Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: उमेश पटेल एक नेता के साथ दुख के साथी, महानदी हादसे में आहतों के साथ दिन-रात खड़े रहे खरसिया विधायक
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
ऑपरेशन आघात: छोटे देवगांव में गांजा बिक्री पर खरसिया पुलिस का प्रहार, 5.025 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
ऑपरेशन क्लीन हंट” में ₹7.58 लाख के गबन का आरोपी हैदराबाद से गिरफ्तार, रायगढ़ पुलिस ने कपड़े की दुकान से पकड़ा
CHHATTISGARH RAIGARH
मेधावी विद्यार्थियों को इसरो, अहमदाबाद के शैक्षणिक भ्रमण पर ले जाएगा जिला प्रशासन सक्ती,कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 15 नवंबर को होगी चयन परीक्षा
CHHATTISGARH sakti
अरनब साइक्लोन के संभावित वर्षा से राहत एवं बचाव के लिए जिला स्तरीय एवं तहसील स्तरीय कंट्रोल रूम नंबर जारी
CHHATTISGARH sakti
यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में जुटा जिला प्रशासन, 45 बसों पर कार्रवाई
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

उमेश पटेल एक नेता के साथ दुख के साथी, महानदी हादसे में आहतों के साथ दिन-रात खड़े रहे खरसिया विधायक

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu April 20, 2024 CHHATTISGARH
Share
5 Min Read

रायगढ़, 20 अप्रैल 2024। बीते शुक्रवार को झारसुगुड़ा जिले के थाना रेंगाली अंतर्गत पथरसेनी देवी मन्दिर के दर्शन के लिए वापस लौट रहे श्रद्धालुओं की नाव महानदी में पलट गई। इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई है। इस दुखद घटना के बाद, रायगढ़ और झारसुगुड़ा जिला प्रशासन के साथ ही खरसिया विधायक उमेश पटेल ने प्रभावितों के साथ सहयोग किया और उनकी मदद का उत्तरदायित्व उठाया। ज्ञात हो कि जिला मुख्यालय के समीपस्थ ग्राम कोतरलिया निवासी गंगाराम विश्वकर्मा अपने कुनबे समेत अंजोरीपाली के रिश्तेदारों के साथ झारसुगुड़ा (ओडिशा) थाना रेंगाली अंतर्गत ग्राम सरघा स्थित पथरसेनी देवी मंदिर दर्शन के लिए सभी लोग एक ही नाव पर सवार होकर पथरसेनी मंदिर गए थे। जहां सभी श्रद्धालु देवी दर्शन के बाद वापस लौट रहे थे तभी यकायक नाव असंतुलित होकर पलट गयी। मौके पर 40 से अधिक लोगों ने तैरकर अपनी जान बचाई कुछ लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाल लेकिन 8 लोगों की डूबने से मौत हो गईं। घटना के बाद रायगढ़ और झारसुगुड़ा जिला प्रशासन राहत कार्य में जुटी रही लेकिन इस दौरान खरसिया विधायक उमेश पटेल की संवेदनशीलता देखते ही बनी है, उन्होंने हर संभव लोगों की मदद करने का प्रयास किया।

राहत कैंप में आहतों से बांटा दुख
हादसे के बाद पता चला कि नाव में 50 से ज्यादा लोग खरसिया ब्लॉक के निवासी हैं। जैसे ही यह सूचना विधायक उमेश पटेल तक पहुँची, वे तत्काल आहतों से मिलने के लिए कंडईकेला पुलिस चौकी राहत कैंप पहुँचे। अपने नेता को अपने बीच पाकर घायलों में आत्मविश्वास जगी। लोगों के आंखों में आंसू आ गए और उन्होंने अपना दुख-दर्द उमेश पटेल से साझा किया जिसके बाद श्री पटेल ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए प्रभावितों को हिम्मत दी और उनके खाने-पीने और परिवहन की व्यवस्था हेतु अधिकारियों के साथ सामंजस्य स्थापित कर समुचित संसाधन उपलब्ध कराने में योगदान दिया। घंटे अपनों के साथ समय बिताने के बाद रात को उमेश पटेल नन्देली लौटे और फोन पर लगातार पीड़ितों के बारे में अपडेट लेते रहे।

सरकार से मांगा मुआवजा
उमेश पटेल की मौजूदगी से प्रभावितों को काफी राहत मिली। यही नहीं उमेश पटेल ने हादसे में मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपए और घायलों को 2-2 लाख रुपए आर्थिक सहायता हेतु छत्तीसगढ़ सरकार से मांग भी की है ताकि परिवार को इस अपार दुख के क्षण में थोड़ी राहत मिल सके।

