Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: भाजपा राज में सुरक्षित नहीं निर्दोष: खरसिया के परसकोल निवासी ग्रामीण को पुलिस की बर्बरता ने किया अपाहिज!
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260425 WA0010
नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार महिला थाना की त्वरित कार्रवाई, आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260425 WA0009
सट्टा खेलते आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल व नकदी सहित 7510 रुपये जब्त
CHHATTISGARH sakti
IMG 20260425 210333
मवेशियों कि लड़ाई से पूर्व सरपंच की मौत
CHHATTISGARH घरघोड़ा
IMG 20260425 WA0005
सांसद राधेश्याम राठिया का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हाटी औचक निरीक्षण
CHHATTISGARH धरमजयगढ़
IMG 20260425 210254
बिजली खंभे से टकराया 16 वर्षीय बाईक सवार , मौके पर मौत
CHHATTISGARH घरघोड़ा
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » भाजपा राज में सुरक्षित नहीं निर्दोष: खरसिया के परसकोल निवासी ग्रामीण को पुलिस की बर्बरता ने किया अपाहिज!

भाजपा राज में सुरक्षित नहीं निर्दोष: खरसिया के परसकोल निवासी ग्रामीण को पुलिस की बर्बरता ने किया अपाहिज!

Admin
Admin March 3, 2026 CHHATTISGARH RAIGARH खरसिया
Share
4 Min Read
Screenshot 2026 03 03 21 59 04 75 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

नगेंद्र नेगी और तारेंद्र डनसेना ने सरकार को घेरा; उच्चस्तरीय जांच की मांग

खरसिया :- 03 मार्च, 2026
रायगढ़ जिले के खरसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परासकोल में हुए हत्याकांड की जांच के दौरान पुलिस हिरासत में लिए गए एक निर्दोष ग्रामीण रमेश चौहान की हालत बिगड़ने के मामले में जिला कांग्रेस कमेटी ने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष (ग्रामीण) नगेंद्र नेगी एवं जिला प्रवक्ता तारेंद्र डनसेना ने एक संयुक्त बयान जारी कर इस पूरी घटना को अमानवीय और वर्दी का खुला दुरुपयोग करार दिया है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि परसकोल निवासी रमेश चौहान पुलिस पूछताछ के लिए सुबह पूरी तरह स्वस्थ हालत में थाने गया था, लेकिन पुलिस की कथित प्रताड़ना के कारण उसे एक साइड पैरालिसिस (लकवा) मार गया है। गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रायगढ़ से राजधानी रायपुर रेफर किया गया है, जहाँ वह जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है।
जिला अध्यक्ष नगेंद्र नेगी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रदेश सरकार से इस पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उन्होंने घोषणा की कि होली पर्व के तत्काल बाद जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से एक ‘स्वतंत्र जांच टीम’ गठित की जाएगी, जो पीड़ित परिवार से मुलाकात कर वस्तुस्थिति की जानकारी जुटाएगी और अपनी रिपोर्ट सार्वजनिक करेगी। नेगी ने प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि खुद एसडीएम (प्रवीण तिवारी) द्वारा पीड़ित परिवार की बेबसी देखकर ₹5000 की फौरी मदद देना और निजी एंबुलेंस से उसे रायगढ़ भिजवाना, प्रशासन की ओर से एक परोक्ष स्वीकारोक्ति है कि युवक के साथ अन्याय हुआ है। उन्होंने मांग की कि दोषी अधिकारियों को तत्काल निलंबित कर उन पर FIR दर्ज की जाए और पीड़ित के इलाज का संपूर्ण खर्च सरकार वहन करे।
कांग्रेस प्रवक्ता तारेंद्र डनसेना ने भाजपा सरकार और पुलिस की कार्यप्रणाली पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि रायगढ़ में हुए सीटी स्कैन में युवक के सिर के भीतर खून का थक्का (Blood Clot) जमने की पुष्टि हुई है, जो स्पष्ट रूप से पुलिसिया टॉर्चर का प्रमाण है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि पुलिस ने स्वयं इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने का दावा करते हुए असली आरोपी राहुल यादव को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने महज ₹3000 के विवाद में हत्या करना कबूल किया है। डनसेना ने सवाल उठाया कि जब कातिल कोई और था, तो परासकोल के एक निर्दोष ग्रामीण को किस आधार पर इतनी बेरहमी से पीटा गया कि वह अपाहिज हो गया? पुलिस द्वारा पीड़ित को ‘आदतन शराबी’ बताकर अपना पल्ला झाड़ने की कोशिश को कांग्रेस ने बेहद शर्मनाक बताया है।
जिला कांग्रेस कमेटी ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि वे पीड़ित परिवार के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं और जब तक जांच पूरी होकर दोषियों को सजा नहीं मिल जाती, कांग्रेस इस मुद्दे को विधानसभा से लेकर सड़क तक पूरी प्रमुखता से उठाती रहेगी।

भवदीय,
जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) रायगढ़

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article IMG20260302152705 खरसिया पुलिस हिरासत में संदिग्ध की बिगड़ी हालत, परिजनों ने लगाया टॉर्चर का आरोप
Next Article IMG 20260303 WA0038 भाजपा ने किया संगठन विस्तार,चूड़ामणि बनें जिला प्रभारी भाजपा सोशल मीडिया

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260425 WA0010
नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार महिला थाना की त्वरित कार्रवाई, आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
CHHATTISGARH RAIGARH April 25, 2026
IMG 20260425 WA0009
सट्टा खेलते आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल व नकदी सहित 7510 रुपये जब्त
CHHATTISGARH sakti April 25, 2026
IMG 20260425 210333
मवेशियों कि लड़ाई से पूर्व सरपंच की मौत
CHHATTISGARH घरघोड़ा April 25, 2026
IMG 20260425 WA0005
सांसद राधेश्याम राठिया का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हाटी औचक निरीक्षण
CHHATTISGARH धरमजयगढ़ April 25, 2026
IMG 20260425 210254
बिजली खंभे से टकराया 16 वर्षीय बाईक सवार , मौके पर मौत
CHHATTISGARH घरघोड़ा April 25, 2026

Popular Post

IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0039
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?