Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: शत प्रतिशत गर्भवती महिलाओं को करें चिन्हांकित-कलेक्टर
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260312 WA0049
जिले के अंतिम छोर मुकड़ेगा तक पहुंचा प्रशासन, जनसमस्या निवारण शिविर में सैकड़ों ग्रामीण हुए लाभान्वित
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260312 WA0038
खरसिया में शादी की खुशियां मातम में बदलीं : ग्राम दर्रामुड़ा से लौट रही बारातियों से भरी पिकअप पलटी, मची चीख-पुकार, दर्जनों घायल, 2 रेफर
CHHATTISGARH RAIGARH खरसिया
IMG 20260312 WA0024
नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल,भाजपा कार्यालय घेराव में उमड़ा जनसैलाब
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260312 WA0020
करंट से दो हाथियों की मौत मामले में बड़ा खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार… एक फरार
CHHATTISGARH घरघोड़ा
IMG 20260312 WA0018
कोयलंगा स्कूल में वार्षिकोत्सव संपन्न, छात्राओं ने दी शानदार प्रस्तुती, विशेषज्ञ वार्ता का भी हुआ आयोजन
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » शत प्रतिशत गर्भवती महिलाओं को करें चिन्हांकित-कलेक्टर

शत प्रतिशत गर्भवती महिलाओं को करें चिन्हांकित-कलेक्टर

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu May 13, 2025 CHHATTISGARH RAIGARH
Share
4 Min Read
IMG 20250513 WA0012

रायगढ़, 13 मई 2025/ कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने आज समय-सीमा की बैठक में महिला बाल विकास और मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी को अगले 2 सप्ताह में जिले में शत प्रतिशत गर्भवती महिलाओं के चिन्हांकन का काम मिशन मोड में करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं के स्वास्थ्य सुरक्षा की दृष्टि से गर्भवती महिलाओं की जानकारी विभागों के पास होनी चाहिए। जिससे उन्हें स्वास्थ जांच और गर्भावस्था के विभिन्न चरणों के अनुसार खानपान के लिए जानकारी के साथ ही उनके स्वास्थ्य की मॉनिटरिंग की जा सकेगी। इससे संस्थागत प्रसव के साथ ही होने वाले बच्चे को कुपोषण से मुक्त रखने में सहायता मिलेगी। उन्होंने दोनों विभागों के अमले को यह काम पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने समय-सीमा की बैठक में विभागीय काम-काज की समीक्षा की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने विभिन्न जनसमस्या निवारण पोर्टल्स में लंबित आवेदनों पर संबंधित अधिकारियों से कारण जाना। कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने कहा कि विभागीय अधिकारी स्वयं नियमित रूप से अपनी आईडी पर आने वाले आवेदनों का संज्ञान लेते हुए उसके निराकरण के लिए त्वरित पहल करेंगे। इसमें लेट लतीफी में काम में लापरवाही मानी जाएगी।
कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने राशन दुकानों से राशन नहीं मिलने अथवा राशन दुकान के सही संचालन नहीं होने की दशा में संबंधित संचालक पर त्वरित और कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी एसडीएम और खाद्य अधिकारी से कहा कि लोगों को राशन नहीं मिलने की शिकायतें अत्यंत गंभीर हैं, इस प्रकार की शिकायतों की तुरंत जांच करवाकर उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने के लिए की जा रही कार्यवाही पर जिला परिवहन अधिकारी से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि लोगों में इसके लिए जागरूकता बढ़ाने के लिए कार्य करें। परिवहन और यातायात विभाग द्वारा संयुक्त रूप से इस दिशा में कार्य किया जाए। नंबर प्लेट लगाने के लिए कैंप लगाएं। यह अत्यंत महत्वपूर्ण और प्राथमिकता का कार्य है। कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने समाज कल्याण विभाग को कृत्रिम पैर की आवश्यकता वाले दिव्यागजनों की जानकारी एकत्र करने के निर्देश दिए। रायगढ़ जिले में निर्माण कार्यों की मॉनिटरिंग के लिए ऑनलाइन पोर्टल तैयार किया गया है। निर्माण से जुड़े सभी अधिकारियों को इस पोर्टल के संचालन और उसमें नियमित रूप से जानकारी अपडेट करने के निर्देश बैठक में कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने दिए। आगामी वृक्षारोपण के लिए विभागीय तैयारियों को लेकर भी दिशा-निर्देश दिए गए। कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से कहा कि केलो परियोजना का काम तेजी से पूरा करें। नहर मार्ग में आवश्यक पुलिया व अन्य स्ट्रक्चर का निर्माण भी प्राथमिकता से किया जाना है। विभागीय अधिकारी नियमित रूप से फील्ड पर काम की मॉनिटरिंग करें।
बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव, अपर कलेक्टर श्री रवि राही, अपर कलेक्टर श्री अपूर्व प्रियेश टोप्पो, आयुक्त नगर निगम श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय, संयुक्त कलेक्टर श्री राकेश कुमार गोलछा सहित समस्त विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
TAGGED: news
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Avatar of Ashwani Sahu
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article IMG 20250503 WA0041 स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने छत्तीसगढ़ स्टेट फार्मेसी काउंसिल के पोर्टल से आनलाइन नवीनीकरण सुविधा का किया शुभारंभ
Next Article IMG 20250513 WA0013 समाधान शिविर में हो रहा लोगों के समस्याओं का त्वरित निराकरण, मिल रहा विभागीय योजनाओं का लाभ

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260312 WA0049
जिले के अंतिम छोर मुकड़ेगा तक पहुंचा प्रशासन, जनसमस्या निवारण शिविर में सैकड़ों ग्रामीण हुए लाभान्वित
CHHATTISGARH RAIGARH March 12, 2026
IMG 20260312 WA0038
खरसिया में शादी की खुशियां मातम में बदलीं : ग्राम दर्रामुड़ा से लौट रही बारातियों से भरी पिकअप पलटी, मची चीख-पुकार, दर्जनों घायल, 2 रेफर
CHHATTISGARH RAIGARH खरसिया March 12, 2026
IMG 20260312 WA0024
नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल,भाजपा कार्यालय घेराव में उमड़ा जनसैलाब
CHHATTISGARH RAIGARH March 12, 2026
IMG 20260312 WA0020
करंट से दो हाथियों की मौत मामले में बड़ा खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार… एक फरार
CHHATTISGARH घरघोड़ा March 12, 2026
IMG 20260312 WA0018
कोयलंगा स्कूल में वार्षिकोत्सव संपन्न, छात्राओं ने दी शानदार प्रस्तुती, विशेषज्ञ वार्ता का भी हुआ आयोजन
CHHATTISGARH RAIGARH March 12, 2026

Popular Post

IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20260312 WA0049
जिले के अंतिम छोर मुकड़ेगा तक पहुंचा प्रशासन, जनसमस्या निवारण शिविर में सैकड़ों ग्रामीण हुए लाभान्वित
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?