Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: गंगरेल बांध से पानी छोड़ने के बाद महानदी का जलस्तर बढ़ा, सारंगढ़ जिला प्रशासन अलर्ट,कलेक्टर ने नदी किनारे एवं संभावित प्रभावित क्षेत्रों में सतर्कता बरतने के दिए निर्देश
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
सरिया नाला ट्रक हादसे में दर्दनाक अंत: घंटों के रेस्क्यू के बाद चालक का शव बरामद
CHHATTISGARH Dharamjaigarh
शिक्षक समाज के पथ प्रदर्शक और राष्ट्र निर्माण के आधार : उमेश नन्द कुमार पटेल
CHHATTISGARH sakti
श्रीमदभागवत कथा मानवता का मार्ग दिखाकर परमात्मा से जोड़ती है: आचार्य मृदुल कृष्ण जी महाराज
CHHATTISGARH Kharsiya
गंगरेल बांध से पानी छोड़ने के बाद महानदी का जलस्तर बढ़ा, सारंगढ़ जिला प्रशासन अलर्ट,कलेक्टर ने नदी किनारे एवं संभावित प्रभावित क्षेत्रों में सतर्कता बरतने के दिए निर्देश
CHHATTISGARH Sarangargh bilaigarh
24 घंटे के भीतर पुलिस ने दबोचे बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वाले 3 आरोपी
CHHATTISGARH sakti
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

गंगरेल बांध से पानी छोड़ने के बाद महानदी का जलस्तर बढ़ा, सारंगढ़ जिला प्रशासन अलर्ट,कलेक्टर ने नदी किनारे एवं संभावित प्रभावित क्षेत्रों में सतर्कता बरतने के दिए निर्देश

Admin
Admin September 13, 2026 CHHATTISGARH Sarangargh bilaigarh
Share
3 Min Read

कलमा बैराज में जलस्तर बढ़कर 194.700 मीटर पहुंचा, फिलहाल खतरे के निशान से नीचे

सारंगढ़-बिलाईगढ़ :- 13 सितंबर 2026/ राज्य के सबसे बड़े गंगरेल बांध से पानी छोड़ने के बाद महानदी का जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने जिले के नदी किनारे बसे एवं संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश देते हुए संबंधित अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने कहा है।

कलेक्टर ने संबंधित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, पुलिस विभाग, तहसीलदारों, जल संसाधन विभाग एवं मैदानी अमले को प्रभावित क्षेत्रों में सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि नदी किनारे बसे गांवों में मुनादी कराकर ग्रामीणों को सतर्क किया जाए तथा लोगों को नदी एवं जलभराव वाले क्षेत्रों के समीप जाने से रोका जाए। साथ ही किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए राहत एवं बचाव संबंधी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए गए हैं।
इधर जल संसाधन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के कलमा बैराज में जलस्तर में वृद्धि दर्ज की गई है। शनिवार शाम 7 बजे बैराज का जलस्तर 193.550 मीटर था, जो रविवार सुबह 7 बजे बढ़कर 194.700 मीटर पहुंच गया। हालांकि वर्तमान में जलस्तर खतरे के निशान से नीचे है।
प्रशासन द्वारा प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। तहसीलदार सारंगढ़ एन.के. सिन्हा ने बताया कि सभी संभावित प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति फिलहाल सामान्य है और नदी किनारे के क्षेत्रों में लोगों को सतर्क करने के लिए मुनादी कराई जा रही है। ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे अनावश्यक रूप से नदी किनारे न जाएं तथा प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।
कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जलस्तर में होने वाले प्रत्येक बदलाव की नियमित जानकारी ली जाए और आवश्यकता पड़ने पर तत्काल राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ करने के लिए सभी आवश्यक संसाधन तैयार रखे जाएं। जिला प्रशासन ने नागरिकों से सतर्कता एवं सावधानी बरतने तथा किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन को तत्काल सूचना देने की अपील की है।

- Advertisement -
Ad image

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Admin September 13, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article 24 घंटे के भीतर पुलिस ने दबोचे बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वाले 3 आरोपी
Next Article श्रीमदभागवत कथा मानवता का मार्ग दिखाकर परमात्मा से जोड़ती है: आचार्य मृदुल कृष्ण जी महाराज

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

सरिया नाला ट्रक हादसे में दर्दनाक अंत: घंटों के रेस्क्यू के बाद चालक का शव बरामद
CHHATTISGARH Dharamjaigarh September 13, 2026
शिक्षक समाज के पथ प्रदर्शक और राष्ट्र निर्माण के आधार : उमेश नन्द कुमार पटेल
CHHATTISGARH sakti September 13, 2026
श्रीमदभागवत कथा मानवता का मार्ग दिखाकर परमात्मा से जोड़ती है: आचार्य मृदुल कृष्ण जी महाराज
CHHATTISGARH Kharsiya September 13, 2026
गंगरेल बांध से पानी छोड़ने के बाद महानदी का जलस्तर बढ़ा, सारंगढ़ जिला प्रशासन अलर्ट,कलेक्टर ने नदी किनारे एवं संभावित प्रभावित क्षेत्रों में सतर्कता बरतने के दिए निर्देश
CHHATTISGARH Sarangargh bilaigarh September 13, 2026
24 घंटे के भीतर पुलिस ने दबोचे बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वाले 3 आरोपी
CHHATTISGARH sakti September 13, 2026

Popular Post

सरिया नाला ट्रक हादसे में दर्दनाक अंत: घंटों के रेस्क्यू के बाद चालक का शव बरामद
CHHATTISGARH Dharamjaigarh
शिक्षक समाज के पथ प्रदर्शक और राष्ट्र निर्माण के आधार : उमेश नन्द कुमार पटेल
CHHATTISGARH sakti
श्रीमदभागवत कथा मानवता का मार्ग दिखाकर परमात्मा से जोड़ती है: आचार्य मृदुल कृष्ण जी महाराज
CHHATTISGARH Kharsiya
गंगरेल बांध से पानी छोड़ने के बाद महानदी का जलस्तर बढ़ा, सारंगढ़ जिला प्रशासन अलर्ट,कलेक्टर ने नदी किनारे एवं संभावित प्रभावित क्षेत्रों में सतर्कता बरतने के दिए निर्देश
CHHATTISGARH Sarangargh bilaigarh
24 घंटे के भीतर पुलिस ने दबोचे बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वाले 3 आरोपी
CHHATTISGARH sakti

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?