Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: महिला से छेड़खानी, मारपीट और अभद्रता के आरोप में सरपंच समेत 4 गिरफ्तार, जेल भेजे गए आरोपी
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
रक्षाबंधन पर रायगढ़ पुलिस का अनूठा अभियान: मनाया “साइबर सुरक्षा बंधन”, जागरूकता की राखी के साथ दिया साइबर ठगी से बचने का संदेश
Uncategorized
महिला से छेड़खानी, मारपीट और अभद्रता के आरोप में सरपंच समेत 4 गिरफ्तार, जेल भेजे गए आरोपी
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
बारिश में बच्चों की सेहत पर पांच बीमारियों का खतरा, थोड़ी सावधानी से बचाव संभव
CHHATTISGARH RAIGARH
नवापारा में दर्दनाक सड़क हादसा: बाइक सवार दो युवकों की मौत, तीसरे की हालत गंभीर
CHHATTISGARH Gharghoda
खरसिया को मिली आधुनिक तहसील भवन की सौगात, 2.75 करोड़ की लागत से बने भवन का वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

महिला से छेड़खानी, मारपीट और अभद्रता के आरोप में सरपंच समेत 4 गिरफ्तार, जेल भेजे गए आरोपी

Admin
Admin August 28, 2026 CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
Share
5 Min Read


अभियान ‘संवेदना’ के तहत जोबी पुलिस की त्वरित कार्रवाई; महिला के घर में घुसकर कपड़े खींचने का आरोप, घटना का वीडियो बनाने वाले मोबाइल समेत दो बाइक जब्त

रायगढ़ :- 28 अगस्त 2026। महिला एवं नाबालिगों की सुरक्षा को लेकर रायगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘अभियान संवेदना’ के तहत जोबी पुलिस ने महिला से छेड़खानी, मारपीट, गाली-गलौज और अभद्रता के गंभीर आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में ग्राम ओंगना का सरपंच अमित राठिया भी शामिल है। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस के मुताबिक, घटना 27 अगस्त 2026 की रात करीब 8 बजे की है। 50 वर्षीय महिला ने 28 अगस्त को चौकी जोबी में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि वह घटना के समय अपने घर में मौजूद थी। इसी दौरान अमित राठिया, अनिल कुमार राठिया, धनसिंह राठिया और इगेन्द्र राठिया वहां पहुंचे और पूर्व रंजिश को लेकर उसके साथ गाली-गलौज करने लगे।

घर में घुसकर मारपीट और कपड़े खींचने का आरोप

- Advertisement -
Ad image

महिला ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि चारों आरोपियों ने उसके साथ हाथ-मुक्का से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने उसकी इज्जत लेने के उद्देश्य से उसके कपड़े खींचकर उतारने का प्रयास किया।

महिला के मुताबिक, वह किसी तरह आरोपियों से बचकर घर से निकलकर गली में पहुंची। आरोप है कि वहां अनिल राठिया ने उसे पीछे से पकड़ लिया, जबकि अमित राठिया और धनसिंह राठिया उसके साथ मारपीट करते हुए कपड़े खींचने लगे। वहीं, इगेन्द्र राठिया द्वारा मोबाइल फोन से पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड किए जाने की बात भी शिकायत में कही गई है।

बचाव के लिए पहुंचे ग्रामीणों से भी मारपीट का आरोप

शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण महिला की मदद के लिए पहुंचे। शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने बीच-बचाव करने पहुंचे ग्रामीणों के साथ भी मारपीट की। मामले की गंभीरता को देखते हुए जोबी पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी जानकारी दी।

इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला

प्रार्थिया की शिकायत पर चौकी जोबी, थाना खरसिया में आरोपियों के खिलाफ धारा 296, 351(3), 115(2), 76 एवं 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए चौकी प्रभारी जोबी सहायक उप निरीक्षक लक्ष्मी नारायण राठौर ने वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम के साथ त्वरित कार्रवाई की और सभी चारों आरोपियों को हिरासत में लिया।

दो मोटरसाइकिल और वीडियो बनाने वाला मोबाइल जब्त

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान घटना में प्रयुक्त बताई जा रही एचएफ डिलक्स और पल्सर मोटरसाइकिल को जब्त किया है। इसके अलावा घटना का वीडियो रिकॉर्ड करने में प्रयुक्त बताया गया ओप्पो मोबाइल फोन भी पुलिस ने कब्जे में लिया है।

विवेचना के दौरान पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने के बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार बताई गई है—

अमित राठिया, पिता बलदेव सिंह, उम्र 36 वर्ष।
अनिल कुमार राठिया, पिता बलदेव सिंह, उम्र 30 वर्ष।
धनसिंह राठिया, पिता जेठूराम, उम्र 52 वर्ष।
इगेन्द्र राठिया, पिता धनसिंह, उम्र 22 वर्ष।

पुलिस के अनुसार, आरोपी अमित राठिया ग्राम ओंगना का सरपंच है। अन्य आरोपी भी आँगना (धरमजयगढ़) एवं जोबी क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।

चारों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

महिला संबंधी शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई पर जोर

रायगढ़ पुलिस द्वारा महिला एवं नाबालिगों की सुरक्षा के लिए संचालित ‘अभियान संवेदना’ के तहत महिला संबंधी शिकायतों पर त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इस अभियान का उद्देश्य महिला संबंधी अपराधों में पीड़ितों को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के साथ ही आरोपियों के खिलाफ कानून के तहत प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि महिला एवं बाल अपराधों के मामलों में रायगढ़ पुलिस की नीति स्पष्ट है। महिला संबंधी शिकायतों पर तत्काल, संवेदनशील और कानूनसम्मत कार्रवाई करते हुए आरोपियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Admin August 28, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article बारिश में बच्चों की सेहत पर पांच बीमारियों का खतरा, थोड़ी सावधानी से बचाव संभव
Next Article रक्षाबंधन पर रायगढ़ पुलिस का अनूठा अभियान: मनाया “साइबर सुरक्षा बंधन”, जागरूकता की राखी के साथ दिया साइबर ठगी से बचने का संदेश

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

रक्षाबंधन पर रायगढ़ पुलिस का अनूठा अभियान: मनाया “साइबर सुरक्षा बंधन”, जागरूकता की राखी के साथ दिया साइबर ठगी से बचने का संदेश
Uncategorized August 28, 2026
महिला से छेड़खानी, मारपीट और अभद्रता के आरोप में सरपंच समेत 4 गिरफ्तार, जेल भेजे गए आरोपी
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH August 28, 2026
बारिश में बच्चों की सेहत पर पांच बीमारियों का खतरा, थोड़ी सावधानी से बचाव संभव
CHHATTISGARH RAIGARH August 28, 2026
नवापारा में दर्दनाक सड़क हादसा: बाइक सवार दो युवकों की मौत, तीसरे की हालत गंभीर
CHHATTISGARH Gharghoda August 28, 2026
खरसिया को मिली आधुनिक तहसील भवन की सौगात, 2.75 करोड़ की लागत से बने भवन का वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya August 27, 2026

Popular Post

जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?