Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: इंस्टाग्राम पर पिस्टलनुमा लाइटर से रील बनाना पड़ा महंगा, खरसिया पुलिस ने की कार्रवाई
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
लोन की ₹1.42 लाख की रकम बैंक खाते में जमा करने के बजाय हड़पने का आरोप, फरार आरोपी कमलेश सिंह गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti
पानी के छींटे पड़ने पर हुआ विवाद, पिस्टलनुमा एयरगन से युवक पर दो बार फायरिंग
CHHATTISGARH RAIGARH
इंस्टाग्राम पर पिस्टलनुमा लाइटर से रील बनाना पड़ा महंगा, खरसिया पुलिस ने की कार्रवाई
CHHATTISGARH Kharsiya
ढिमरापुर में कीचड़ ने छीनी महिला की जान, कोतरा रोड ROB पर तेज रफ्तार ट्रक ने रिटायर्ड शिक्षक को कुचला; पत्नी गंभीर, शव सड़क पर रखकर चक्काजाम
CHHATTISGARH RAIGARH
धरमजयगढ़ के खर्रा पंचायत में लाखों की सड़क बदहाल, ग्रामीण बोले—सड़क बनी या भ्रष्टाचार की नींव? विभाग ने भारी वाहनों को बताया जिम्मेदार, कंक्रीट से मरम्मत का दिया भरोसा
CHHATTISGARH Dharamjaigarh
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

इंस्टाग्राम पर पिस्टलनुमा लाइटर से रील बनाना पड़ा महंगा, खरसिया पुलिस ने की कार्रवाई

Admin
Admin August 30, 2026 CHHATTISGARH Kharsiya
Share
4 Min Read


मोटरसाइकिल पर हथियार जैसा दिखने वाला लाइटर लहराकर बनाई थी रील, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने युवक को तलब कर की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

रायगढ़ :- 30 अगस्त 2026। सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज हासिल करने के लिए हथियार या हथियार जैसे दिखने वाली वस्तुओं का प्रदर्शन कर रील बनाना अब भारी पड़ सकता है। खरसिया थाना क्षेत्र में एक युवक को मोटरसाइकिल पर पिस्टलनुमा लाइटर का प्रदर्शन कर इंस्टाग्राम पर रील बनाना महंगा पड़ गया। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद खरसिया पुलिस ने युवक की पहचान कर उसे थाने तलब किया और पूछताछ के बाद प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की।

मामला थाना खरसिया क्षेत्र के छोटेमुडपार का है। स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को शिकायत दी गई थी कि एक युवक ने सोशल मीडिया पर मोटरसाइकिल चलाते हुए हाथ में पिस्टल जैसी दिखने वाली वस्तु लेकर रील बनाई है। मामला वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद एसडीओपी खरसिया सतीश भार्गव ने थाना खरसिया पुलिस को वायरल वीडियो की तस्दीक कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए।

अधिकारियों के निर्देश पर थाना खरसिया पुलिस ने वीडियो की जांच करते हुए उसमें दिखाई दे रहे युवक की पहचान खेम सिंह रौतिया, पिता गणेश राम, उम्र 22 वर्ष, निवासी छोटेमुडपार, खरसिया के रूप में की। इसके बाद पुलिस टीम ने युवक को थाने तलब कर वायरल वीडियो के संबंध में पूछताछ की।

- Advertisement -
Ad image

पुलिस के अनुसार, 28 अगस्त को खेम सिंह ने अपने मोबाइल फोन से मोटरसाइकिल पर पिस्टलनुमा लाइटर हाथ में लेकर रील बनाई थी और उसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया था। पूछताछ के दौरान युवक ने भी रील बनाए जाने की बात स्वीकार की।

हथियार जैसी वस्तु का प्रदर्शन न करने की दी समझाइश

पुलिस ने युवक को समझाइश देते हुए बताया कि सोशल मीडिया पर हथियार अथवा हथियार जैसी दिखाई देने वाली वस्तुओं का प्रदर्शन कर वीडियो या रील बनाना लोगों के बीच भय और भ्रम की स्थिति पैदा कर सकता है। इस तरह की गतिविधियों से समाज में गलत संदेश जाने के साथ ही कानून-व्यवस्था की स्थिति भी प्रभावित हो सकती है। पुलिस ने भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियों से दूर रहने की हिदायत दी।

पुलिस की समझाइश के दौरान मोहल्ले के लोगों द्वारा उसके खिलाफ शिकायत किए जाने की बात को लेकर युवक द्वारा उतावलेपन में व्यवहार किए जाने पर खरसिया पुलिस ने उसके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। पुलिस ने उसे धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर थाने लाया। इसके बाद थाना खरसिया में धारा 170 बीएनएसएस/126, 135(3) बीएनएसएस के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।

कार्रवाई के दौरान उप निरीक्षक अमरनाथ शुक्ला, प्रधान आरक्षक खीरेन्द्र जलतरे एवं आरक्षक विशोप सिंह की टीम की भूमिका रही।

रायगढ़ पुलिस ने सोशल मीडिया यूजर्स से की अपील

रायगढ़ पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सोशल मीडिया पर लोकप्रियता, लाइक्स और व्यूज हासिल करने के लिए हथियार या हथियार जैसे दिखने वाले सामान का प्रदर्शन कर रील अथवा वीडियो न बनाएं। ऐसे वीडियो समाज में भय और भ्रम का वातावरण पैदा कर सकते हैं तथा कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

पुलिस ने लोगों से सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक और संयमित उपयोग करने की अपील करते हुए कहा है कि ऐसी किसी भी गतिविधि से बचें, जिससे समाज में गलत संदेश जाए अथवा पुलिस को वैधानिक कार्रवाई करनी पड़े।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Admin August 30, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article ढिमरापुर में कीचड़ ने छीनी महिला की जान, कोतरा रोड ROB पर तेज रफ्तार ट्रक ने रिटायर्ड शिक्षक को कुचला; पत्नी गंभीर, शव सड़क पर रखकर चक्काजाम
Next Article पानी के छींटे पड़ने पर हुआ विवाद, पिस्टलनुमा एयरगन से युवक पर दो बार फायरिंग

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

लोन की ₹1.42 लाख की रकम बैंक खाते में जमा करने के बजाय हड़पने का आरोप, फरार आरोपी कमलेश सिंह गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti August 30, 2026
पानी के छींटे पड़ने पर हुआ विवाद, पिस्टलनुमा एयरगन से युवक पर दो बार फायरिंग
CHHATTISGARH RAIGARH August 30, 2026
इंस्टाग्राम पर पिस्टलनुमा लाइटर से रील बनाना पड़ा महंगा, खरसिया पुलिस ने की कार्रवाई
CHHATTISGARH Kharsiya August 30, 2026
ढिमरापुर में कीचड़ ने छीनी महिला की जान, कोतरा रोड ROB पर तेज रफ्तार ट्रक ने रिटायर्ड शिक्षक को कुचला; पत्नी गंभीर, शव सड़क पर रखकर चक्काजाम
CHHATTISGARH RAIGARH August 30, 2026
धरमजयगढ़ के खर्रा पंचायत में लाखों की सड़क बदहाल, ग्रामीण बोले—सड़क बनी या भ्रष्टाचार की नींव? विभाग ने भारी वाहनों को बताया जिम्मेदार, कंक्रीट से मरम्मत का दिया भरोसा
CHHATTISGARH Dharamjaigarh August 29, 2026

Popular Post

जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?