Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: थाना बिर्रा क्षेत्र के ग्राम करही उपसरपंच के लापता के मामले में हत्या का हुआ पर्दाफाश
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
सक्ती जिले के लोकप्रिय कलेक्टर अमृत विकास तोपनो को दी गई भावभीनी विदाई, अधिकारियों-कर्मचारियों ने साझा किए यादगार अनुभव
CHHATTISGARH sakti
धनागर और बिछीनारा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 23.5 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त
CHHATTISGARH RAIGARH
शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाने का आरोप, रायगढ़ पुलिस ने 27 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
NTPC तिलईपल्ली में ड्राइवर की मौत के बाद धरना समाप्त, प्रशासन की पहल से खत्म हुआ गतिरोध
CHHATTISGARH घरघोड़ा
टीचर कॉलोनी के पास मिली लाश .. चेहरे में चोट .. हत्या या घटना ..
CHHATTISGARH RAIGARH घरघोड़ा
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

थाना बिर्रा क्षेत्र के ग्राम करही उपसरपंच के लापता के मामले में हत्या का हुआ पर्दाफाश

Admin
Admin September 9, 2025 CHHATTISGARH
Share
7 Min Read

हत्या के मामले में 07 आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस को मिली बड़ी सफलता

प्रकरण में 2 विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक भी शामिल जिसके विरुद्ध भी विधिवत कार्यवाही की गई

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गुमशुदा महेन्द्र बघेल निवासी करही थाना बिर्रा की पतासाजी हेतु सर्च ऑपरेशन चलाया गया

सर्च अभियान के नेतृत्वकर्ता अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में एवं SDOP चांपा यदुमणि सिदार के नेतृत्व में गुमशुदा महेन्द्र बघेल की निरंतर सघन पतासाजी की गई

- Advertisement -
Ad image

सर्च ऑपरेशन के दौरान महानदी से लगे हुए ग्रामों के अलावा शक्ति जिला के डभरा एवं चंद्रपुर क्षेत्र के आसपास के ग्रामों में ग्राम सरपंचों, कोटवारों, नदी में मछली मारने वाले व्यक्तियों एवं नाववालों को गुमशुदा का हुलिया बताकर संभावित स्थलों पर खोजबीन की गई

प्रकरण के हत्यारों ने ग्राम करही में हत्या कर उपसरपंच के शव को बरेकेल पुल से महानदी में फेंका था

जिसे जांजगीर चाम्पा पुलिस द्वारा डीडीआरएफ टीम की सहभागिता से ढूंढ निकाला

साथ ही मृतक उपसरपंच महेन्द्र बघेल के पल्सर मोटर सायकल को करही बुढ़ाराजा खार से लगे नदी में डाले गाड़ी को बरामद किया

थाना डभरा क्षेत्रांतर्गत के साराडीह बैराज के आगे महानदी में उप सरपंच का शव मिला जो 28 घण्टे से लापता था

आरोपियों द्वारा उपसरपंच का गला गमछा से घोंटकर हत्या को अंजाम दिया गया था

प्रकरण में थाना बिर्रा के अपराध क्र 111 /25 धारा 103(2),61(2)क BNS एवं 3(2)(v)STSC एक्ट की गई कार्यवाही

घटना का विवरण

जांजगीर चापा :- दिनांक 06.09.2025 के रात्रि उपसरपंच महेन्द्र बघेल घर नही आया है आस-पास व रिश्तेदारों में भी कोई पता नही चलने पर उपसरपंच के परिजन एवं ग्रामवासियों ने महेन्द्र की पता-तलाश की नहीं मिलने पर थाना बिर्रा में गुम इंसान दर्ज कराया।

बिर्रा पुलिस को मामले में परिस्थिति संदिग्ध परिलक्षित होने पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया कि मामले की गंभिरता को लेते हुए पुलिस अधीक्षक जांजगीर- चाम्पा विजय पाण्डेय (भापुसे.) के मार्गदर्शन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप (रापुसे.) के दिशा- निर्देशन में एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी चाम्पा यदुमणी सिदार के कुशल पर्यवेक्षण में गुम इंसान कि पतासाजी कार्यवाही थाना प्रभारी बिर्रा निरीक्षक जय कुमार साहू के नेतृत्व में प्रारम्भ किया गया।

