षक सतीश पाठक, राजेश पटेल, आरक्षक तरूण महिलाने, सुशील यादव एवं हमराह स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
गिरफ्तार आरोपी
कमल सारथी पिता मनोज सारथी, उम्र 26 वर्ष, निवासी पुराना बस स्टैंड सारंगढ़, थाना जूटमिल, रायगढ़।
एसएसपी का सख्त संदेश
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि जनप्रतिनिधि सहित किसी भी व्यक्ति के साथ मारपीट, धमकी अथवा हिंसक व्यवहार करने वालों के खिलाफ कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से विवाद की स्थिति में कानून हाथ में लेने के बजाय पुलिस को सूचना देने की अपील की। पुलिस के अनुसार, ऐसे मामलों में त्वरित
