Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: 11 करोड़ 41 लाख रुपए के विकास कार्यों को दी गई स्वीकृति
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
राज्य स्तरीय टीम ने गढ़उमरिया व नौरंगपुर में अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्रों का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH
ऑपरेशन आघात का असर, ग्राम चारमार में ग्रामीणों ने उठाई नशामुक्ति की आवाज, गांव को नशे से दूर रखने लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

11 करोड़ 41 लाख रुपए के विकास कार्यों को दी गई स्वीकृति

Admin
Admin July 29, 2025 CHHATTISGARH RAIGARH
Share
4 Min Read

एमआईसी की बैठक में 22 एजेंडा पर की गई चर्चा

रायगढ़ :- मंगलवार की सुबह महापौर जीवर्धन चौहान की अध्यक्षता में मेयर इन काउंसिल की बैठक हुई। बैठक में शहर के 11 करोड़ 41 लख रुपए से ज्यादा के विभिन्न विकास कार्यों को स्वीकृति दी गई।

सबसे पहले राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना अंतर्गत आए आवेदनों पर चर्चा करते हुए 13 पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ दिलाने की स्वीकृति दी गई। इसी तरह इंदिरा गांधी वृद्धा पेंशन योजना, इंदिरा गांधी विधवा पेंशन योजना, इंदिरा गांधी दिव्यांग पेंशन योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, सुखद सहारा पेंशन योजना के 19 पात्र हितग्राहियों के पेंशन की स्वीकृति दी गई। जल एवं उद्यान विभाग के अंतर्गत 102 प्लेसमेंट कर्मचारियों के लिए प्राप्त निविदा पर चर्चा की गई। इसमें न्यूनतम दर को स्वीकृत किया गया। कार्य की लागत एक करोड़ 65 लाख 10 हजार रुपए है, जिसमें 3.75 एबो दर को स्वीकृति दी गई। इसी तरह लोक निर्माण विभाग उप संभाग रायगढ़ द्वारा ढिमरापुर चौक से कोतरा रोड थाना तक सड़क चौड़ीकरण के लिए प्रशासकीय स्वीकृति मिली है, जिसमें जल आपूर्ति के लिए बिछाए गए पाइपलाइन का विस्थापन, फीडर एवं डिस्ट्रीब्यूशन के लिए 5 करोड़ 66 लाख रुपए के स्टीमेट को स्वीकृत किया गया। इसी तरह ढिमरापुर चौक से पतरापाली जिंदल मार्ग, उर्दना चौक से सर्किट हाउस चौक तक, रायगढ़ कोतरा नंदेली मार्ग, रायगढ़ लाइंग महापल्ली मार्ग, टीवी टावर से मेडिकल कॉलेज सड़क का लोक निर्माण विभाग रायगढ़ संभाग द्वारा चौड़ीकरण प्रस्तावित है। इसमें जल आपूर्ति के लिए पाइपलाइन विस्थापन के कार्यों के स्टीमेट को स्वीकृत किया गया। इसी तरह वार्ड क्रमांक 19 में 20 लाख लीटर क्षमता के ओवरहेड टैंक एवं फीडर लाइन डिस्ट्रीब्यूशन लाइन बिछाने के लिए 86 लाख 28 हजार रुपए के स्टीमेट को स्वीकृत किया गया। नगर पालिका निगम अंतर्गत स्ट्रीट लाइट मरम्मत संधारण के लिए विभिन्न वाट के एलईडी लाइट, एल्युमिनियम वायर, एक एवं तीन फेस टाइमर आदि के लिए एक करोड़ 26 लाख रुपए की स्वीकृति दी गई। ट्रांसपोर्ट नगर स्थित रिक्त 2 गोदाम एवं चार दुकानों का आवंटन हेतु ऑफर दर आमंत्रण को स्वीकृत किया गया। निगम क्षेत्र के अंतर्गत आवश्यकता को देखते हुए विभिन्न मरम्मत, संधारण, सौंदर्यीकरण कार्य, उद्यान विकास कार्य, आदर्श मुक्तिधाम निर्माण कार्य, शहर के कुओं का जीणोद्धार, पाइपलाइन, सीवर लाइन शिफ्टिंग, ऑक्सीजोन निर्माण जैसे 12 कार्यों को स्वीकृति दी गई। इसी तरह निगम के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम में टेंट, कुर्सी, माइक, लाइट आदि को स्वीकृत दर पर कार्य कराए जाने की सहमति दी गई। केलो विहार कयाघाट मार्ग के केलो नदी पर पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण कार्य एक करोड़ 27 लाख से होगा। इसके रेखण में वाटर सप्लाई, सीवरेज पाइप लाइन, विद्युत पोल शिफ्टिंग एवं अन्य संरचना को विस्थापित करने संबंधित एजेंडा को स्वीकृत किया गया। इसी तरह आर्किटेक्ट, इंजीनियरिंग, स्ट्रक्चर और इससे रिलेटेड सर्विस संबंधित कार्य को स्वीकृत किया गया। 48 लाख की लागत से छाता मुड़ा में रोड से बस्ती तक सड़क निर्माण को की स्वीकृति दी गई। इसी तरह विभिन्न स्थल परिवर्तन कर 23 लाख रुपए से ज्यादा के सीसी सड़क निर्माण की स्वीकृति दी गई। बैठक में एजेंडा से संबंधित पूर्ण जानकारी कमिश्नर बृजेश सिंह क्षत्रिय ने दिए। बैठक में एमआईसी सदस्य पंकज कंकरवाल, अशोक यादव, मुक्तिनाथ बबुआ, पूनम सोलंकी, त्रिवेणी डहरे, अमित शर्मा, आनंद भगत, उपायुक्त सुतीक्षण यादव, कार्यपालन अभियंता अमरेश लोहिया सहित विभाग प्रमुख अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Admin July 29, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article जिला पर्यटन समिति की बैठक संपन्न: पर्यटन विकास के लिए बनाई गई कार्ययोजना
Next Article मुख्यमंत्री साय से केरल एवं ओडिशा के सांसदों के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

राज्य स्तरीय टीम ने गढ़उमरिया व नौरंगपुर में अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्रों का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH October 10, 2026
रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH October 10, 2026
ऑपरेशन आघात का असर, ग्राम चारमार में ग्रामीणों ने उठाई नशामुक्ति की आवाज, गांव को नशे से दूर रखने लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH October 10, 2026
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya October 10, 2026
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya October 10, 2026

Popular Post

राज्य स्तरीय टीम ने गढ़उमरिया व नौरंगपुर में अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्रों का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH
ऑपरेशन आघात का असर, ग्राम चारमार में ग्रामीणों ने उठाई नशामुक्ति की आवाज, गांव को नशे से दूर रखने लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?