Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: स्थानान्तरण के बाद जॉइनिंग नहीं करने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध करें कार्यवाही:कलेक्टर
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
राज्य स्तरीय टीम ने गढ़उमरिया व नौरंगपुर में अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्रों का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH
ऑपरेशन आघात का असर, ग्राम चारमार में ग्रामीणों ने उठाई नशामुक्ति की आवाज, गांव को नशे से दूर रखने लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

स्थानान्तरण के बाद जॉइनिंग नहीं करने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध करें कार्यवाही:कलेक्टर

Admin
Admin July 29, 2025 CHHATTISGARH Korba
Share
5 Min Read

अटल मॉनिटरिंग डैशबोर्ड अंतर्गत केपीआई में सभी विभागों को प्रगति लाने के कलेक्टर ने दिए निर्देश

सभी विभागों को ई-ऑफिस के माध्यम से फ़ाइल आगे बढ़ाने के निर्देश

शासकीय भूमि में गड़बड़ी की शिकायत वाले प्रकरणों में जाँच कर जल्दी कार्यवाही के दिए निर्देश

समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने की विभागीय कामकाज की समीक्षा

- Advertisement -
Ad image

कोरबा :- 29 जुलाई 2025/ कलेक्टर अजीत वंसत ने आज समय सीमा की बैठक लेकर विभागीय कामकाज की समीक्षा की और लम्बित प्रकरणों का शीघ्रता से निराकरण के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बैठक में राज्य शासन की फ्लैगशिप योजना अंतर्गत अटल मॉनिटरिंग डैशबोर्ड में शामिल सभी विभागों के योजनाओं की क्रमवार समीक्षा की। उन्होंने कम रैंकिंग वाले विभाग राजस्व, उद्योग, स्वास्थ्य विभाग, खाद्य, जिला पंचायत, श्रम और अन्य विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे समय पर योजनाओं का क्रियान्वयन प्राथमिकता से सुनिश्चित कर प्रगति लाएं।
बैठक में कलेक्टर वसंत ने अटल मॉनिटरिंग डैशबोर्ड अंतर्गत समीक्षा करते हुए केपीआई में सुधार के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए। उन्होंने ई डिस्ट्रिक्ट अंतर्गत प्राप्त होने वाले आवेदन को अनावश्यक निरस्त व वापसी नहीं करने, समय सीमा के भीतर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने व्यवन्दन कार्ड के लिए छुटे हुए लोगो का आधार कार्ड बनाने और स्थान चिन्हित कर शिविर लगाने और डोर टू डोर संपर्क कर आधार अपडेशन के निर्देश दिए। उन्होंने पेंशन योजनाओं के अन्तर्गत हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए सभी का आधार सीडिंग और डीबीटी के माध्यम से भुगतान के निर्देश दिए। कलेक्टर ने श्रम विभाग को निर्देशित किया कि वे विभाग के अंतर्गत संचालित योजनाओं का लाभ श्रमिकों और उनसे जुड़े परिवार के सदस्यों तक पहुचाने की दिशा में कार्य करें। उन्होंने शिविर लगाकर श्रमिको के पंजीयन के निर्देश भी दिए। कलेक्टर वसंत ने स्वास्थ्य विभाग को महत्वपूर्ण इंडिकेटर्स में प्रगति लाने, जिला पंचायत को स्वच्छता सहित अन्य इंडिकेटर्स में उपलब्धि लाने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने संबंधित एसडीएम और ओआइसी को भी समीक्षा के निर्देश दिए। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने टीएल के लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने ग्राम करमन्दी में वन अधिकार पट्टा वितरण की आई शिकायत के बाद हुई जाँच के आधार पर फर्जी पट्टा पर कार्यवाही के निर्देश सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग और एसडीएम को दिए। कलेक्टर ने एसडीएम को निर्देशित किया कि शासकीय जमीन की अफरातफरी संबंधित शिकायत वाले प्रकरणों में जाँच की कार्यवाही जल्दी की जानी चाहिए ताकि समय पर आवश्यक कार्यवाही हो सके। उन्होंने विभिन्न शासकीय भवनों के निर्माण में स्थल विवाद की समस्या को संबंधित एसडीएम और तहसीलदार से समन्वय बनाकर समय पर निराकरण कर भवन निर्माण के निर्देश विभागों को दिए। कलेक्टर ने स्कूल,आंगनबाड़ी, छात्रावास में गैस सिलेंडरों की व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए गैस से ही भोजन पकाने के निर्देश दिये। उन्होंने सभी विभागों को यह भी निर्देशित किया कि शासन की मंशानुरूप सभी विभाग ई-ऑफिस में कार्य करते हुए फाइलों को आगे बढ़ाए। कलेक्टर वसंत ने जिला स्तरीय स्थानान्तरण आदेश के पश्चात निर्धारित स्थान पर जॉइनिंग नहीं करने वाले कर्मचारियों को नोटिस जारी करते हुए विभागीय कार्यवाही के निर्देश अधिकारियों को दिए। बैठक में निगमायुक्त श्री आशुतोष पांडेय, जिला पंचायत सीईओ श्री दिनेश कुमार नाग,अपर कलेक्टर अनुपम तिवारी, मनोज कुमार बंजारे सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

बारिश में क्षतिग्रस्त पुल-पुलिया और मार्गों की सूची प्रस्तुत करने के निर्देश

कलेक्टर वसंत ने विगत कुछ दिनों से हो रही तेज बारिश के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त पुल-पुलियों और सड़क के कटाव का आंकलन कर सभी की सूची बनाने और प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश पीएमजीएसवाई के ईई को दिए हैं। उन्होंने जिले के महत्वपूर्ण पर्यटन व धार्मिक आस्था वाले स्थलों के विकास हेतु चिन्हित कर जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश एसडीएम को दिए।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Admin July 29, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article -अर्जन के लंबित मामलों की कलेक्टर ने की समीक्षा
Next Article ई-ऑफिस एवं SPPAROW क्रियान्वयन हेतु वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होगा प्रशिक्षण, सभी अधिकारी-कर्मचारियों को अनिवार्य उपस्थिति के निर्देश

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

राज्य स्तरीय टीम ने गढ़उमरिया व नौरंगपुर में अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्रों का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH October 10, 2026
रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH October 10, 2026
ऑपरेशन आघात का असर, ग्राम चारमार में ग्रामीणों ने उठाई नशामुक्ति की आवाज, गांव को नशे से दूर रखने लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH October 10, 2026
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya October 10, 2026
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya October 10, 2026

Popular Post

राज्य स्तरीय टीम ने गढ़उमरिया व नौरंगपुर में अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्रों का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH
ऑपरेशन आघात का असर, ग्राम चारमार में ग्रामीणों ने उठाई नशामुक्ति की आवाज, गांव को नशे से दूर रखने लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?