Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज किसानों के साथ मिलकर 11 नवम्बर को करेंगे, छाल तहसील एवं वन परिक्षेत्र कार्यालय का घेराव…
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
खरसिया थाना परिसर में 81 पंचायतों की शांति समिति की बैठक संपन्न, नशाखोरी और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग
CHHATTISGARH Kharsiya
राज्य स्तरीय टीम ने गढ़उमरिया व नौरंगपुर में अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्रों का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH
ऑपरेशन आघात का असर, ग्राम चारमार में ग्रामीणों ने उठाई नशामुक्ति की आवाज, गांव को नशे से दूर रखने लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज किसानों के साथ मिलकर 11 नवम्बर को करेंगे, छाल तहसील एवं वन परिक्षेत्र कार्यालय का घेराव…

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu November 7, 2024 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read

धरमजयगढ़।छत्तीसगढ़ प्रदेश में दिनों दिन बढ़ती जा रही जंगली हाथियों की संख्या जिससे आए दिन हो रही जनहानि एवं फसलों के नुकसान को लेकर सर्व आदिवासी समाज 11 नवंबर 2024 को छाल तहसील एवं वन परिक्षेत्र कार्यालय छाल का घेराव करने जा रही है l आज प्रदेश के रायगढ़ जिले में लगभग 150 से भी अधिक हाथियों की संख्या है, जो कि धरमजयगढ़ वन मंडल में सबसे अधिक विचरण करते है, जिससे किसानों के फसलों का नुकसान दिनों दिन बढ़ते जा रहा है तथा जनहानि भी हो रही है, जिसे लेकर छ.ग. सर्व आदिवासी समाज (रूडी जन्य परम्परा) का कहना है कि सरकार द्वारा कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है जिस कारण आज हमारे किसान भाइयों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, और ग्रामीणों अपनी जान गंवानी पड़ रही है ।

छग सर्व आदिवासी समाज (रूडी जन्य परम्परा आधारित) ने महा. राज्यपाल महोदय जी, रायपुर (छ.ग.) मान. मुख्यमंत्री महोदय जी, छत्तीसगढ़ शासन रायपुर (छ.ग.) को एसडीएम धरमजयगढ़ के द्वारा अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए निम्न बिंदुओं पर मांग की है :-

1) जंगली हाथियों से हो रहे फसलों के नुकसान पर राज्य सरकार के द्वारा तय किए गए फसल मूल्य के बराबर मुआवजा राशि किसानों को प्रदान किया जाये, जिससे किसानों की क्षति की भरपाई हो सके।
2) जंगली हाथियों से जन-हानि होने पर 50 लाख रूपये एवं परिवार के किसी एक आश्रित को नौकरी प्रदान किया जाए, जिससे परिवार वालों की जीवन जीविका बन जाए।
3) जंगली हाथियों को सुरक्षित रखने हेतु तत्काल उचित कदम उठाया जाए, ताकि ग्रामीण एवं हाथियों को किसी प्रकार की कोई क्षति ना हो ।
4) खरसिया से धरमजयगढ़ मुख्य मार्ग को तत्काल बनवाया जाय, ताकि लोगों को धूल-डस्ट से निजात मिल सके व गंभीर बिमारियों से बचा जा सके ।
5) एडू से छाल तक एसईसीएल से कोयला लोड लेने वाली वाहनों को मुख्य मार्ग में खड़े कर मार्ग को बाधित कर दिया जाता है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएँ होती रहती है जिस पर तत्काल कार्यवाही किया जाए।

पत्र में यह भी बताया गया है कि रायगढ़ जिला अन्तर्गत धरमजयगढ़, घरघोड़ा, खरसिया, लैलूंगा ब्लॉक 5वीं अनुसूची क्षेत्र है, फिर भी बिना पंचायत के सहमति से उद्योग एवं कोयला खदान खोला जा रहा है, उसे तत्काल रोक लगाई जाए। खरसिया ब्लॉक के बर्रा जोबी क्षेत्र में भी कोयला खदान खोला जा रहा है जिससे क्षेत्र के कई ग्रामीण किसान प्रभावित होंगे जिस पर तत्काल रोक लगायी जाए । धरमजयगढ़ वन-मण्डल में कई किसानों को फसल नुकसान का मुआवजा राशि प्रदान नहीं किया गया है जिसे तत्काल दिया जाए। धरमजयगढ़ के पुरूंगा, दुर्गापुर, शेरबंद, बायसी ग्रामों में भी कोयला खदान खोला जा रहा है जिस पर तत्काल रोक लगायी जाए।

- Advertisement -
Ad image

पत्र में उक्त बिन्दुओं पर तत्काल संज्ञान लेते हुए उचित कार्यवाही करने की मांग की गई है, ताकि जल-जंगल-जमीन सुरक्षित रहे और पर्यावरण दूषित ना हो। जिस पर जाँच कमेटी गठित कर तत्काल कार्यवाही की मांग की गई है अन्यथा 11 नवंबर दिन सोमवार को छाल तहसील एवं वन परिक्षेत्र कार्यालय छाल का घेराव करने की चेतावनी दी गई है l

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu November 7, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article छेड़खानी के आरोपी को कोतरारोड़ पुलिस ने चंद घंटों में दबोचा, कोर्ट पेश कर भेजा जेल
Next Article एडीएम ने जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की ली बैठक

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

खरसिया थाना परिसर में 81 पंचायतों की शांति समिति की बैठक संपन्न, नशाखोरी और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग
CHHATTISGARH Kharsiya October 11, 2026
राज्य स्तरीय टीम ने गढ़उमरिया व नौरंगपुर में अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्रों का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH October 10, 2026
रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH October 10, 2026
ऑपरेशन आघात का असर, ग्राम चारमार में ग्रामीणों ने उठाई नशामुक्ति की आवाज, गांव को नशे से दूर रखने लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH October 10, 2026
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya October 10, 2026

Popular Post

खरसिया थाना परिसर में 81 पंचायतों की शांति समिति की बैठक संपन्न, नशाखोरी और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग
CHHATTISGARH Kharsiya
राज्य स्तरीय टीम ने गढ़उमरिया व नौरंगपुर में अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्रों का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH
ऑपरेशन आघात का असर, ग्राम चारमार में ग्रामीणों ने उठाई नशामुक्ति की आवाज, गांव को नशे से दूर रखने लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?