Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: तैयारियां तेज, कलेक्टर ने ली सेक्टर ऑफिसर्स की बैठक
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
ऑपरेशन आघात: छोटे देवगांव में गांजा बिक्री पर खरसिया पुलिस का प्रहार, 5.025 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
ऑपरेशन क्लीन हंट” में ₹7.58 लाख के गबन का आरोपी हैदराबाद से गिरफ्तार, रायगढ़ पुलिस ने कपड़े की दुकान से पकड़ा
CHHATTISGARH RAIGARH
मेधावी विद्यार्थियों को इसरो, अहमदाबाद के शैक्षणिक भ्रमण पर ले जाएगा जिला प्रशासन सक्ती,कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 15 नवंबर को होगी चयन परीक्षा
CHHATTISGARH sakti
अरनब साइक्लोन के संभावित वर्षा से राहत एवं बचाव के लिए जिला स्तरीय एवं तहसील स्तरीय कंट्रोल रूम नंबर जारी
CHHATTISGARH sakti
यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में जुटा जिला प्रशासन, 45 बसों पर कार्रवाई
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

तैयारियां तेज, कलेक्टर ने ली सेक्टर ऑफिसर्स की बैठक

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu April 24, 2024 CHHATTISGARH
Share
3 Min Read

बिलासपुर, 24 अप्रैल2024/आगामी 7 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। शांतिपूर्ण निर्वाचन की प्रक्रिया जिले में सुनिश्चित करने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवनीश शरण ने सर्किट हाउस में सेक्टर अधिकारियों की बैठक लेकर चुनाव तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर ने कहा कि लोकतंत्र के इस उत्सव में सभी की सहभागिता जरूरी है। उन्होंने आगामी दिनों में स्वीप में तेजी लाने और मतदान केंद्रों तक मतदाताओं को लाने के लिए कई सुझाव भी दिए। मतदान के लिए घर घर दस्तक और पीले चावल देकर आमंत्रण देने के साथ ही मतदाताओं के लिए केंद्रों में धूप से बचाव और पेयजल की उचित व्यवस्था के निर्देश दिए।
भीषण गर्मी के मद्देनजर मतदान दलों के पेयजल,खानपान, और विश्राम के लिए व्यापक इंतजाम के निर्देश दिए गए। मतदान दलों के पहुंचने पर स्थानीय अधिकारियों द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा। संगवारी मतदान दलों के लिए व्यवस्थाओं के लिए निर्देशित करते हुए कलेक्टर ने कहा कि आदर्श मतदान केंद्रों,दिव्यांग और संगवारी केंद्रों में कूलर और विश्राम कक्ष की भी व्यवस्था की जाए। अधिकारियों से कलेक्टर ने कहा कि मतदान के लिए आए लोगों के पास यदि फोटोकॉपी अथवा मोबाइल पर भी परिचय पत्र है तो भी उसे मान्य करें। कलेक्टर ने निर्विघ्न और उत्साहपूर्ण निर्वाचन के लिए अधिकारियों को कई टिप्स भी दिए।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शिव बनर्जी ,जिला पंचायत सीईओ आरपी चौहान ,निगम कमिश्नर अमित कुमार ने भी अपना संबोधन देते हुए अधिकारियों को चुनाव से सबंधित आवश्यक निर्देश दिए। यातायात की सुगम व्यवस्था, लोगों की सह भागिता और स्वीप की बड़ी गतिविधियों के साथ ही ग्राम स्तर पर कार्यक्रमों के साथ लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने कहा गया।
भीषण गर्मी के मद्देनजर मतदान दलों के स्वस्थ्य और केंद्रों में मतदाताओं पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव के लिए व्यापक इंतजाम के भी निर्देश दिए गए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर प्रभात श्रीवास्तव ने गर्मी से बचाव और निर्जलीकरण की स्थिति सामान्य उपायों के बारे में जानकारी दी।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu April 24, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article औद्योगिक संस्थानों में श्रमवीरों ने मतदान करने और कराने का लिया संकल्प
Next Article महिलाएं किसी से कम नहीं है, निर्वाचन में भागीदारी गर्व की बात: प्रेक्षक

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

ऑपरेशन आघात: छोटे देवगांव में गांजा बिक्री पर खरसिया पुलिस का प्रहार, 5.025 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH October 28, 2026
ऑपरेशन क्लीन हंट” में ₹7.58 लाख के गबन का आरोपी हैदराबाद से गिरफ्तार, रायगढ़ पुलिस ने कपड़े की दुकान से पकड़ा
CHHATTISGARH RAIGARH October 28, 2026
मेधावी विद्यार्थियों को इसरो, अहमदाबाद के शैक्षणिक भ्रमण पर ले जाएगा जिला प्रशासन सक्ती,कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 15 नवंबर को होगी चयन परीक्षा
CHHATTISGARH sakti October 28, 2026
अरनब साइक्लोन के संभावित वर्षा से राहत एवं बचाव के लिए जिला स्तरीय एवं तहसील स्तरीय कंट्रोल रूम नंबर जारी
CHHATTISGARH sakti October 28, 2026
यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में जुटा जिला प्रशासन, 45 बसों पर कार्रवाई
CHHATTISGARH RAIGARH October 28, 2026

Popular Post

ऑपरेशन आघात: छोटे देवगांव में गांजा बिक्री पर खरसिया पुलिस का प्रहार, 5.025 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
ऑपरेशन क्लीन हंट” में ₹7.58 लाख के गबन का आरोपी हैदराबाद से गिरफ्तार, रायगढ़ पुलिस ने कपड़े की दुकान से पकड़ा
CHHATTISGARH RAIGARH
मेधावी विद्यार्थियों को इसरो, अहमदाबाद के शैक्षणिक भ्रमण पर ले जाएगा जिला प्रशासन सक्ती,कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 15 नवंबर को होगी चयन परीक्षा
CHHATTISGARH sakti
अरनब साइक्लोन के संभावित वर्षा से राहत एवं बचाव के लिए जिला स्तरीय एवं तहसील स्तरीय कंट्रोल रूम नंबर जारी
CHHATTISGARH sakti
यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में जुटा जिला प्रशासन, 45 बसों पर कार्रवाई
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?