Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: खरसिया पुलिस हिरासत में संदिग्ध की बिगड़ी हालत, परिजनों ने लगाया टॉर्चर का आरोप
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG20260302152705
खरसिया पुलिस हिरासत में संदिग्ध की बिगड़ी हालत, परिजनों ने लगाया टॉर्चर का आरोप
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20260302 WA0013
त्यौहार के पहले ही तेज हुआ काला कारोबार, विभाग क्यों खामोश?
CHHATTISGARH बरमकेला सारंगढ़ बिलाईगढ़
orignew project 41667151224 1743135159
बरमकेला में ‘महुआ’ का माफिया राज: होली से पहले गांव-गांव सज गई अवैध शराब की दुकानें, आबकारी विभाग बेखबर या बेअसर?
CHHATTISGARH बरमकेला सारंगढ़ बिलाईगढ़
Picsart 26 03 01 11 58 18 323
खरसिया थाना क्षेत्र में युवक की हत्या, 3-4 संदिग्ध हिरासत में
CHHATTISGARH RAIGARH क्राइम खरसिया
IMG 20260301 123118
खरसिया थाना क्षेत्र में युवक की हत्या, 3-4 संदिग्ध हिरासत में
CHHATTISGARH खरसिया
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » खरसिया पुलिस हिरासत में संदिग्ध की बिगड़ी हालत, परिजनों ने लगाया टॉर्चर का आरोप

खरसिया पुलिस हिरासत में संदिग्ध की बिगड़ी हालत, परिजनों ने लगाया टॉर्चर का आरोप

Admin
Admin March 3, 2026 CHHATTISGARH खरसिया
Share
3 Min Read
IMG20260302152705

परसकोल हत्याकांड की जांच के दौरान युवक एक साइड पैरालाइज, रायपुर रेफर

खरसिया। खरसिया थाना क्षेत्र के परसकोल में हुए हत्याकांड की जांच के दौरान हिरासत में लिए गए एक संदिग्ध युवक की तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि पुलिस हिरासत में मारपीट और टॉर्चर के कारण युवक को एक साइड पैरालाइस हो गया है। गंभीर हालत में पहले उसे खरसिया अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद रायगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। स्थिति में सुधार न होने पर देर रात उसे रायपुर भेजे जाने की जानकारी मिली है।

मिली जानकारी के अनुसार, परसकोल हत्याकांड की जांच के सिलसिले में खरसिया पुलिस ने जिन संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था, उनमें रमेश चौहान पिता स्वर्गीय मोहन चौहान भी शामिल था। परिजनों का आरोप है कि हिरासत के दौरान पुलिस प्रताड़ना के चलते उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई।

बताया जा रहा है कि खरसिया थाना की ओर से पंचायत के सरपंच को फोन कर सूचना दी गई कि रमेश की तबीयत खराब है और परिजन अस्पताल पहुंचें। जब परिवार के लोग खरसिया अस्पताल पहुंचे तो रमेश के शरीर का एक हिस्सा पैरालाइज हो चुका था और वह ठीक से बोल भी नहीं पा रहा था।

- Advertisement -
Ad image

रमेश की पत्नी और बड़े भाई का कहना है कि वह सुबह थाना पूरी तरह स्वस्थ अवस्था में गया था, लेकिन कुछ ही घंटों में उसकी हालत गंभीर हो गई। उनका सीधा आरोप है कि पुलिस मारपीट के कारण ही उसकी यह स्थिति हुई है।

इधर, परिजन एवं गांव के महिला-पुरुष बड़ी संख्या में रमेश को पिकअप वाहन से खरसिया तहसील कार्यालय लेकर पहुंचे और एसडीएम प्रवीण तिवारी को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। उन्होंने अस्पताल के रेफर पत्र दिखाते हुए पुलिस की बर्बरता का आरोप लगाया। एसडीएम ने तत्परता दिखाते हुए परिजनों को आर्थिक सहायता के रूप में 5000 रुपये उपलब्ध कराए और निजी एंबुलेंस की व्यवस्था कर रमेश को रायगढ़ मेडिकल कॉलेज भिजवाया।

रायगढ़ में सिटी स्कैन जांच के बाद सिर में खून का थक्का जमने की पुष्टि हुई। हालत में अपेक्षित सुधार नहीं होने पर चिकित्सकों ने उसे देर रात रायपुर रेफर कर दिया।

इस मामले में पुलिस की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं परिजन निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article IMG 20260302 WA0013 त्यौहार के पहले ही तेज हुआ काला कारोबार, विभाग क्यों खामोश?

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG20260302152705
खरसिया पुलिस हिरासत में संदिग्ध की बिगड़ी हालत, परिजनों ने लगाया टॉर्चर का आरोप
CHHATTISGARH खरसिया March 3, 2026
IMG 20260302 WA0013
त्यौहार के पहले ही तेज हुआ काला कारोबार, विभाग क्यों खामोश?
CHHATTISGARH बरमकेला सारंगढ़ बिलाईगढ़ March 3, 2026
orignew project 41667151224 1743135159
बरमकेला में ‘महुआ’ का माफिया राज: होली से पहले गांव-गांव सज गई अवैध शराब की दुकानें, आबकारी विभाग बेखबर या बेअसर?
CHHATTISGARH बरमकेला सारंगढ़ बिलाईगढ़ March 2, 2026
Picsart 26 03 01 11 58 18 323
खरसिया थाना क्षेत्र में युवक की हत्या, 3-4 संदिग्ध हिरासत में
CHHATTISGARH RAIGARH क्राइम खरसिया March 1, 2026
IMG 20260301 123118
खरसिया थाना क्षेत्र में युवक की हत्या, 3-4 संदिग्ध हिरासत में
CHHATTISGARH खरसिया March 1, 2026

Popular Post

IMG20260302152705
खरसिया पुलिस हिरासत में संदिग्ध की बिगड़ी हालत, परिजनों ने लगाया टॉर्चर का आरोप
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?