Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: भारत सरकार के अतिरिक्त सचिव ग्रामीण विकास मंत्रालय ने राजनांदगांव में आजीविका, जल संरक्षण और उद्यमिता कार्यों का किया निरीक्षण
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
ऑपरेशन अंकुश के तहत छाल पुलिस की जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई, ₹63,200 नकद जब्त; जशपुर और कोरबा जिले के तीन जुआरी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन: प्रोफेसर के अपहरण और UPI लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
ग्राम पंचायत कोडकेल के आश्रित ग्राम बेलजोर में ‘स्वच्छ धारा’ परियोजना का शुभारंभ
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया के ग्राम भालूनारा में चला प्लास्टिक मुक्त वन क्षेत्र अभियान, वन विभाग एवं ग्राम पंचायत ने मिलकर दिया स्वच्छता का संदेश
CHHATTISGARH Kharsiya
त्योहारों में खरसिया की ट्रैफिक व्यवस्था बनेगी बड़ी चुनौती
CHHATTISGARH Kharsiya
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

भारत सरकार के अतिरिक्त सचिव ग्रामीण विकास मंत्रालय ने राजनांदगांव में आजीविका, जल संरक्षण और उद्यमिता कार्यों का किया निरीक्षण

Admin
Admin July 8, 2025 CHHATTISGARH Raipur
Share
4 Min Read

रायपुर :- 08 जुलाई 2025/ भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव टीके अनिल कुमार ने आज राजनांदगांव जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित योजनाओं और विकास गतिविधियों का निरीक्षण किया। उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान), मिशन जल रक्षा, स्टार्टअप विलेज एंटरप्रेन्योरशिप प्रोग्राम, वन स्टॉप फैसिलिटी और चना प्रोसेसिंग यूनिट सहित कई योजनाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे और जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुरूचि सिंह भी उपस्थित थीं।
कुमार ने ग्राम अंजोरा स्थित मल्टी यूटिलिटी सेंटर का निरीक्षण किया, जहां महिला स्वसहायता समूह की सदस्याएं हर्बल गुलाल, चंदन, सिंदूर, रोली, कुमकुम आदि उत्पादों का निर्माण और पैकेजिंग कर रही हैं। उन्होंने गणेशा हर्बल गुलाल प्राइवेट लिमिटेड से हुए अनुबंध के अंतर्गत चल रहे कार्य की सराहना की, जिससे 75 महिलाओं को जोड़ा गया है। अब तक 181 मीट्रिक टन उत्पादन से 1 करोड़ 5 लाख 70 हजार रुपये की आमदनी हुई है।
उन्होंने पैकेजिंग यूनिट के स्थायित्व और विस्तार की संभावनाओं पर चर्चा की और बफर प्लेट, दोना-पत्तल जैसी लघु इकाइयों के माध्यम से हुए रोजगार सृजन की सराहना की। इसके अतिरिक्त उन्होंने ग्राम टेड़ेसरा में वर्षा जल संचयन के लिए बनाए गए रिचार्ज सॉफ्ट और इंजेक्शन वेल का अवलोकन किया।
स्टार्टअप विलेज एंटरप्रेन्योरशिप प्रोग्राम के तहत मनीष साहू द्वारा शुरू की गई हार्डवेयर एवं इलेक्ट्रिकल दुकान का निरीक्षण करते हुए उन्होंने स्वयं सहायता समूहों के नवाचारों को सराहा।
ग्राम पदुमतरा में उन्होंने बिहान संकुल संगठन कार्यालय और आजीविका प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया। यहां महिलाओं ने उन्हें बताया कि बिहान से जुड़कर उनकी आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास में वृद्धि हुई है। आचार-पापड़ निर्माण, मसाला बिक्री और कृषि उपज की प्रोसेसिंग जैसे कार्यों के जरिए कई महिलाएं ष्लखपति दीदीष् बनी हैं।
अतिरिक्त सचिव ने महिलाओं से मार्केटिंग, ब्रांडिंग और गुणवत्ता सुधार पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने स्वरधारा महिला समूह द्वारा 65 लाख रुपये की बिक्री की जानकारी प्राप्त की और उसकी सराहना की।
महिलाओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि कैसे बिहान से जुड़ने के बाद उन्हें रोज़गार के साथ ही देशभर में एक्सपो और प्रदर्शनियों में भाग लेने का मौका मिला। कुछ महिलाएं अब अंतरराष्ट्रीय मंचों तक पहुंच चुकी हैं दृ जैसे कि दमयंती सोनी, जो जेसीबी ऑपरेटर के रूप में काम कर रही हैं और जापान यात्रा की तैयारी में हैं।
ग्राम सुकुलदैहान में उन्होंने स्वर्ण उपज महिला उत्पादक कंपनी के चना प्रसंस्करण केंद्र का दौरा किया, जहां 15,875 महिला किसान कार्यरत हैं। इस एफपीओ ने वर्ष 2024-25 में 408 लाख रुपये का टर्नओवर किया है। निरीक्षण के दौरान ड्रोन से कीटनाशक छिड़काव का प्रदर्शन भी किया गया।
ग्राम बरगा में रिचार्ज वेल के निरीक्षण के दौरान पद्मश्री फूलबासन बाई यादव ने उन्हें नीर और नारी अभियान तथा आजीविका गतिविधियों की जानकारी दी।
इस अवसर पर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अधिकारीगण, राज्य और केंद्र के वरिष्ठ अधिकारी, तथा बड़ी संख्या में महिला समूह की सदस्याएं उपस्थित रहीं। कुमार ने समूहों की गतिविधियों की सराहना करते हुए उन्हें आगे और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Admin July 8, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article लैपटॉप चोरी से छात्र को पढ़ाई में हो रही परेशानी , ढाई महीने से न्याय की तलाश में छात्र, जांच अभी भी अधूरी
Next Article कलेक्टर-एसपी ने एटीआर के सुदूर वनांचल गांवों में पहुंचकर बाढ़ पूर्व तैयारियों का लिया जायजा

