Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: कोतबा रोड लैलूंगा की टूटी रोड पर चला प्रशासन का बुलडोजर
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
कटघोरा वनमंडल में जंगल की कटाई पर बड़ा सवाल : सढ़ामार बांध के पास बड़े पैमाने पर अवैध कटाई का आरोप, वन अमले की गश्त पर उठे सवाल
CHHATTISGARH
राधा रानी की भक्ति में रंगा रायगढ़, राधा माधव के महाअभिषेक में उमड़ा भक्तिसैलाब
CHHATTISGARH RAIGARH
हाथियों के दल ने युवक को कुचला, दर्दनाक मौत से इलाके में सनसनी
CHHATTISGARH Dharamjaigarh RAIGARH
चक्रधर समारोह में रायपुर की आनंदिता तिवारी ने कथक से प्रस्तुत की शिव पंचाक्षरी स्तोत्र की भावपूर्ण प्रस्तुति
CHHATTISGARH RAIGARH
चक्रधर समारोह : कथक की लय-ताल में जीवंत हुई रायगढ़ घराने की परंपरा, गुरु सोमा दास के कलाकारों ने बांधा समां
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

कोतबा रोड लैलूंगा की टूटी रोड पर चला प्रशासन का बुलडोजर

Admin
Admin December 17, 2025 CHHATTISGARH RAIGARH
Share
3 Min Read

सालों की बदहाली पर आखिरकार लगा ब्रेक
लैलूंगा :-

कोतबा रोड लैलूंगा के वेलकम पुलिया के पास लंबे समय से टूटा और जर्जर पड़ा सड़क मार्ग आखिरकार जनता की आवाज़ और मीडिया की ताकत के आगे झुक गया। लगातार प्रकाशित खबरों और आम नागरिकों की परेशानी को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद प्रशासन हरकत में आया और आज सुबह से ही टूटे हुए सड़क हिस्से के मरम्मत कार्य की विधिवत शुरुआत कर दी गई। जैसे ही मशीनें मौके पर पहुँचीं, स्थानीय लोगों में राहत और संतोष की लहर दौड़ गई।

बताया जा रहा है कि वेलकम पुलिया के पास सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। बड़े-बड़े गड्ढे, उखड़ी हुई डामर परत और बरसात में भर जाने वाला पानी राहगीरों के लिए रोज़ाना मुसीबत बन गया था। दोपहिया वाहन चालकों से लेकर स्कूल जाने वाले बच्चे, बुजुर्ग और एंबुलेंस तक को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। कई बार दुर्घटनाएँ भी हो चुकी थीं, लेकिन जिम्मेदार विभाग आँख मूँदे बैठे थे।

- Advertisement -
Ad image

मीडिया द्वारा इस गंभीर समस्या को प्रमुखता से उजागर किए जाने के बाद आखिरकार प्रशासन की नींद टूटी। आज सुबह PWD और संबंधित विभाग की टीम जेसीबी और मजदूरों के साथ मौके पर पहुँची और सड़क को समतल करने, मलबा हटाने तथा नई परत डालने का कार्य शुरू किया गया। अधिकारियों का कहना है कि कार्य को गुणवत्ता के साथ जल्द पूरा किया जाएगा ताकि आम जनता को स्थायी राहत मिल सके।

स्थानीय नागरिकों ने बताया कि वे महीनों से इस सड़क को लेकर शिकायत कर रहे थे, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। “जब तक खबर नहीं चली, तब तक कोई देखने भी नहीं आया,” लोगों ने साफ शब्दों में कहा। अब कार्य शुरू होने से लोगों को उम्मीद जगी है कि आगे से ऐसी लापरवाही नहीं होगी।

वहीं क्षेत्रवासियों ने मीडिया का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अगर समस्याओं को जोरदार तरीके से नहीं उठाया जाए तो प्रशासन अक्सर अनदेखी करता है। यह मामला एक बार फिर साबित करता है कि “खबर का असर” सिर्फ शब्द नहीं, बल्कि जनता के हक की लड़ाई का सबसे मजबूत हथियार है।

फिलहाल सड़क निर्माण कार्य जारी है और प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही कोतबा रोड लैलूंगा का यह जर्जर हिस्सा इतिहास बन जाएगा। जनता अब काम की गुणवत्ता और समय-सीमा पर भी कड़ी नजर बनाए हुए है।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Admin December 17, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article भारतीय स्टेट बैंक से प्रकाशित भ्रामक खबर पर पोर्टल की ओर से माफ़ी
Next Article सुरंगपानी में बेकाबू ‘बदन बस’ का कहर,खड़ी बाइक को मारी जोरदार टक्कर, मोटरसाइकिल के उड़े परखच्चे

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

कटघोरा वनमंडल में जंगल की कटाई पर बड़ा सवाल : सढ़ामार बांध के पास बड़े पैमाने पर अवैध कटाई का आरोप, वन अमले की गश्त पर उठे सवाल
CHHATTISGARH September 21, 2026
राधा रानी की भक्ति में रंगा रायगढ़, राधा माधव के महाअभिषेक में उमड़ा भक्तिसैलाब
CHHATTISGARH RAIGARH September 21, 2026
हाथियों के दल ने युवक को कुचला, दर्दनाक मौत से इलाके में सनसनी
CHHATTISGARH Dharamjaigarh RAIGARH September 21, 2026
चक्रधर समारोह में रायपुर की आनंदिता तिवारी ने कथक से प्रस्तुत की शिव पंचाक्षरी स्तोत्र की भावपूर्ण प्रस्तुति
CHHATTISGARH RAIGARH September 20, 2026
चक्रधर समारोह : कथक की लय-ताल में जीवंत हुई रायगढ़ घराने की परंपरा, गुरु सोमा दास के कलाकारों ने बांधा समां
CHHATTISGARH RAIGARH September 20, 2026

Popular Post

कटघोरा वनमंडल में जंगल की कटाई पर बड़ा सवाल : सढ़ामार बांध के पास बड़े पैमाने पर अवैध कटाई का आरोप, वन अमले की गश्त पर उठे सवाल
CHHATTISGARH
राधा रानी की भक्ति में रंगा रायगढ़, राधा माधव के महाअभिषेक में उमड़ा भक्तिसैलाब
CHHATTISGARH RAIGARH
हाथियों के दल ने युवक को कुचला, दर्दनाक मौत से इलाके में सनसनी
CHHATTISGARH Dharamjaigarh RAIGARH
चक्रधर समारोह में रायपुर की आनंदिता तिवारी ने कथक से प्रस्तुत की शिव पंचाक्षरी स्तोत्र की भावपूर्ण प्रस्तुति
CHHATTISGARH RAIGARH
चक्रधर समारोह : कथक की लय-ताल में जीवंत हुई रायगढ़ घराने की परंपरा, गुरु सोमा दास के कलाकारों ने बांधा समां
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?