Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: लंबित राजस्व प्रकरणों का करें त्वरित निराकरण – कलेक्टर
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
कागजों में चमकी सड़क, जमीन पर जानलेवा गड्ढेछाल-एडू मार्ग की बदहाली से ग्रामीण परेशान, टेंडर के बाद भी नहीं बदली तस्वीर
CHHATTISGARH
स्कूली छात्राओं के सामने अश्लील गाना गाकर रील बनाना युवक को पड़ा भारी, पुलिस ने दी कड़ी समझाइश
CHHATTISGARH RAIGARH
स्कूल में छात्र से मारपीट करने वाले तीन आरोपित को चक्रधरनगर पुलिस ने तत्काल कार्यवाही कर पकड़ा, अन्य आरोपियों की धरपकड़ जारी
CHHATTISGARH RAIGARH
CHP चौक लिबरा हिंसा मामले में 3 महिलाओं समेत 5 और आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ में जिला कांग्रेस की प्रेसवार्ता, NIA जांच की दिशा और सुरक्षा चूक पर उठे गंभीर
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

लंबित राजस्व प्रकरणों का करें त्वरित निराकरण – कलेक्टर

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu September 24, 2024 CHHATTISGARH
Share
5 Min Read

मुंगेली 24 सितंबर 2024// कलेक्टर श्री राहुल देव ने आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ली। बैठक में उन्होंने विभिन्न योजनाओं एवं गतिविधियों की विस्तार से समीक्षा की तथा लक्ष्य के अनुरूप प्रगति लाने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर श्री देव ने अनुविभाग एवं तहसीलवार नामांतरण, बटांकन, सीमांकन, खाता विभाजन आदि राजस्व के लंबित प्रकरणों की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को समयसीमा में आवश्यक प्रगति लाने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने स्वामित्व योजना की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा डिजिटल क्रॉप सर्वे, जिओ रेफरेंसिंग में भी लक्ष्य के अनुरूप आवश्यक प्रगति लाने के लिए कहा। कलेक्टर ने समय-सीमा की बैठक मेें अनुपस्थित ग्रामीण यांत्रिकी सेेवा के प्रभारी कार्यपालन अभियंता को नोटिस जारी किया और निर्धारित समय में कार्यालय कलेक्टोरेट में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए सभी स्वास्थ्य केंद्रों में दवाईयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आयुष्मान कार्ड की प्रगति की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों घर-घर जाकर आयुष्मान कार्ड बनाने और सभी पात्र हितग्राहियों को योजना से लाभान्वित करने के लिए कहा, साथ ही सभी एसडीएम को इसकी मॉनिटरिंग करने करने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर श्री देव ने एसडीएम एवं चिकित्सा अधिकारियों को निजी चिकित्सालयों की स्थिति का समय-समय पर मूल्यांकन करने तथा तय मानकों के अनुरूप सुविधाएं सुनिश्चित कराने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि गांव के गरीब और आमजन बेहतर इलाज की उम्मीद के साथ अस्पतालों में आते हैं। मेडिकल नेगलिजेंस की स्थिति ना बने, अस्पतालों में बेहतर इलाज हो, इसका विशेष ध्यान रखें।
कलेक्टर श्री देव ने सड़कों के मरम्मत एवं निर्माण के संबंध में भी जानकारी ली तथा गुणवत्तायुक्त सड़क निर्माण एवं खराब सड़कों की समय-सीमा में मरम्मत करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता को किसानों की मांग के अनुरूप नहरों में पानी छोड़े जाने के लिए भी कहा। कलेक्टर ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी ईई को जल जीवन मिशन के कार्यों को गंभीरता पूर्वक करने, पाइप के लिए खोदे गए गड्ढों की समय पर फीलिंग करने, तथा लक्ष्य के अनुरूप सभी गांव में स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने धान खरीदी में अनियमितता के संबंध में संबंधित खरीदी केंद्रों की सूची बनाने तथा नियमानुसार कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया।
कलेक्टर ने आत्मानंद स्कूलों का समय-समय पर निरीक्षण करने तथा शिक्षको की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने की बात कही। उन्होंने स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत ‘‘स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता’’ की थीम पर विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यक्रमों के आयोजन करने तथा जन भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कहा, ताकि स्वच्छता के प्रति व्यापक रूप से जनचेतना जागृत की जा सके। इसी प्रकार उन्होंने जनदर्शन में लंबित आवेदनों, लोक सेवा गारंटी, स्कूल जतन योजना आदि विषयों पर चर्चा करते हुए समय सीमा में आवश्यक प्रगति लाने के निर्देश दिये।

