रायगढ़, 11 अक्टूबर 2024/ प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ वर्ष 2024 में धान सिंचित व धान असिंचित, मूँग, उड़द, मक्का, अरहर, मूँगफली फसलों का बीमा जिले के किसानों द्वारा कराया गया है। जिसकी पॉलिसी का प्रमाण पत्र आज धरजमयगढ़ विकासखण्ड के ग्राम-दर्रीडीह के 9 कृषकों को वितरण किया गया। उपस्थित कृषकों में श्री मिनकेतन प्रसाद, श्री तिलाम्बर पटेल, श्री हेमलाल, श्री निरंजन कुमार राठिया, श्री निराकर गुप्ता, श्री सुकदेव यादव, श्री घासीराम प्रधान, श्री अजीत कुमार तिर्र्की, श्री परमानंद गुप्ता व अन्य उपस्थित कृषकों को ‘मेरी पॉलिसी मेरे हाथ’ अभियान के तहत पॉलिसी वितरण किया गया। कृषकों को विभागीय योजनाओं, समसमायिक सलाह, किसान क्रेडिट कार्ड, कीट व्याधि में उपचार की जानकारी, वरिष्ठ कृषि विकास.अधिकारी श्री कुंवर किशोर पैंकरा द्वारा दी गई। वितरण समारोह में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री राजेश भगत, कृषक मित्र श्री रोहित गुप्ता एवं भारतीय कृषि बीमा कंपनी ब्लॉक समन्वयक श्री सुकलाल पटेल उपस्थित रहे।
पीएम फसल बीमा: दर्रीडीह के बीमित कृषकों को किया गया पालिसी वितरण
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
- Advertisement -
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
