बिलासपुर, 26 सितम्बर 2024/ कलेक्टर अवनीश शरण में सड़क दुर्घटना में हो रही पशुओं की मौत की रोकथाम के लिए सतत निगरानी के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आज जिले के सभी एसडीएम की बैठक लेकर घटना रोकने के लिए हरसंभव उपाय करने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेषकर हाईवे, मस्तुरी और सेन्दरी आदि सड़कों पर खास ध्यान देने को कहा है। कलेक्टर के निर्देश पर निरीक्षण के लिए रोस्टर तैयार किया गया है। सभी एसडीएम अपने-अपने इलाके में दौरा कर सड़कों का निरीक्षण किया। सड़कों पर मवेशी मिलने पर उन्हें हटाया गया। टीम के साथ काऊ कैचर भी होती है। कलेक्टर ने कहा कि मवेशियों के रोड पर बैठने के कारण यातायात बाधित नहीं होने चाहिए। दिन के साथ-साथ रात्रि में भी गश्त लगाकर सड़क को निरापद रखा जाये। बैठक में एसडीएम पीयूष तिवारी, बजरंग वर्मा, ज्योति पटेल, अमित सिन्हा और युगल किशोर उर्वशा शामिल थे। कलेक्टर द्वारा गठित टीम में राजस्व, नगरीय निकाय एवं पुलिस तथा वेटरिनरी विभाग के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं।
कलेक्टर के निर्देश पर सड़कों पर पशुओं की निगरानी कर रहे अधिकारी
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]
- Advertisement -
Ashwani Sahu
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
