Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: प्रत्येक वोट महत्वपूर्ण गंभीरता से ले ट्रेनिंग-कलेक्टर कार्तिकेया गोयल
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260223 WA0024
शटर तोड़कर लाखों की मोबाइल चोरी, CCTV में कैद हुए नकाबपोश चोर
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG20260223123745
खरसिया में गिरते भूजल स्तर पर कांग्रेस का ज्ञापन, एक सप्ताह में नहर में पानी छोड़ने की मांग
CHHATTISGARH खरसिया
FB IMG 1771692338049
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जन्मदिन सेवा सहकारी समिति गोबरसिंहा में हर्षोल्लास से मनाया गया
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़
IMG20260220114447
खरसिया के भालूनारा फॉरेस्ट बैरियर पर उड़नदस्ता की बड़ी कार्रवाई
CHHATTISGARH खरसिया
1000284585
फसल मजबूत करने अब मिलेगा नया खाद, अधिसूचना जारी,सल्फर कोटेड यूरिया” को नाम दिया गया यूरिया गोल्ड
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » प्रत्येक वोट महत्वपूर्ण गंभीरता से ले ट्रेनिंग-कलेक्टर कार्तिकेया गोयल

प्रत्येक वोट महत्वपूर्ण गंभीरता से ले ट्रेनिंग-कलेक्टर कार्तिकेया गोयल

Bhavyachhattisgarh
Bhavyachhattisgarh April 24, 2024 CHHATTISGARH
Share
5 Min Read
IMG 20240424 WA0006