विवेचना दौरान पता चला कि उप सरपंच के भाई जितेन्द्र बघेल के द्वारा सरपंच पति राजकुमार साहू द्वारा अनहोनी करने का परिजन ने अंदेशा जताया था इसी आधार पर पुलिस ने तप्तिश शुरू कि और संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कि तो ग्राम करही सरपंच पति राजकुमार साहू व उसके अन्य साथियों के द्वारा हत्या कर शव को बरेकेल पुल से महानदी कि फेकने की जानकारी सामने आई इस तरह पुलिस ने डीडीआरएफ कि मदद से महानदी में उप सरपंच महेन्द्र बघेल के शव कि तालाश शुरू कि लेकिन काफी मशक्कत के बाद कुछ पता नहीं चला था जिसके वाद ड्रोन कि मदद ली गयी और दूर तक शव कि तालाश कि गयी इस दौरान दिनांक 08.09.25 को देर शाम डभरा क्षेत्र के साराडीह गांव में उपसरपंच का शव दिखा कपड़े से उनकी पहचान हो गयी है जिससे उपसरपंच महेन्द्र बघेल के शव को पुलिस अपने कब्जे में लेकर थाना डभरा क्षेत्रांतर्गत शव मिलने पर सुरक्षार्थ डभरा चिकित्सालय में रखा गया साथ ही उपसरपंच महेन्द्र बघेल की हत्या को गंभिरता से लेते हुए हत्या के आरोपी 01. सरपंच पति राजकुमार साहू 02. राजू उर्फ शैलेष कश्यप 03. राजेन्द्र कुमार साहू 04.आदित्य 05. जितेन्द्र कश्यप 06. कान्हा यादव 07. भास्कर मांझी सभी निवासी करही एवं दो विधि विरुद्ध संघर्षरत बालकको पतासाजी कर ग्राम करही व अन्य क्षेत्र के अलग-अलग ठिकानों से उठाया जिनसे गहन पूछताछ करने पर पाया गया कि ग्राम करही सरपंच पति शासकीय निर्माण कार्य के विवाद व पुरानी रंजिश को लेकर दिनांक 06.09.2025 को अपने घर रात्रि 08:45 बजे बुलाकर ग्राम के प्राथमिक शाला भवन के पास अपने साथी जितेन्द्र कश्यप, महेन्द्र बघेल के साथ बैठाकर शराब व वियर का सेवन कराया और सरपंच पति राजकुमार साहू द्वारा भास्कर मांझी और कान्हा यादव को पिछे से बुलाकर गमछा से गला को घोटकर हत्या कर दिया बाद अपने भाई राजेन्द्र साहू से घर मे खड़ी अल्टो कार क्र० सीजी 13 एएफ 8391 को मौके पर बुलाकर जितेन्द्र कश्यप, भास्कर मांझी, कान्हा यादव और दुर्गेश को बरेकेल पुल से महानदी में डालने को कहा और फोन से राजू उर्फ शैलेष एवं एक विधि से संघर्षरत बालक को मौके पर बुलाकर मृतक उपसरपंच महेन्द्र बघेल के नीले पल्सर मोटर सायकल को बुढ़ाराजा खार से लगे महानदी में फेकवा दिया और मौके पर एक विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक को बुलाते हुए सभी साक्ष्य को हटाते हुए अपने भाई राजेन्द्र साहू के साथ लुकते-छिपते घर चला गया जिससे किसी को भी भनक न लगे कि जिला-जांजगीर चाम्पा पुलिस कि सजगता से समस्त घटना कम के सिलसिलावार कि गई कार्यवाही का पता लगाते हुए हत्या के घटना में सामिल सभी आरोपियों के विरुद्ध विधिवत कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी का नाम

01. राजू उर्फ शैलेंश कश्यप उर्फ़ राजू कश्यप पिता लीलाधर कश्यप उम्र 24 साल सा0 कश्यप मोहल्ला करही थाना बिर्रा

02.राजेंद्र कुमार साहू पिता रथ राम साहू उम्र 22 साल सा कश्यप मोहल्ला ग्राम करही थाना बिर्रा

03.दुर्गेश आदिल्य पिता तुलाराम आदिल्य उम्र 19 साल सा0 वार्ड क्र 01 करही थाना बिर्रा

04.जितेंद्र कश्यप पिता लीलाधर कश्यप उम्र 27 साल निवासी ग्राम करही थाना बिर्रा

05.कान्हा यादव पिता राम प्रसाद यादव उम्र 20 साल ग्राम करही थाना बिर्रा

06.भास्कर मांझी पिता मोहन मांझी उम्र 24 साल साo बाजार चौक ग्राम करही थाना बिर्रा

07.राजकुमार साहू पिता रथ राम साहू उम्र 29 साल साo कश्यप चौक ग्राम करही थाना बिर्रा

उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप के मार्गदर्शन में गठित टीम के सदस्य यदुमणी सिदार अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चाम्पा, जितेन्द्र कुमार खुटे उप पुलिस अधीक्षक अजाक प्रभारी, निरीक्षक जय कुमार साहू थाना प्रभारी बिर्रा, निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी शिवरीनारायण, उप निरीक्षक कृष्णपाल सिंह थाना प्रभारी बम्हनीडीह एवं थाना स्टाफ बिर्रा का सराहनीय योगदान रहा।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article खरसिया में युवा कांग्रेस और एनएसयूआई ने मंत्री केदार कश्यप का पुतला दहन किया
Next Article मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सी.पी. राधाकृष्णन को भारत के उपराष्ट्रपति निर्वाचित होने पर दी बधाई

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

सक्ती जिले के लोकप्रिय कलेक्टर अमृत विकास तोपनो को दी गई भावभीनी विदाई, अधिकारियों-कर्मचारियों ने साझा किए यादगार अनुभव
CHHATTISGARH sakti August 23, 2026
धनागर और बिछीनारा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 23.5 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त
CHHATTISGARH RAIGARH August 23, 2026
शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाने का आरोप, रायगढ़ पुलिस ने 27 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH August 23, 2026
NTPC तिलईपल्ली में ड्राइवर की मौत के बाद धरना समाप्त, प्रशासन की पहल से खत्म हुआ गतिरोध
CHHATTISGARH घरघोड़ा August 23, 2026
टीचर कॉलोनी के पास मिली लाश .. चेहरे में चोट .. हत्या या घटना ..
CHHATTISGARH RAIGARH घरघोड़ा August 22, 2026

Popular Post

सक्ती जिले के लोकप्रिय कलेक्टर अमृत विकास तोपनो को दी गई भावभीनी विदाई, अधिकारियों-कर्मचारियों ने साझा किए यादगार अनुभव
CHHATTISGARH sakti
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?