Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: अभियान संवेदना के तहत कापू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महिला से छेड़खानी का आरोपी गिरफ्तार
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
अभियान संवेदना के तहत कापू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महिला से छेड़खानी का आरोपी गिरफ्तार
Uncategorized
चक्रधर समारोह में 19 सितंबर को होगी काव्य संध्या
CHHATTISGARH RAIGARH
कीटनाशी नियमों की अनदेखी पर कृषि विभाग की कार्रवाई, दो दुकानों की अनुज्ञप्ति निलंबित
CHHATTISGARH RAIGARH
लंबे समय से काम बंद रखने वाले ठेकेदारों को जारी होगी नोटिस
CHHATTISGARH RAIGARH
ईडब्ल्यूएस भूमि में अनियमितता पर ग्रीन पार्क कॉलोनी का लाइसेंस निरस्त
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

अभियान संवेदना के तहत कापू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महिला से छेड़खानी का आरोपी गिरफ्तार

Admin
Admin September 9, 2026 Uncategorized
Share
3 Min Read

कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव के दौरान महिला से हाथ-बांह पकड़कर की थी छेड़खानी, शिकायत के बाद पुलिस ने धरमजयगढ़ क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी को पकड़ा

रायगढ़ :- 9 सितंबर 2026। महिलाओं की सुरक्षा और उनके विरुद्ध होने वाले अपराधों पर त्वरित कार्रवाई के लिए रायगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “अभियान संवेदना” के तहत कापू पुलिस ने महिला से छेड़खानी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान कृष्णमोहन यादव (34 वर्ष), पिता युधिष्ठिर यादव, निवासी पुटुकछार, थाना धरमजयगढ़, जिला रायगढ़ के रूप में हुई है।

कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव के दौरान हुई घटना

- Advertisement -
Ad image

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता की उम्र 35 वर्ष है। उसने 8 सितंबर 2026 को थाना कापू पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। महिला ने पुलिस को बताया कि 5 सितंबर 2026 को ग्राम डुमरनारा में कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव मनाया जा रहा था। इसी दौरान ग्राम खम्हार-पुटुकछार निवासी कृष्णमोहन यादव ने उसे अकेला पाकर हाथ और बांह पकड़कर खींचतान की तथा उसके साथ छेड़खानी की।

घटना के बाद महिला सामाजिक रूप से बेइज्जती महसूस कर रही थी, जिसके कारण उसने तत्काल पुलिस में शिकायत नहीं की। बाद में परिवार के सदस्यों से चर्चा करने के बाद उसने थाना कापू पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी।

शिकायत मिलते ही पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

महिला की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी कापू निरीक्षक धर्माराम तिर्की ने तत्काल अपराध दर्ज कराया। महिला पुलिस अधिकारी के माध्यम से पीड़िता का कथन दर्ज किया गया और उसका मेडिकल परीक्षण भी कराया गया।

मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को देने के बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को तत्काल रवाना किया गया। पुलिस ने आरोपी की संभावित ठिकानों पर तलाश शुरू की।

रिश्तेदार के घर छिपा था आरोपी

पुलिस टीम ने धरमजयगढ़ क्षेत्र में आरोपी की पतासाजी करते हुए ग्राम सुपकालो में उसके रिश्तेदार के घर दबिश दी। पुलिस की घेराबंदी के दौरान आरोपी पुलिस से बचने के लिए लुक-छिप रहा था। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे हिरासत में ले लिया।

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आरोपी ने घटना करना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी कृष्णमोहन यादव को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

आरोपी की पतासाजी और गिरफ्तारी की कार्रवाई में थाना प्रभारी कापू निरीक्षक धर्माराम तिर्की, प्रधान आरक्षक सोमेश गोस्वामी एवं हमराह पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

रायगढ़ पुलिस के “अभियान संवेदना” के तहत महिलाओं से संबंधित अपराधों में त्वरित कार्रवाई का सिलसिला जारी है। पुलिस द्वारा ऐसे मामलों में शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई कर आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Admin September 9, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article चक्रधर समारोह में 19 सितंबर को होगी काव्य संध्या

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

अभियान संवेदना के तहत कापू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महिला से छेड़खानी का आरोपी गिरफ्तार
Uncategorized September 9, 2026
चक्रधर समारोह में 19 सितंबर को होगी काव्य संध्या
CHHATTISGARH RAIGARH September 9, 2026
कीटनाशी नियमों की अनदेखी पर कृषि विभाग की कार्रवाई, दो दुकानों की अनुज्ञप्ति निलंबित
CHHATTISGARH RAIGARH September 9, 2026
लंबे समय से काम बंद रखने वाले ठेकेदारों को जारी होगी नोटिस
CHHATTISGARH RAIGARH September 9, 2026
ईडब्ल्यूएस भूमि में अनियमितता पर ग्रीन पार्क कॉलोनी का लाइसेंस निरस्त
CHHATTISGARH RAIGARH September 9, 2026

Popular Post

अभियान संवेदना के तहत कापू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महिला से छेड़खानी का आरोपी गिरफ्तार
Uncategorized
चक्रधर समारोह में 19 सितंबर को होगी काव्य संध्या
CHHATTISGARH RAIGARH
कीटनाशी नियमों की अनदेखी पर कृषि विभाग की कार्रवाई, दो दुकानों की अनुज्ञप्ति निलंबित
CHHATTISGARH RAIGARH
लंबे समय से काम बंद रखने वाले ठेकेदारों को जारी होगी नोटिस
CHHATTISGARH RAIGARH
ईडब्ल्यूएस भूमि में अनियमितता पर ग्रीन पार्क कॉलोनी का लाइसेंस निरस्त
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?