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

ऑपरेशन अंकुश के तहत छाल पुलिस की जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई, ₹63,200 नकद जब्त; जशपुर और कोरबा जिले के तीन जुआरी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH October 9, 2026
रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन: प्रोफेसर के अपहरण और UPI लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH October 9, 2026
ग्राम पंचायत कोडकेल के आश्रित ग्राम बेलजोर में ‘स्वच्छ धारा’ परियोजना का शुभारंभ
CHHATTISGARH RAIGARH October 9, 2026
खरसिया के ग्राम भालूनारा में चला प्लास्टिक मुक्त वन क्षेत्र अभियान, वन विभाग एवं ग्राम पंचायत ने मिलकर दिया स्वच्छता का संदेश
CHHATTISGARH Kharsiya October 9, 2026
त्योहारों में खरसिया की ट्रैफिक व्यवस्था बनेगी बड़ी चुनौती
CHHATTISGARH Kharsiya October 9, 2026

Popular Post

ऑपरेशन अंकुश के तहत छाल पुलिस की जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई, ₹63,200 नकद जब्त; जशपुर और कोरबा जिले के तीन जुआरी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन: प्रोफेसर के अपहरण और UPI लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
ग्राम पंचायत कोडकेल के आश्रित ग्राम बेलजोर में ‘स्वच्छ धारा’ परियोजना का शुभारंभ
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया के ग्राम भालूनारा में चला प्लास्टिक मुक्त वन क्षेत्र अभियान, वन विभाग एवं ग्राम पंचायत ने मिलकर दिया स्वच्छता का संदेश
CHHATTISGARH Kharsiya
त्योहारों में खरसिया की ट्रैफिक व्यवस्था बनेगी बड़ी चुनौती
CHHATTISGARH Kharsiya

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?