Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: ऑपरेशन प्रहार के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4.5 टन अवैध स्क्रैप से लदा माजदा जब्त, 15.50 लाख की संपत्ति बरामद
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
पढ़ाने से आगे बढ़कर समाज गढ़ रहे शिक्षक जीतेन्द्र गिरि गोस्वामी
CHHATTISGARH
ऑपरेशन प्रहार के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4.5 टन अवैध स्क्रैप से लदा माजदा जब्त, 15.50 लाख की संपत्ति बरामद
CHHATTISGARH RAIGARH
शिक्षक राष्ट्र निर्माता, बच्चों के सपनों को साकार करने में निभाते हैं अहम भूमिका: कलेक्टर महोबे
CHHATTISGARH
कागजों में चमकी सड़क, जमीन पर जानलेवा गड्ढेछाल-एडू मार्ग की बदहाली से ग्रामीण परेशान, टेंडर के बाद भी नहीं बदली तस्वीर
CHHATTISGARH
स्कूली छात्राओं के सामने अश्लील गाना गाकर रील बनाना युवक को पड़ा भारी, पुलिस ने दी कड़ी समझाइश
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

ऑपरेशन प्रहार के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4.5 टन अवैध स्क्रैप से लदा माजदा जब्त, 15.50 लाख की संपत्ति बरामद

Admin
Admin September 8, 2026 CHHATTISGARH RAIGARH
Share
4 Min Read

रायगढ़ :-  8 सितंबर 2026। जिले में अवैध कबाड़ और स्क्रैप के परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए रायगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत घरघोड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। रात्रि गश्त के दौरान पुलिस ने संदिग्ध रूप से स्क्रैप परिवहन कर रहे एक टाटा 1109 माजदा वाहन (CG-04-QK-3542) को पकड़कर उसमें लदा करीब 4.5 टन लोहा-टीन स्क्रैप जब्त किया है। जब्त स्क्रैप की अनुमानित कीमत 1.50 लाख रुपये, जबकि परिवहन में प्रयुक्त माजदा वाहन की कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने कुल 15.50 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है।

पुलिस को देखकर चालक ने तेज भगाया वाहन
जानकारी के अनुसार, एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में जिलेभर में संदिग्ध गतिविधियों और अवैध कबाड़ परिवहन के खिलाफ लगातार निगरानी एवं कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बीती रात थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम बाईपास रोड, घरघोड़ा रेलवे ओवरब्रिज के पास संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी।

इसी दौरान पुलिस टीम की नजर टाटा 1109 माजदा क्रमांक CG-04-QK-3542 पर पड़ी। पुलिस ने वाहन को जांच के लिए रोकने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस को देखकर चालक ने वाहन की रफ्तार बढ़ा दी और मौके से भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया।

दस्तावेज मांगने पर चालक करता रहा टालमटोल
वाहन की तलाशी लेने पर उसके पीछे डाले में बड़ी मात्रा में लोहा-टीन का स्क्रैप भरा हुआ मिला। पुलिस ने चालक से वाहन और स्क्रैप से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे।

- Advertisement -
Ad image

पूछताछ में चालक ने अपना नाम पुरुषोत्तम एक्का (42 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 07, इंदिरानगर, रायगढ़ बताया। चालक वाहन और स्क्रैप से जुड़े दस्तावेज प्रस्तुत करने में लगातार टालमटोल करता रहा। इसके बाद पुलिस वाहन को थाना घरघोड़ा लेकर आई और चालक को आवश्यक दस्तावेज पेश करने के लिए कहा गया, लेकिन वह स्क्रैप के परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

बिक्री के उद्देश्य से अवैध परिवहन की जानकारी
पुलिस द्वारा संदेही चालक से पूछताछ करने के साथ ही मुखबिर तंत्र के माध्यम से भी जानकारी जुटाई गई। जांच के दौरान पुलिस को स्क्रैप को अवैध तरीके से परिवहन कर बिक्री के उद्देश्य से ले जाने की जानकारी मिली।

इसके बाद पुलिस ने वाहन में लोड करीब 4.5 टन लोहा-टीन स्क्रैप, जिसकी अनुमानित कीमत 1.50 लाख रुपये, तथा परिवहन में प्रयुक्त माजदा वाहन, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये है, को विधिवत जब्त कर लिया। इस तरह कार्रवाई में कुल 15.50 लाख रुपये की संपत्ति पुलिस ने अपने कब्जे में ली।

आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई
मामले में पुलिस ने आरोपी पुरुषोत्तम एक्का के विरुद्ध थाना घरघोड़ा में धारा 35(क-ङ) बीएनएसएस एवं धारा 303(2) बीएनएस के तहत वैधानिक कार्रवाई की है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू, सहायक उप निरीक्षक खेजराज पटेल सहित हमराह पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

रायगढ़ पुलिस का “ऑपरेशन प्रहार” जिले में अवैध कबाड़, संदिग्ध गतिविधियों और गैरकानूनी परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से लगातार जारी है। पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहनों की जांच और अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी इसी तरह कार्रवाई जारी रखने की बात कही गई है।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Admin September 8, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article शिक्षक राष्ट्र निर्माता, बच्चों के सपनों को साकार करने में निभाते हैं अहम भूमिका: कलेक्टर महोबे
Next Article पढ़ाने से आगे बढ़कर समाज गढ़ रहे शिक्षक जीतेन्द्र गिरि गोस्वामी

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

पढ़ाने से आगे बढ़कर समाज गढ़ रहे शिक्षक जीतेन्द्र गिरि गोस्वामी
CHHATTISGARH September 8, 2026
ऑपरेशन प्रहार के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4.5 टन अवैध स्क्रैप से लदा माजदा जब्त, 15.50 लाख की संपत्ति बरामद
CHHATTISGARH RAIGARH September 8, 2026
शिक्षक राष्ट्र निर्माता, बच्चों के सपनों को साकार करने में निभाते हैं अहम भूमिका: कलेक्टर महोबे
CHHATTISGARH September 8, 2026
कागजों में चमकी सड़क, जमीन पर जानलेवा गड्ढेछाल-एडू मार्ग की बदहाली से ग्रामीण परेशान, टेंडर के बाद भी नहीं बदली तस्वीर
CHHATTISGARH September 8, 2026
स्कूली छात्राओं के सामने अश्लील गाना गाकर रील बनाना युवक को पड़ा भारी, पुलिस ने दी कड़ी समझाइश
CHHATTISGARH RAIGARH September 7, 2026

Popular Post

पढ़ाने से आगे बढ़कर समाज गढ़ रहे शिक्षक जीतेन्द्र गिरि गोस्वामी
CHHATTISGARH
ऑपरेशन प्रहार के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4.5 टन अवैध स्क्रैप से लदा माजदा जब्त, 15.50 लाख की संपत्ति बरामद
CHHATTISGARH RAIGARH
शिक्षक राष्ट्र निर्माता, बच्चों के सपनों को साकार करने में निभाते हैं अहम भूमिका: कलेक्टर महोबे
CHHATTISGARH
कागजों में चमकी सड़क, जमीन पर जानलेवा गड्ढेछाल-एडू मार्ग की बदहाली से ग्रामीण परेशान, टेंडर के बाद भी नहीं बदली तस्वीर
CHHATTISGARH
स्कूली छात्राओं के सामने अश्लील गाना गाकर रील बनाना युवक को पड़ा भारी, पुलिस ने दी कड़ी समझाइश
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?