रायपुर, 11 अक्टूबर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दशहरा पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी है। श्री साय ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि विजया दशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई और अन्याय पर न्याय की जीत का प्रतीक है। यह हमें सत्य के मार्ग पर चलने का साहस देता है, हमें विश्वास दिलाता है कि सत्य के मार्ग में कितनी भी परेशानियां और कठिनाईयां क्यों न हो, विजय सदा सत्य की होती है। मुख्यमंत्री ने कामना की है कि विजयादशमी का पावन पर्व सभी के जीवन में नकारात्मकता और कठिनाइयों का अंत करने के साथ सुख,समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दशहरा पर्व की दी शुभकामनाएं
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
- Advertisement -
Ashwani Sahu
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
