Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: लैपटॉप चोरी से छात्र को पढ़ाई में हो रही परेशानी , ढाई महीने से न्याय की तलाश में छात्र, जांच अभी भी अधूरी
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
वेल विशर फाउंडेशन ने चलाया नशा मुक्ति जनजागरूकता अभियान
CHHATTISGARH
वरिष्ठ पत्रकार गोपालकृष्ण नायक ‘देहाती’ को पत्रकार संघ ने दी श्रद्धांजलि
CHHATTISGARH Kharsiya
ऑपरेशन अंकुश के तहत छाल पुलिस की जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई, ₹63,200 नकद जब्त; जशपुर और कोरबा जिले के तीन जुआरी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन: प्रोफेसर के अपहरण और UPI लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
ग्राम पंचायत कोडकेल के आश्रित ग्राम बेलजोर में ‘स्वच्छ धारा’ परियोजना का शुभारंभ
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

लैपटॉप चोरी से छात्र को पढ़ाई में हो रही परेशानी , ढाई महीने से न्याय की तलाश में छात्र, जांच अभी भी अधूरी

Admin
Admin July 8, 2025 CHHATTISGARH RAIGARH
Share
3 Min Read

छात्र का लैपटॉप चोरी के ढाई महीने बाद भी खाली

रायगढ़ :- जिले में दूर-दराज़ से आए छात्र न सिर्फ अपने भविष्य के निर्माण में जुटे हैं, बल्कि अपनी सुरक्षा को लेकर भी लगातार अनिश्चितता के बीच जी रहे हैं। कृषि महाविद्यालय रायगढ़ में अध्ययनरत एक छात्र के लैपटॉप चोरी की घटना के ढाई महीने गुजर जाने के बाद भी पुलिस अब तक कोई ठोस निष्कर्ष नहीं निकाल पाई है। यह स्थिति छात्रों की सुरक्षा और भरोसे पर बड़ा प्रश्नचिह्न खड़ा करती है।

सरिया थाना क्षेत्र के ग्राम कारीगाठी निवासी छात्र, हाउसिंग बोर्ड कालोनी, मोदीनगर रायगढ़ के मकान क्रमांक U1 में किराए पर रहकर पढ़ाई कर रहा है। उसने अपनी पढ़ाई के लिए वर्ष 2023 में 50,000 रुपये का आसुस कंपनी का लैपटॉप खरीदा था। यह न केवल उसकी शैक्षणिक जरूरत थी, बल्कि सीमित संसाधनों में पढ़ाई कर रहे छात्र के लिए यह एक अहम संपत्ति भी थी।

दिनांक 7 अप्रैल 2025 को छात्र अपनी परीक्षा देने गया था। लौटने पर उसने पाया कि उसका लैपटॉप कमरे से गायब है। कमरे में कोई जबरन प्रवेश या तोड़फोड़ के निशान नहीं थे। रूम पार्टनर की मौजूदगी के बावजूद चोरी की यह घटना कई सवाल खड़े करती है। छात्र ने 9 अप्रैल को चक्रधरनगर थाने में लिखित रिपोर्ट दी, जिस पर एफआईआर 15 अप्रैल को दर्ज की गई।

- Advertisement -
Ad image

हालांकि, इतने समय बीत जाने के बावजूद अब तक न कोई सुराग मिला है और न ही लैपटॉप बरामद हो सका है। छात्र का कहना है कि वह लगातार थाना जाकर जानकारी लेने की कोशिश करता है, पर हर बार उसे यही कहा जाता है कि “बरामदगी होने पर सूचना दे दी जाएगी।”

इस मामले में पुलिस की धीमी पड़ताल और ठोस कार्रवाई का अभाव न सिर्फ एक छात्र के लिए चिंता का विषय है, बल्कि ऐसे अनेक छात्रों के लिए भी, जो पढ़ाई के लिए अपने घर-परिवार से दूर रहकर कठिन परिस्थितियों में शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

यह घटना याद दिलाती है कि छात्र केवल किताबों के सहारे नहीं, बल्कि सुरक्षा और भरोसे के वातावरण में ही अपने भविष्य का निर्माण कर सकते हैं। उम्मीद की जानी चाहिए कि संबंधित पुलिस विभाग जल्द से जल्द प्रभावी कार्रवाई कर, पीड़ित छात्र को न्याय दिलाने की दिशा में ठोस कदम उठाएगा।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Admin July 8, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article *रायगढ़ पुलिस की सीसीटीवी जागरूकता मुहिम को मिल रहा जन समर्थन : सूर्या विहार में अग्रवाल जनरल स्टोर के संचालक ने लगाए सड़क की ओर फोकस तीन कैमरे
Next Article भारत सरकार के अतिरिक्त सचिव ग्रामीण विकास मंत्रालय ने राजनांदगांव में आजीविका, जल संरक्षण और उद्यमिता कार्यों का किया निरीक्षण

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

वेल विशर फाउंडेशन ने चलाया नशा मुक्ति जनजागरूकता अभियान
CHHATTISGARH October 10, 2026
वरिष्ठ पत्रकार गोपालकृष्ण नायक ‘देहाती’ को पत्रकार संघ ने दी श्रद्धांजलि
CHHATTISGARH Kharsiya October 10, 2026
ऑपरेशन अंकुश के तहत छाल पुलिस की जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई, ₹63,200 नकद जब्त; जशपुर और कोरबा जिले के तीन जुआरी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH October 9, 2026
रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन: प्रोफेसर के अपहरण और UPI लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH October 9, 2026
ग्राम पंचायत कोडकेल के आश्रित ग्राम बेलजोर में ‘स्वच्छ धारा’ परियोजना का शुभारंभ
CHHATTISGARH RAIGARH October 9, 2026

Popular Post

वेल विशर फाउंडेशन ने चलाया नशा मुक्ति जनजागरूकता अभियान
CHHATTISGARH
वरिष्ठ पत्रकार गोपालकृष्ण नायक ‘देहाती’ को पत्रकार संघ ने दी श्रद्धांजलि
CHHATTISGARH Kharsiya
ऑपरेशन अंकुश के तहत छाल पुलिस की जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई, ₹63,200 नकद जब्त; जशपुर और कोरबा जिले के तीन जुआरी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन: प्रोफेसर के अपहरण और UPI लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
ग्राम पंचायत कोडकेल के आश्रित ग्राम बेलजोर में ‘स्वच्छ धारा’ परियोजना का शुभारंभ
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?