खरसिया।भारतीय स्टेट बैंक से संबंधित भव्या छत्तीसगढ़ पोर्टल पर प्रकाशित एक समाचार अविश्वसनीय सूत्रों के आधार पर प्रकाशित हो गया था, जो पूर्णतः निराधार एवं तथ्यहीन पाया गया। इस समाचार को लेकर पोर्टल प्रबंधन की ओर से भारतीय स्टेट बैंक से खेद प्रकट करते हुए सार्वजनिक रूप से माफ़ी मांगी गई है।
पोर्टल संचालक द्वारा भारतीय स्टेट बैंक की संबंधित शाखा में जाकर शाखा प्रबंधक से प्रत्यक्ष जानकारी प्राप्त की गई। शाखा प्रबंधक ने स्पष्ट किया कि बैंक के सभी सातों एटीएम पूरी तरह सुचारु रूप से संचालित हैं और ग्राहकों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो रही है।
पूर्व में प्रकाशित खबर में दी गई जानकारी तथ्यात्मक रूप से गलत थी, जिसके लिए भव्या छत्तीसगढ़ पोर्टल प्रबंधन अपनी ज़िम्मेदारी स्वीकार करता है। भविष्य में ऐसी त्रुटियों की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए समाचारों के प्रकाशन से पहले तथ्यों की पुष्टि और अधिक सावधानीपूर्वक किए जाने का आश्वासन भी दिया गया है।
पोर्टल प्रबंधन ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल सही, निष्पक्ष और प्रमाणिक समाचार जनता तक पहुँचाना है तथा इस घटना से सीख लेते हुए पत्रकारिता के मानकों का पूर्ण पालन किया जाएगा।

