Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: ग्राम सरवानी में आयोजित हुआ जनसमस्या निवारण शिविर, 20 ग्राम पंचायतों से पहुंचे ग्रामीण
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260620 WA0000
कमरे मे साडी से महिला कि झूलती मिली लाश
CHHATTISGARH घरघोड़ा
IMG20260612143542
खरसिया में चौहान समाज का प्रेरणादायी पहल: 10वीं-12वीं के 37 मेधावी विद्यार्थियों का भव्य सम्मान
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20260616 WA0001
सक्ति जिले का धुरंधर पत्रकार भूपेंद्र लहरे को दिल्ली यूनिवर्सिटी से डॉक्टरेट की मांनद उपाधि से सम्मानित किया गया।
CHHATTISGARH sakti
IMG 20260616 WA0002
मालगाड़ी की चपेट में आया हाथी .. उपचार के दौरान हुई मौत
CHHATTISGARH RAIGARH घरघोड़ा
IMG 20260614 WA0011
अवैध बोर खनन करते हुए सुमित्रा बोरवेल की मशीन जब्त
CHHATTISGARH घरघोड़ा
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » ग्राम सरवानी में आयोजित हुआ जनसमस्या निवारण शिविर, 20 ग्राम पंचायतों से पहुंचे ग्रामीण

ग्राम सरवानी में आयोजित हुआ जनसमस्या निवारण शिविर, 20 ग्राम पंचायतों से पहुंचे ग्रामीण

Admin
Admin May 8, 2026 CHHATTISGARH खरसिया
Share
5 Min Read
IMG20260508133443 1

750 से अधिक आवेदन प्राप्त, 123 आवेदनों का मौके पर निराकरण

आवेदन जमा करने हेतु सर्वसुविधायुक्त व्यवस्था, पेयजल, छाया एवं बैठने की समुचित व्यवस्था

पीएम आवास, आयुष्मान, श्रम कार्ड सहित विभिन्न योजनाओं से हितग्राही लाभान्वित

महिला स्व-सहायता समूहों को मिला प्रोत्साहन, गर्भवती महिलाओं की हुई गोदभराई

- Advertisement -
Ad image

विभागीय स्टॉलों में योजनाओं की जानकारी, पेयजल एवं छाया की विशेष व्यवस्था

कलेक्टर ने शिविर का निरीक्षण कर अधिकारियों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के दिए निर्देश

रायगढ़ :- 8 मई 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप जिले में आयोजित सुशासन तिहार आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बनता जा रहा है। इसी क्रम में खरसिया विकासखंड के ग्राम सरवानी में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया, जहां 20 ग्राम पंचायतों से पहुंचे सैकड़ों ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं, मांगों एवं शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त करने हेतु आवेदन प्रस्तुत किए। शिविर में लोगों का उत्साह देखते ही बना और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन की इस पहल की सराहना की।

img 20260508 wa00096346955380791712896सरवानी शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित 750 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 123 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण कर हितग्राहियों को तत्काल राहत पहुंचाई गई। शेष आवेदनों को ऑनलाइन दर्ज कर शासन एवं प्रशासन स्तर पर मॉनिटरिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, ताकि निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण किया जा सके। शिविर में सबसे अधिक आवेदन पंचायत एवं राजस्व विभाग से संबंधित प्राप्त हुए।

img 20260508 wa00073296895275320154138शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा हितग्राहियों को सिकल सेल प्रमाण पत्र एवं आयुष्मान वय वंदन कार्ड प्रदान किए गए। जनपद पंचायत के माध्यम से पांच हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया गया। लाभ मिलने पर हितग्राहियों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्हें प्रतीकात्मक रूप से चाबी एवं स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए।

img 20260508 wa00064397259966832827207

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा तीन गर्भवती महिलाओं की गोदभराई रस्म संपन्न कर उन्हें पोषण सामग्री प्रदान की गई। बिहान योजना अंतर्गत आरती स्व-सहायता समूह को 3.50 लाख रुपए का चेक वितरित किया गया। इसके साथ ही 6 स्व-सहायता समूहों को लखपति दीदी प्रमाण पत्र प्रदान कर महिलाओं को आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रोत्साहित किया गया। श्रम विभाग द्वारा 7 हितग्राहियों को श्रम कार्ड वितरित किए गए, वहीं पीएचई विभाग द्वारा पांच ग्राम पंचायतों को एफटीके किट प्रदान की गई। उद्यान विभाग द्वारा हितग्राहियों को फलदार पौधों का वितरण भी किया गया।
शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। स्वास्थ्य सुविधा, आवेदन जमा करने हेतु सर्वसुविधायुक्त व्यवस्था, पेयजल, छाया एवं बैठने की समुचित व्यवस्था की गई थी। गर्मी को देखते हुए लोगों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने शिविर स्थल का निरीक्षण कर विभिन्न विभागों के स्टॉलों का अवलोकन किया तथा अधिकारियों को आमजन की समस्याओं का त्वरित, संवेदनशील एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार का उद्देश्य शासन को आमजन के और करीब लाना तथा उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना है।
सुशासन तिहार अंतर्गत 11 मई 2026 सोमवार को घरघोड़ा विकासखंड के ग्राम पंचायत घरघोड़ी में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में क्षेत्र की 21 ग्राम पंचायतों के आम नागरिकों की समस्याओं, मांगों एवं शिकायतों का निराकरण किया जाएगा। साथ ही पात्र हितग्राहियों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित भी किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि सुशासन तिहार के माध्यम से जिले में लगातार जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का समाधान करने के साथ-साथ पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना एवं लाभान्वित हितग्राहियों से फीडबैक प्राप्त करना है। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष खरसिया कमल गर्ग, जनपद पंचायत अध्यक्ष राजकुमारी राठिया, उपाध्यक्ष डॉ. हितेश गवेल, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रविन्द्र गबेल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, एसडीएम प्रवीण तिवारी एवं विभिन्न विभागों के जिला एवं ब्लाक स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article IMG 20260508 WA0004 सुशासन तिहार शिविर में 69 आवेदन प्राप्त, जन्म प्रमाण पत्रों का किया गया वितरण
Next Article IMG 20260508 210515 सुशासन तिहार 2026: जनपद पंचायत डभरा अंतर्गत ग्राम जवाली में हुआ जनसमस्या समाधान शिविर का आयोजन

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260620 WA0000
कमरे मे साडी से महिला कि झूलती मिली लाश
CHHATTISGARH घरघोड़ा June 20, 2026
IMG20260612143542
खरसिया में चौहान समाज का प्रेरणादायी पहल: 10वीं-12वीं के 37 मेधावी विद्यार्थियों का भव्य सम्मान
CHHATTISGARH खरसिया June 16, 2026
IMG 20260616 WA0001
सक्ति जिले का धुरंधर पत्रकार भूपेंद्र लहरे को दिल्ली यूनिवर्सिटी से डॉक्टरेट की मांनद उपाधि से सम्मानित किया गया।
CHHATTISGARH sakti June 16, 2026
IMG 20260616 WA0002
मालगाड़ी की चपेट में आया हाथी .. उपचार के दौरान हुई मौत
CHHATTISGARH RAIGARH घरघोड़ा June 16, 2026
IMG 20260614 WA0011
अवैध बोर खनन करते हुए सुमित्रा बोरवेल की मशीन जब्त
CHHATTISGARH घरघोड़ा June 14, 2026

Popular Post

IMG 20260620 WA0000
कमरे मे साडी से महिला कि झूलती मिली लाश
CHHATTISGARH घरघोड़ा
IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?