*जन समस्याओं के लिए संवेदनशीलता एवं जवाबदेही से करें कार्य – एसपी श्री भोजराम पटेल*

साप्ताहिक समयसीमा की बैठक में जिले के कप्तान श्री भोजराम पटेल शामिल हुए। कलेक्टर ने उपस्थित अधिकारियों से उनका परिचय कराया और जिले में बेहतर कार्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी। एस.पी.श्री पटेल ने कहा कि बैठक के माध्यम से जिले के प्रशासनिक परिवार से रूबरू होने का अवसर मिला। मुझे खुशी है कि हम सभी एक ही परिवार का हिस्सा है और जन समस्याओं के लिए पूरी संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करना हम सब का दायित्व है।

*स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत लगेंगे शिविर, जनसमस्याओं का होगा समाधान – सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय*

- Advertisement -
Ad image

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रभाकर पांडेय ने कहा कि स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत जिले के विभिन्न विकासखंडों में शिविर लगाए जाएंगे और जन समस्याओं का भी समाधान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 25 सितंबर को मुंगेली जनपद पंचायत कार्यालय परिसर में स्वच्छता संदेश एवं जागरूकता के साथ स्वास्थ्य, श्रम, खाद्य, आवास आदि विभागों के स्टाल लगाए जाएंगे। स्टॉल के माध्यम से आमजनों की समस्याओं से संबंधित आवेदन भी लिए जाएंगे और उनका निराकरण किया जाएगा। बैठक में वनमंडलाधिकारी श्री संजय यादव, अपर कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पांडेय तिवारी, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मेनका प्रधान, मुंगेली एसडीएम श्रीमती पार्वती पटेल, एसडीएम लोरमी श्री अजीत पुजारी एवं एसडीएम पथरिया श्री बी.आर.ठाकुर सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu September 24, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article ऑल इंडिया स्वच्छता ही सेवा रेटिंग में रायगढ़ छठवें नंबर पर
Next Article विधायक रेणुका की पहल पर भरतपुर ब्लाक में महीने में दो दिन बैठेंगें अपर कलेक्टर

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

कागजों में चमकी सड़क, जमीन पर जानलेवा गड्ढेछाल-एडू मार्ग की बदहाली से ग्रामीण परेशान, टेंडर के बाद भी नहीं बदली तस्वीर
CHHATTISGARH September 8, 2026
स्कूली छात्राओं के सामने अश्लील गाना गाकर रील बनाना युवक को पड़ा भारी, पुलिस ने दी कड़ी समझाइश
CHHATTISGARH RAIGARH September 7, 2026
स्कूल में छात्र से मारपीट करने वाले तीन आरोपित को चक्रधरनगर पुलिस ने तत्काल कार्यवाही कर पकड़ा, अन्य आरोपियों की धरपकड़ जारी
CHHATTISGARH RAIGARH September 7, 2026
CHP चौक लिबरा हिंसा मामले में 3 महिलाओं समेत 5 और आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH September 6, 2026
रायगढ़ में जिला कांग्रेस की प्रेसवार्ता, NIA जांच की दिशा और सुरक्षा चूक पर उठे गंभीर
CHHATTISGARH RAIGARH September 6, 2026

Popular Post

कागजों में चमकी सड़क, जमीन पर जानलेवा गड्ढेछाल-एडू मार्ग की बदहाली से ग्रामीण परेशान, टेंडर के बाद भी नहीं बदली तस्वीर
CHHATTISGARH
स्कूली छात्राओं के सामने अश्लील गाना गाकर रील बनाना युवक को पड़ा भारी, पुलिस ने दी कड़ी समझाइश
CHHATTISGARH RAIGARH
स्कूल में छात्र से मारपीट करने वाले तीन आरोपित को चक्रधरनगर पुलिस ने तत्काल कार्यवाही कर पकड़ा, अन्य आरोपियों की धरपकड़ जारी
CHHATTISGARH RAIGARH
CHP चौक लिबरा हिंसा मामले में 3 महिलाओं समेत 5 और आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ में जिला कांग्रेस की प्रेसवार्ता, NIA जांच की दिशा और सुरक्षा चूक पर उठे गंभीर
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?