सारंगढ़-बिलाईगढ़, 25 सितम्बर 2024/स्वच्छता ही सेवा 2024 कार्यक्रम के अंतर्गत सारंगढ बिलाईगढ़ जिले के अग्रणी बैंक एसबीआई प्रबंधक सुरेश दमके के मार्गदर्शन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सभाकक्ष सारंगढ में स्वच्छता मित्र सुरक्षा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में स्वच्छता मित्र के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, सुरक्षा बीमा कैम्प, वितीय साक्षरता कैम्प का आयोजन किया गया। इस शिविर में 44 स्वच्छता मित्र का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया जिसमें 34 महिला एवं 10 पुरुष स्वच्छता मित्र ने लाभ लिए। शिविर में रक्त जाँच एव औषधि का वितरण किया गया। शिविर के लिए डॉ.आर.एल.सिदार खण्ड चिकित्सा अधिकारी सारंगढ एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा सारंगढ़ के मुख्य प्रबंधक लाल बाबू प्रसाद गुप्ता एवं नगरपालिका सारंगढ का सहयोग प्राप्त हुआ।
स्वच्छता ही सेवा अंतर्गत एसबीआई द्वारा किया गया स्वच्छता मित्र सुरक्षा शिविर
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]
- Advertisement -
Ashwani Sahu
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
