Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: लक्ष्य प्राप्ति के लिए बड़ी सोच एवं रणनीति के साथ करें पढ़ाई-वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260402 WA0009
जिला अध्यक्ष नगेंद्र नेगी ने जारी किया आदेश, तमनार में नया कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260402 WA0007
सरकारी जमीन पर अवैध फ्लाई ऐश डंपिंग की शिकायत, कार्रवाई की मांग
CHHATTISGARH RAIGARH घरघोड़ा
IMG 20260401 WA0005
ट्रेनिंग पूर्ण कर गांव लौटे सूबेदार पुष्पेंद्रराज खटर्जी का भव्य स्वागत, क्षेत्र में खुशी की लहर
CHHATTISGARH sakti
Screenshot 2026 04 01 20 51 46 26 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
खरसिया में जिला एवं अपर सत्र न्यायालय का शुभारंभ
CHHATTISGARH RAIGARH खरसिया
IMG 20260401 200855
रेलवे ट्रैक पर अज्ञात युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » लक्ष्य प्राप्ति के लिए बड़ी सोच एवं रणनीति के साथ करें पढ़ाई-वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी

लक्ष्य प्राप्ति के लिए बड़ी सोच एवं रणनीति के साथ करें पढ़ाई-वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu August 10, 2024 CHHATTISGARH
Share
3 Min Read
IMG 20240810 WA0054

रायगढ़, 10 अगस्त 2024/ वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी आज रायगढ़ में साहू समाज द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां उन्होंने समाज के 84 प्रतिभावान बच्चों को शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बड़ी सोच और रणनीति बनाकर पढ़ाई करें, तभी लक्ष्य की प्राप्ति होगी। उन्होंने कहा कि केवल डिग्री हासिल करने के लिए पढ़ाई न करें। अपने भविष्य के स्पष्ट लक्ष्य एवं व्यक्तित्व के विकास में कामयाबी हासिल करने के लिए पढ़ाई करें। उन्होंने सभी बच्चों को कहा कि यह चार से पांच साल आपके लिए महत्वपूर्ण है। इसमें अच्छी तरह से पढ़ाई करें ताकि आपका भविष्य बन सके। उन्होंने कहा कि आज के दौर में काफी प्रतिस्पर्धा माहौल है, कभी निराश और हताश न होकर अपने प्लान ए के साथ बी एवं सी भी तैयार रखे। केवल सरकारी नौकरी के फेर में ही न रहे आप। आज भारत विकासशील से विकसित राष्ट्र की ओर अग्रसर हो रहा है। यहां अलग-अलग क्षेत्र में कैरियर के विभिन्न अवसर तैयार हो रहे है। आपको उस अवसर को प्राप्त करने के लिए तैयार होना होगा। इस दौरान उन्होंने सफल लोगों के संघर्ष की भी जानकारी साझा की।
वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने कहा कि आगामी माह में रायगढ़ में प्रयास आवासीय विद्यालय प्रारंभ हो जायेंगे। जिसमें बेहतर शिक्षा के साथ विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियां विद्यार्थी नि:शुल्क में कर सकते है। इसी प्रकार प्रदेश में 22 नालंदा परिसर प्रारंभ किए जायेंगे, जिसमें रायगढ़ भी शामिल है। साथ ही हार्टीकल्चर कॉलेज भी स्वीकृत हो चुका है। हम सब रायगढ़ के विकास के लिए कार्य कर रहे है, यह सब आपके आशीर्वाद से संभव हो पाया है।
इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष नगर निगम श्रीमती पूनम सोलंकी, श्री उमेश अग्रवाल, श्री विजय अग्रवाल, श्री सुभाष पाण्डेय, श्री पंकज कंकरवाल, श्री सुरेश गोयल, श्री डिग्रीलाल साहू, श्री कौशलेश मिश्रा, श्री दिपेश सोलंकी, श्री नेतराम साहू, श्री कैलाश नायक, श्री राकेश तालुकदार, श्री बलवीर शर्मा, श्री सत्यनारायण बाबा की माता हंसमती साहू, डॉ.त्रिभुवन साहू, प्रो.श्रीमती रंजना साहू, श्री अमित साहू, श्री भरत लाल साहू, श्री अमित साहू, श्री उपेन्द्र साहू, प्रो.जया साहू, सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव, सीएसपी श्री आकाश शुक्ला, एसडीएम रायगढ़ श्री प्रवीण तिवारी, डिप्टी कलेक्टर श्री महेश शर्मा सहित समाज के प्रतिभावान बच्चे एवं गणमान्य नागरिक शामिल रहे।
*कैरियर मार्गदर्शिका का किया वितरण*
वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने उच्च शिक्षा, छात्रवृत्ति, शासकीय नौकरी के लिए आयोजित प्रतियोगी परीक्षाओं एवं शासन की छात्रोंपयोगी योजनाओं से संबंधित कैरियर मार्गदर्शिका पुस्तक का वितरण किया। उन्होंने कहा कि कैरियर मार्गदर्शिका आपको उच्च शिक्षा से संबंधित जिज्ञासा के साथ सामान्य ज्ञान को पूर्ण करने में सहायक होगी।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Avatar of Ashwani Sahu
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article IMG 20240810 WA0050 शिवसेना के अथक प्रयासो से खुला ग्राम तेलिकोट में बने नव निर्माण अतिरिक्त 6 बिस्तर उपस्वास्थ्य केन्द्र
Next Article IMG 20240810 WA0052 योगी आदित्यनाथ ने उपहार में भेजा आमों का टोकरा, मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा: इन आमों में भी राम की यादें हैं

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260402 WA0009
जिला अध्यक्ष नगेंद्र नेगी ने जारी किया आदेश, तमनार में नया कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त
CHHATTISGARH RAIGARH April 2, 2026
IMG 20260402 WA0007
सरकारी जमीन पर अवैध फ्लाई ऐश डंपिंग की शिकायत, कार्रवाई की मांग
CHHATTISGARH RAIGARH घरघोड़ा April 2, 2026
IMG 20260401 WA0005
ट्रेनिंग पूर्ण कर गांव लौटे सूबेदार पुष्पेंद्रराज खटर्जी का भव्य स्वागत, क्षेत्र में खुशी की लहर
CHHATTISGARH sakti April 1, 2026
Screenshot 2026 04 01 20 51 46 26 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
खरसिया में जिला एवं अपर सत्र न्यायालय का शुभारंभ
CHHATTISGARH RAIGARH खरसिया April 1, 2026
IMG 20260401 200855
रेलवे ट्रैक पर अज्ञात युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH April 1, 2026

Popular Post

IMG 20260402 WA0009
जिला अध्यक्ष नगेंद्र नेगी ने जारी किया आदेश, तमनार में नया कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?