Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: ऑपरेशन आघात” के तहत खरसिया पुलिस की अवैध शराब पर तीन स्थानों पर दबिश,एक महिला समेत तीन शराब विक्रेता गिरफ्तार, 35 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
ऑपरेशन आघात” के तहत खरसिया पुलिस की अवैध शराब पर तीन स्थानों पर दबिश,एक महिला समेत तीन शराब विक्रेता गिरफ्तार, 35 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
रायगढ़ के पुलिस लाइन में एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने ली साप्ताहिक परेड, जवानों के अनुशासन और टर्नआउट का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH
खनिज रेत के अवैध उत्खनन पर विभाग की कार्रवाई, 21 वाहन जब्त
CHHATTISGARH RAIGARH
जिले में पीएम आवास के 5,300 घरों में मुफ्त लगेंगे सोलर संयंत्र,अन्य घरेलू उपभोक्ताओं को भी सोलर संयंत्र लगाने पर मिलेगी सब्सिडी
CHHATTISGARH RAIGARH
डभरा में सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, सोने-चांदी के जेवर और 30 हजार रुपये पार; पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, एक नाबालिग भी पकड़ा गया
CHHATTISGARH sakti
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

ऑपरेशन आघात” के तहत खरसिया पुलिस की अवैध शराब पर तीन स्थानों पर दबिश,एक महिला समेत तीन शराब विक्रेता गिरफ्तार, 35 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त

Admin
Admin November 27, 2026 CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
Share
4 Min Read

महुआपाली और गोपी महका में पुलिस की कार्रवाई, जब्त शराब की कीमत ₹5,700

एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर जिले में नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार जारी है अभियान

रायगढ़ :- 27 नवंबर 2026। जिले में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन आघात” के तहत खरसिया पुलिस ने अवैध महुआ शराब बिक्री के विरुद्ध एक ही दिन में तीन अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 35 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत 5,700 रुपये है। यह कार्रवाई एसडीओपी खरसिया श्री सतीश भार्गव के सतत पर्यवेक्षण एवं चौकी प्रभारी खरसिया निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में की गई।

- Advertisement -
Ad image

पहली कार्रवाई में दिनांक 27.11.2026 को चौकी प्रभारी खरसिया को मुखबिर से सूचना मिली कि पुलिस को ग्राम गोपी महका में एक व्यक्ति द्वारा अवैध महुआ शराब बिक्री के लिए रखे जाने की सूचना मिली। इस पर पुलिस टीम ने गवाहों के साथ ग्राम गोपी महका स्थित एयरटेल टॉवर के सामने घेराबंदी कर एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम सुरेन्द्र कुमार सिदार पिता दुकालू राम उम्र 31 वर्ष निवासी रतन महका, चौकी खरसिया जिला रायगढ़ बताया। उसके कब्जे में रखे सफेद रंग के जरिकेन एवं हरे रंग की प्लास्टिक बोतल की तलाशी लेने पर कुल 10 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत लगभग 2,000 रुपये है। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 611/2026 धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

दूसरी कार्रवाई में ग्राम महुआपाली मालधक्का रोड के पास एक युवक बोरी में महुआ शराब लेकर बिक्री के लिए जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर संदिग्ध युवक को रोका और पूछताछ की। उसने अपना नाम सुशील बघेल पिता ननकी बघेल उम्र 19 वर्ष निवासी महुआपाली, चौकी खरसिया जिला रायगढ़ बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे में रखी बोरी से 13 लीटर महुआ शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत लगभग 1,300 रुपये है। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 609/2026 धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

तीसरी कार्रवाई में पुलिस टीम को मालधक्का रोड महुआपाली में अवैध शराब बिक्री के लिए कुछ लोगों के ग्राहकों का इंतजार करने की सूचना मिली। पुलिस ने गवाहों के साथ मौके पर पहुंचकर दबिश दी, जहां एक महिला सफेद-लाल रंग का थैला लिए मिली। पूछताछ में उसने अपना नाम यशोदा बाई सतनामी पिता स्व. भीखम सतनामी उम्र 41 वर्ष निवासी महुआपाली, चौकी खरसिया बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से बिक्री के लिए रखी 12 लीटर हाथ भट्ठी की कच्ची महुआ शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत लगभग 2,400 रुपये है। आरोपिया के विरुद्ध अपराध क्रमांक 610/2026धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।

इस प्रकार खरसिया पुलिस ने तीन अलग-अलग रेड कार्रवाई में कुल 35 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त कर एक महिला सहित तीन आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

तीनों कार्रवाई में चौकी प्रभारी खरसिया निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी, प्रशिक्षु उप निरीक्षक लता साहू, प्रधान आरक्षक राम प्रसाद चौहान, अनंत तिवारी, महिला प्रधान आरक्षक ममता मिंज, आरक्षक साविल चंद्रा, सिदार सिंह एवं महिला आरक्षक प्रियंका मिंज की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Admin November 27, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article रायगढ़ के पुलिस लाइन में एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने ली साप्ताहिक परेड, जवानों के अनुशासन और टर्नआउट का किया निरीक्षण

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

ऑपरेशन आघात” के तहत खरसिया पुलिस की अवैध शराब पर तीन स्थानों पर दबिश,एक महिला समेत तीन शराब विक्रेता गिरफ्तार, 35 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH November 27, 2026
रायगढ़ के पुलिस लाइन में एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने ली साप्ताहिक परेड, जवानों के अनुशासन और टर्नआउट का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH November 27, 2026
खनिज रेत के अवैध उत्खनन पर विभाग की कार्रवाई, 21 वाहन जब्त
CHHATTISGARH RAIGARH November 27, 2026
जिले में पीएम आवास के 5,300 घरों में मुफ्त लगेंगे सोलर संयंत्र,अन्य घरेलू उपभोक्ताओं को भी सोलर संयंत्र लगाने पर मिलेगी सब्सिडी
CHHATTISGARH RAIGARH November 27, 2026
डभरा में सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, सोने-चांदी के जेवर और 30 हजार रुपये पार; पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, एक नाबालिग भी पकड़ा गया
CHHATTISGARH sakti November 26, 2026

Popular Post

ऑपरेशन आघात” के तहत खरसिया पुलिस की अवैध शराब पर तीन स्थानों पर दबिश,एक महिला समेत तीन शराब विक्रेता गिरफ्तार, 35 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
रायगढ़ के पुलिस लाइन में एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने ली साप्ताहिक परेड, जवानों के अनुशासन और टर्नआउट का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH
खनिज रेत के अवैध उत्खनन पर विभाग की कार्रवाई, 21 वाहन जब्त
CHHATTISGARH RAIGARH
जिले में पीएम आवास के 5,300 घरों में मुफ्त लगेंगे सोलर संयंत्र,अन्य घरेलू उपभोक्ताओं को भी सोलर संयंत्र लगाने पर मिलेगी सब्सिडी
CHHATTISGARH RAIGARH
डभरा में सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, सोने-चांदी के जेवर और 30 हजार रुपये पार; पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, एक नाबालिग भी पकड़ा गया
CHHATTISGARH sakti

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?