रायगढ़, 24 अप्रैल 2024/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कार्तिकेया गोयल की उपस्थिति में आज कलेक्टोरेट के सृजन सभा कक्ष में होम वोटिंग के संबंध में माइक्रो आब्जर्वर एवं मतदान दलों को ट्रेनिंग दिया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजीव कुमार पाण्डेय, सहायक रिटर्निग ऑफिसर श्री प्रवीण तिवारी, डिप्टी कलेक्टर एवं नोडल पोस्टल बैलेट श्री महेश शर्मा, डिप्टी कलेक्टर श्री शशिकांत कुर्रे, डिप्टी कलेक्टर श्री समीर बड़ा एवं निर्वाचन कार्य में संलग्न आधिकारी उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कार्तिकेया ने कहा कि विधानसभा निर्वाचन की अपेक्षा लोक सभा निर्वाचन में होम वोटिंग करने वाले मतदाताओं की संख्या कम है, लेकिन हर वोट महत्वपूर्ण होता है। वर्तमान में 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग वाले बुजुर्ग एवं 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले मतदाताओं से हमें शत-प्रतिशत वोटिंग करवाना है। इसके साथ ही निर्वाचन में संलग्न टीम की वोटिंग की गोपनीयता को बनाए रखना एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होती है, ध्यान रखें कि जिस स्थान को वोटिंग हेतु निर्धारित की जा रही है वहां सीसी टीवी कैमरा, मोबाइल आदि न हो। इसलिए सभी प्रक्रियाओं की अच्छी तरह से जानकारी ले। होम वोटिंग के पूर्व से बीएलओ से समन्वय बनाए रखे ताकि वोटिंग में किसी प्रकार की समस्या न हो।
अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजीव कुमार पाण्डेय ने वोटिंग की विभिन्न महत्वपूर्ण प्रक्रिया से अवगत कराया। उन्होंने निर्वाचन आयोग द्वारा डाकमत पत्र से संबंधित वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांग व्यक्ति को दी जाने वाली सुविधा के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग को शामिल किया गया। इसी प्रकार 40 प्रतिशत दिव्यांग व्यक्ति जिसके पास सक्षम अधिकारी द्वारा दिव्यांगता प्रमाण पत्र हो तथा जिनके द्वारा नियत समयावधि के भीतर प्रारूप 12 घ में आवेदन किया गया है, उन्हें होम वोटिंग की सुविधा दी जा रही है। साथ ही अनिवार्य सेवाओं के अंर्तगत आने वाले व्यक्ति को मतदान दिवस के दिन अपने कर्तव्य संलग्नता के कारण मतदान केंद्र पर मतदान करने में सक्षम नहीं है, वे डाकमत पत्र के माध्यम से बनाए गए सुविधा केद्र में जाकर मतदान करेंगे। उन्होंने बताया की टीम में मतदान दल में दो मतदान आधिकारी, एक माइक्रो आब्जर्वर के साथ सुरक्षा बल रहेंगे। इसके साथ ही उन्होंने मतदान प्रक्रिया के दौरान आने वाले व्यवहारिक, तकनीकी, मतदान अधिकारियों की जिम्मेदारी तथा प्रक्रिया के दौरान बरते जाने वाली सावधानियों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।
प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर श्री राजेश डेनियल ने होम वोटिंग के संबंध में उपयोगी आवश्यक सामग्रियों की संबंध में जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने होम वोटिंग प्रक्रिया में मत पत्र, विभिन्न लिफाफे, मत अंकित करने के लिए कलम, वोटिंग कंपार्टमेंट की स्थापना के लिए सामग्री, मतदान देने के लिए स्वास्थ्य किट, दृष्टिहीन, शिथिलांग मतदाता द्वारा अन्य व्यक्ति को मतदान हेतु अधिकृत करने संबंधी प्रक्रिया एवं स्टेशनरी संबंधी जानकारी दी।
*प्रशिक्षण में पहुंचे कलेक्टर, मतदान प्रक्रिया से संबंधित पूछे प्रश्न*
रायगढ़ संसदीय क्षेत्र 02 के मतदान हेतु मतदान दलों का प्रथम जिला स्तरीय प्रशिक्षण में आज कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल कार्मेल हिन्दी माध्यम विद्यालय पहुंचे। यहां धरमजयगढ़ विधानसभा क्षेत्र के पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी क्रमांक 1, 2, 3 को जिला स्तरीय एवं विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनर द्वारा मतदान प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कलेक्टर श्री गोयल ने चल रहे प्रशिक्षण का निरीक्षण करते हुए सभी को निर्देशित किया कि बेहतर प्रशिक्षण एवं टीम वर्क आपके कार्य को आसान करेगी। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से मशीन सीलिंग, मशीन रिप्लेस, मॉक पोल, मतदान समय, टेस्ट वोट, चैलेंज वोट जैसे मतदान प्रक्रिया से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण में किसी भी प्रकार की शंका होने पर तत्काल प्रश्न कर दूर कर लें।
स्वास्थ्य विभाग ने प्रशिक्षाणार्थियों के स्वास्थ्य जांच हेतु लगाया स्टॉल
प्रशिक्षण केन्द्र में स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रशिक्षणार्थियों के स्वास्थ्य जांच हेतु लगाए गए स्टॉल का कलेक्टर श्री गोयल ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपलब्ध दवाईयों एवं स्वास्थ्य जांच की जानकारी ली। स्वास्थ्य विभाग द्वारा बताया गया कि मौसम के अनुरूप प्रशिक्षणार्थियों के लिए सभी प्रकार की दवाईयां उपलब्ध है। साथ ही आज 47 प्रशिक्षणार्थियों का बीपी एवं शुगर चेकअप किया गया।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article download 7 डाक मतपत्र से मतदान के लिए जिले में सुविधा केंद्र होंगे स्थापित
Next Article IMG 20240424 WA0008 कमीशनिंग कार्य के लिए अधिकारियो कर्मचारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260223 WA0024
शटर तोड़कर लाखों की मोबाइल चोरी, CCTV में कैद हुए नकाबपोश चोर
CHHATTISGARH RAIGARH February 23, 2026
IMG20260223123745
खरसिया में गिरते भूजल स्तर पर कांग्रेस का ज्ञापन, एक सप्ताह में नहर में पानी छोड़ने की मांग
CHHATTISGARH खरसिया February 23, 2026
FB IMG 1771692338049
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जन्मदिन सेवा सहकारी समिति गोबरसिंहा में हर्षोल्लास से मनाया गया
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़ February 21, 2026
IMG20260220114447
खरसिया के भालूनारा फॉरेस्ट बैरियर पर उड़नदस्ता की बड़ी कार्रवाई
CHHATTISGARH खरसिया February 20, 2026
1000284585
फसल मजबूत करने अब मिलेगा नया खाद, अधिसूचना जारी,सल्फर कोटेड यूरिया” को नाम दिया गया यूरिया गोल्ड
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़ February 18, 2026

Popular Post

IMG 20260223 WA0024
शटर तोड़कर लाखों की मोबाइल चोरी, CCTV में कैद हुए नकाबपोश चोर
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?