Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: लक्ष्य और मुस्कान प्रोग्राम ने दिलाई जिला अस्पताल बेमेतरा को राष्ट्रीय पहचान
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
वेदांता पावर की आरोग्य परियोजना से 4600 नागरिक लाभान्वित
CHHATTISGARH sakti
खरसिया में खाद्य विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल,रिपोर्ट आने तक बिकता रहेगा मिलावटी सामान?
CHHATTISGARH Kharsiya
अवैध प्लॉटिंग पर जिला प्रशासन की सख्त कार्यवाही
Sarangargh bilaigarh
सारंगढ़ जिला पंचायत में मनेगा रक्षाबंधन पर्व
Sarangargh bilaigarh
भूमि विवाद में जेसीबी लेकर पहुंचने का आरोप, कार्रवाई के इंतजार में पीड़ित परिवार
CHHATTISGARH Kharsiya
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

लक्ष्य और मुस्कान प्रोग्राम ने दिलाई जिला अस्पताल बेमेतरा को राष्ट्रीय पहचान

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu August 10, 2024 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read

बेमेतरा 10अगस्त 2024 देश में बच्चों के स्वास्थ्य में दिये जाने वाली सुविधाओं के लिए स्वास्थ्य संस्थाओं को सर्टिफिकेशन करने वाली पहल है मुस्कान_। तो वही सुरक्षित प्रसव हेतु प्रसव कक्ष गुणवत्ता सुधार पर पहल है लक्ष्य ।

बच्चों को गुणवत्तापूर्वक स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने में और प्रसव कक्ष गुणवत्ता सुधार पहल पर बेमेतरा जिला अस्पताल ने बड़ा मुकाम हासिल किया है। जिला अस्पताल को l लक्ष्य और मुस्कान कार्यक्रम के बेहतर संचालन से राष्ट्रीय पहचान मिली है। नेशनल हेल्थ मिशन द्वारा इसके लिए की गई पहल मुस्कान,लक्ष्य के अंतर्गत इन्हें क्वालिटी सर्टिफिकेट दिया गया है। इसके लिए जिला अस्पताल बेमेतरा का चयन राष्ट्रीय स्तर पर किया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला अस्पताल के अस्पताल प्रमुख सलाहकार डॉ स्वाति यदु और शिशुरोग विभाग के एचओडी डा. दीपक निराला ने बताया कि मुस्कान में एसएनसीयू, पीडियाट्रिक ओपीडी, एनआरसी आदि देखा जाता है। इस दृष्टि से यह जिला अस्पताल में बेहतरीन सुविधाओं की वजह से और गुणवत्ता पूर्वक स्वास्थ्य सुविधा प्रसव कक्ष गुणवत्ता सुधार पहल कराने की वजह से लक्ष्य, मुस्कान क्वालिटी सर्टिफिकेट के लिए चुना गया है। सिविल सर्जन डा. संत राम चुरेंद्र ने बताया कि जिला अस्पताल बेमेतरा को इसमें 89 प्रतिशत स्कोर मिला है। उन्होंने बताया कि प्रसव कक्ष में एसएनसीयू में चौबीस घंटे सुविधा दी जाती है और स्त्रीरोग विशेषज्ञ, शिशु रोग विशेषज्ञ लगातार प्रसव कक्ष के साथ बच्चों के स्वास्थ्य की मानिटरिंग करते हैं।

सीएमएचओ डॉ यशवंत कुमार ध्रुव ने बताया कि मुस्कान कार्यक्रम तहत क्वालिटी सर्टिफिकेशन के लिए पेशेंट की संतुष्टि बहुत जरूरी होती है। जिन बच्चों के अभिभावकों से बात की गई, उन्होंने इलाज के बारे में संतुष्टि जाहिर की। यहां डाक्टर्स अभिभावकों को नियमित रूप से बच्चे के स्वास्थ्य के बारे में बताते हैं, जिससे अभिभावकों को संतुष्टि होती है। सिविल सर्जन डा. चुरेंद्र ने बताया कि एक्सरे,सोनोग्राफी, ईसीजी ब्लड बैंक,पैथोलॉजी लैब की सभी प्रकार के सेवा जांच निःशुल्क हैं। जिससे बच्चों के इलाज के लिए काफी सुविधा होती है। कुपोषित बच्चों के लिए एनआरसी की सुविधा है। इस प्रकार छोटे बच्चों के लिए शासन ने इस अस्पताल में बड़ी अच्छी सुविधा दी है। उन्होंने बताया कि एनआरसी में आक्यूपेंसी काफी अच्छी रहती है और यहां बच्चों के पोषण का अच्छी तरह से ध्यान रखा जाता है।

उल्लेखनीय है कि जिलाअस्पताल को इन उपलब्धियों के लिए कलेक्टर रणबीर शर्मा ने अस्पताल प्रबंधन को बधाई दी है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. यशवंत कुमार ध्रुव और जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री लता बंजारे एवं जीवनदीप समिति के सदस्यों ने भी इसके लिए सराहा है।

- Advertisement -
Ad image

:::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::

एसएनसीयू यूनिट की स्थापना से बढी सुविधा

जिला अस्पताल बेमेतरा में एसएनसीयू यूनिट स्थापित किये जाने से नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छी सुविधा हो गई है। साथ ही पैथोलॉजी, एक्सरे , सोनोग्राफी, ईसीजी,ब्लड बैंक भी आरंभ होने से कई ताह के जांच निःशुल्क किये जा रहे हैं। इस वजह से बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्वक स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित किया ही जा रहा है।

—————————————————-

दिल्ली,हैदराबाद व सीधी के चिकित्सकों का मूल्यांकन

लक्ष्य और मुस्कान पहल के अंतर्गत जांच 24 और 26 जून 2024 को हुई थी। इसमें दिल्ली से डॉ अभिषेक तिवारी और हैदराबाद से डा. लावण्या के पटनम एवं सीधी से डॉ अकीला अंसारी शामिल थे। इन्होंने जांच की और हर बिन्दु में जिला अस्पताल को बहुत बेहतर पाया। जांच के दौरान डीपीएम सुश्री लता बंजारे,हॉस्पिटल कंसलटेंट डॉ स्वाति यदु,प्रभारी मेट्रन आरती दत्ता अस्पताल स्टाफ विशेष रूप से उपस्थित रहे।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu August 10, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article निगम के अधिकारी कर्मचारियों ने 400 से ज्यादा विद्यार्थियों के साथ निकली तिरंगा यात्रा
Next Article प्रभारी सचिव मनोज कुमार पिंगुआ ने की विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

वेदांता पावर की आरोग्य परियोजना से 4600 नागरिक लाभान्वित
CHHATTISGARH sakti August 26, 2026
खरसिया में खाद्य विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल,रिपोर्ट आने तक बिकता रहेगा मिलावटी सामान?
CHHATTISGARH Kharsiya August 26, 2026
अवैध प्लॉटिंग पर जिला प्रशासन की सख्त कार्यवाही
Sarangargh bilaigarh August 26, 2026
सारंगढ़ जिला पंचायत में मनेगा रक्षाबंधन पर्व
Sarangargh bilaigarh August 25, 2026
भूमि विवाद में जेसीबी लेकर पहुंचने का आरोप, कार्रवाई के इंतजार में पीड़ित परिवार
CHHATTISGARH Kharsiya August 25, 2026

Popular Post

जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?