Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: जल जीवन मिशन का काम देखने टेमटेमा पहुंचे कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG20260502175749
May 2, 2026
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20260501 WA0017
खैरझिटी में जुआ पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 6 आरोपी गिरफ्तार, 11,700 रुपये नगद जब्त
CHHATTISGARH sakti
IMG 20260501 WA0016
विश्व श्रमिक दिवस पर घरघोड़ा में विधिक जागरूकता शिविर: असंगठित श्रमिकों को मिले अधिकारों और योजनाओं की जानकारी
CHHATTISGARH घरघोड़ा
IMG 20260501 WA0015
सक्ती में खाद्य एवं औषधि प्रशासन का विशेष सघन जांच अभियान जारी
CHHATTISGARH sakti
मई को धरमजयगढ़ के खम्हार से शुरू होगा जनसमस्या निवारण शिविर
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » जल जीवन मिशन का काम देखने टेमटेमा पहुंचे कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी

जल जीवन मिशन का काम देखने टेमटेमा पहुंचे कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu May 3, 2025 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read
IMG 20250503 WA0034

रायगढ़, 3 मई 2025/कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी आज खरसिया विकासखंड में विकास कार्यों के निरीक्षण में पहुंचे। यहां उन्होंने शासन की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन का जायजा लिया। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव साथ रहे।
कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने टेमटेमा गांव में जल जीवन मिशन के तहत ओवर हेड टैंक निर्माण व पाइप लाइन विस्तार कार्य का निरीक्षण किया। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि यहां जल जीवन मिशन का काम पूरा हो चुका है और ट्रायल फेस चल रहा है। यह पूरा होने के पश्चात ग्राम पंचायत को हैंड ओवर कर दिया जाएगा। कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने हितग्राहियों के घरों तक पानी सप्लाई के बारे में जानकारी ली, बताया गया कि नल से जल आपूर्ति हो रही है। उन्होंने ट्रायल पूरा कर संचालन पंचायत को हैंड ओवर करने के निर्देश दिए।कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने गांव में पीएम आवास हितग्राही मांगमती सिदार के घर पहुंचे। कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने हितग्राही से आवास निर्माण के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने अब तक प्राप्त किश्त और निर्माण कार्य में किसी प्रकार की समस्या के संबंध में जानकारी ली और अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आवास निर्माण को लेकर लगातार फील्ड मॉनिटरिंग करें।
कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने चोढा स्थित पूर्व एकलव्य विद्यालय और आवासीय परिसर का निरीक्षण किया। वर्तमान में नए भवन के साथ यह संस्था छर्राटांगर में संचालित है। कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने इस भवन का उपयोग किसी अन्य संस्थान के लिए करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने यहां निर्माणाधीन पोस्ट मैट्रिक छात्रावास भवनों का भी जायजा लिया। कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने निरीक्षण के दौरान खरसिया से छाल सड़क निर्माण का मुआयना किया। उन्होंने इस रोड पर पूर्ण हो चुके और लंबित कार्य की जानकारी ली और काम कर रहे ठेकेदार को काम की स्पीड बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभी काम करने के लिए अनुकूल मौसम है इसका लाभ लेते हुए निर्माण कार्य जल्द पूरा करें।
इस दौरान एसडीएम खरसिया डॉ प्रियंका वर्मा, तहसीलदार श्री लोमस मिरी, सीईओ जनपद पंचायत श्री पवन पटेल, बीएमओ श्री अभिषेक पटेल सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
*स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजा*
कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने चपले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण किया। यहां उन्होंने सभी वार्डों, लैब, एक्स-रे रूम के साथ ओपीडी और आईपीडी का अवलोकन किया। उन्होंने अस्पताल में होने वाली संस्थागत प्रसव और रेफरल के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि महिलाओं के स्वास्थ्य सुरक्षा की दृष्टि से अधिकतम संस्थागत प्रसव के लक्ष्य के साथ कार्य करें। इसके साथ ही उन्होंने बीएमओ से स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने आवश्यक संसाधनों के संबंध में जानकारी ली। इसके साथ ही टेमटेमा में आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण कर यहां मरीजों के लिए उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि यह ग्रामीणों के लिए ग्राम स्तर पर ही उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधा केंद्र है इसका संचालन अच्छे से हो। यहां उपचार के लिए आवश्यक दवाई और संसाधनों की व्यवस्था की नियमित मॉनिटरिंग कर विभाग द्वारा पूर्ति की जाए।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Avatar of Ashwani Sahu
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article IMG 20250503 WA0033 प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत आवास प्लस 2.0 सर्वे की समयसीमा 15 मई तक बढ़ी
Next Article महिलाओं की सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए जिला प्रशासन सजग

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG20260502175749
May 2, 2026
CHHATTISGARH खरसिया May 2, 2026
IMG 20260501 WA0017
खैरझिटी में जुआ पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 6 आरोपी गिरफ्तार, 11,700 रुपये नगद जब्त
CHHATTISGARH sakti May 1, 2026
IMG 20260501 WA0016
विश्व श्रमिक दिवस पर घरघोड़ा में विधिक जागरूकता शिविर: असंगठित श्रमिकों को मिले अधिकारों और योजनाओं की जानकारी
CHHATTISGARH घरघोड़ा May 1, 2026
IMG 20260501 WA0015
सक्ती में खाद्य एवं औषधि प्रशासन का विशेष सघन जांच अभियान जारी
CHHATTISGARH sakti May 1, 2026
मई को धरमजयगढ़ के खम्हार से शुरू होगा जनसमस्या निवारण शिविर
CHHATTISGARH RAIGARH May 1, 2026

Popular Post

IMG20260502175749
May 2, 2026
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?