Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: सुशासन तिहार शिविर में 69 आवेदन प्राप्त, जन्म प्रमाण पत्रों का किया गया वितरण
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त
CHHATTISGARH Raipur
जिले के सभी विद्यालयों में भाषण प्रतियोगिता का किया गया आयोजन
CHHATTISGARH sakti
केवड़ाबाड़ी यात्री प्रतीक्षालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान
CHHATTISGARH RAIGARH
जिला पंचायत कार्यालय पहुंचीं स्कूली छात्राएं, करीब से समझा प्रशासनिक कामकाज
CHHATTISGARH RAIGARH
लूट की वारदात का 24 घंटे में खुलासा, एक युवक समेत दो नाबालिग पकड़े
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

सुशासन तिहार शिविर में 69 आवेदन प्राप्त, जन्म प्रमाण पत्रों का किया गया वितरण

Admin
Admin May 8, 2026 CHHATTISGARH RAIGARH
Share
3 Min Read

दो हितग्राहियों को किया गया उनके बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र
महापौर जीवर्धन चौहान एवं आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय ने शिविर व्यवस्था का लिया जायजा, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

रायगढ़ :- 8 मई 2026। नगर पालिक निगम रायगढ़ द्वारा सुशासन तिहार के अंतर्गत आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु लगातार शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को वार्ड क्रमांक 25, 26, 27, 28 एवं 29 के नागरिकों के लिए छोटे अतरमुड़ा सामुदायिक भवन में शिविर आयोजित किया गया। शिविर सुबह 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक संचालित हुआ, जिसमें विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 69 आवेदन प्राप्त हुए।

शिविर में नगर निगम के पीडब्ल्यूडी विभाग से संबंधित सर्वाधिक आवेदन प्राप्त हुए। इसके अलावा जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र, प्रधानमंत्री आवास योजना, पेयजल, सफाई, कर, स्वास्थ्य, आयुष्मान कार्ड, पेंशन, राजस्व, आधार अपग्रेडेशन, श्रमिक पंजीयन एवं अन्य जनहित से जुड़े मामलों से संबंधित आवेदन भी प्राप्त हुए। शिविर में आए नागरिकों की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करने का प्रयास किया गया तथा संबंधित विभागों को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
इस दौरान हितग्राही भरत यादव के बच्चे लोकांक्षा यादव तथा प्रवीण जायसवाल के बच्चे यक्षित जायसवाल का जन्म प्रमाण पत्र वितरित किया गया। प्रमाण पत्र प्राप्त होने पर हितग्राहियों ने निगम प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
महापौर जीवर्धन चौहान ने कहा कि सुशासन तिहार शिविरों के माध्यम से शासन की योजनाओं और सेवाओं को सीधे आम जनता तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि निगम प्रशासन का प्रयास है कि नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और उन्हें एक ही स्थान पर सभी विभागों की सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शिविरों में पहुंचकर अपनी समस्याएं एवं मांग से संबंधितआवेदन प्रस्तुत करने की अपील की।
शिविर के समापन के पश्चात निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय ने मौके पर ही सभी प्राप्त आवेदनों की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि सभी आवेदनों की पोर्टल पर समयबद्ध ऑनलाइन एंट्री सुनिश्चित करते हुए उनका त्वरित निराकरण किया जाए, ताकि नागरिकों को योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ शीघ्र मिल सके। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने तथा प्रत्येक आवेदन की प्रगति पर नियमित निगरानी रखने के निर्देश भी दिए। निगम आयुक्त श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय ने कहा कि शिविरों के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं का मौके पर समाधान करने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी विभागों को प्राप्त आवेदनों के निराकरण के लिए समयसीमा तय कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। निगम प्रशासन का उद्देश्य आम जनता को पारदर्शी, सरल एवं त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराना है।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Admin May 8, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article इंस्टाग्राम दोस्ती बनी मुसीबत: फोटो एडिट कर बदनाम करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Next Article ग्राम सरवानी में आयोजित हुआ जनसमस्या निवारण शिविर, 20 ग्राम पंचायतों से पहुंचे ग्रामीण

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त
CHHATTISGARH Raipur September 19, 2026
जिले के सभी विद्यालयों में भाषण प्रतियोगिता का किया गया आयोजन
CHHATTISGARH sakti September 19, 2026
केवड़ाबाड़ी यात्री प्रतीक्षालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान
CHHATTISGARH RAIGARH September 19, 2026
जिला पंचायत कार्यालय पहुंचीं स्कूली छात्राएं, करीब से समझा प्रशासनिक कामकाज
CHHATTISGARH RAIGARH September 19, 2026
लूट की वारदात का 24 घंटे में खुलासा, एक युवक समेत दो नाबालिग पकड़े
CHHATTISGARH RAIGARH September 19, 2026

Popular Post

औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त
CHHATTISGARH Raipur
जिले के सभी विद्यालयों में भाषण प्रतियोगिता का किया गया आयोजन
CHHATTISGARH sakti
केवड़ाबाड़ी यात्री प्रतीक्षालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान
CHHATTISGARH RAIGARH
जिला पंचायत कार्यालय पहुंचीं स्कूली छात्राएं, करीब से समझा प्रशासनिक कामकाज
CHHATTISGARH RAIGARH
लूट की वारदात का 24 घंटे में खुलासा, एक युवक समेत दो नाबालिग पकड़े
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?