चांटीपाली पहुंच प्रभावितों को दी हिम्मत
हादसे में सात लोगों की लापता होने के समाचार के बाद, सुबह से ही रेस्क्यू टीम लापता लोगों की तलाश में जुट गई। वक्त के साथ-साथ महानदी में डूबे लोगों के शव बरामद होते गए। इस प्रकार कुल सात लोगों के शव को रेस्क्यू टीम ने बरामद किया, जिन्हें झारसुगुड़ा जिले के चांटीपाली सामुदायिक केंद्र में पोस्टमार्टम के लिए रखा गया। पानी में डूबे अपनों के शव मिलने के बाद, परिजनों के ऊपर बिजली गिर गई। इस भयानक स्थिति में उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा था, लेकिन उमेश पटेल ने तत्काल चांटीपाली हॉस्पिटल पहुँचकर मृतकों के परिजनों को बड़े भाई की भांति हिम्मत और साहस दिया। उन्होंने तुरंत झारसुगुड़ा कलेक्टर से संपर्क करके जल्दी से पोस्टमार्टम की बात की और सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर मृतकों के पार्थिव शरीर को साथ लेकर अंजोरीपाली पहुँचाया।

- Advertisement -
Ad image

समर्पण भाव से निभाया मुखिया धर्म
अंजोरीपाली गांव में वाहन से मृतकों का पार्थिव शरीर जैसे ही नीचे उतरा बीते 24 घंटे से परिजनों की आंखों में दबे आंसू फव्वारे की तरह फूटने लगे। इस मुश्किल घड़ी में उमेश पटेल ने परिजनों को दिलासा और साहस दिया। उमेश पटेल ने खरसिया विधानसभा के परिवार के मुखिया के रूप में पूरा अपना उत्तरदायित्व निभाते हुए हर स्तर पर राहत हेतु प्रयास किया है। उनका यह संवेदनशील स्वभाव अपने क्षेत्रवासियों, मृतकों के परिजनों और पीड़ितों के प्रति उनके समर्पित स्नेह को प्रकट करता है जो उनके मन मे अपने लोगों के लिए अपार समर्पण की भावना को दर्शाता है।
अंजोरिपाली ग्राम वासियो ने उमेश पटेल के लिए ही ये पंक्तियां कही हैं – जो सुख में साथ दे वे रिश्ते होते है जो दुःख में साथ दे वे फरिश्ते होते है

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu April 20, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article बाल विवाह रोकथाम पर प्रशासन की सख्ती
Next Article माइक्रो आब्जर्वर रखेंगे मतदान की सभी प्रक्रियाओं पर नजर-कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कार्तिकेया गोयल

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

ऑपरेशन आघात: छोटे देवगांव में गांजा बिक्री पर खरसिया पुलिस का प्रहार, 5.025 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH October 28, 2026
ऑपरेशन क्लीन हंट” में ₹7.58 लाख के गबन का आरोपी हैदराबाद से गिरफ्तार, रायगढ़ पुलिस ने कपड़े की दुकान से पकड़ा
CHHATTISGARH RAIGARH October 28, 2026
मेधावी विद्यार्थियों को इसरो, अहमदाबाद के शैक्षणिक भ्रमण पर ले जाएगा जिला प्रशासन सक्ती,कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 15 नवंबर को होगी चयन परीक्षा
CHHATTISGARH sakti October 28, 2026
अरनब साइक्लोन के संभावित वर्षा से राहत एवं बचाव के लिए जिला स्तरीय एवं तहसील स्तरीय कंट्रोल रूम नंबर जारी
CHHATTISGARH sakti October 28, 2026
यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में जुटा जिला प्रशासन, 45 बसों पर कार्रवाई
CHHATTISGARH RAIGARH October 28, 2026

Popular Post

ऑपरेशन आघात: छोटे देवगांव में गांजा बिक्री पर खरसिया पुलिस का प्रहार, 5.025 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
ऑपरेशन क्लीन हंट” में ₹7.58 लाख के गबन का आरोपी हैदराबाद से गिरफ्तार, रायगढ़ पुलिस ने कपड़े की दुकान से पकड़ा
CHHATTISGARH RAIGARH
मेधावी विद्यार्थियों को इसरो, अहमदाबाद के शैक्षणिक भ्रमण पर ले जाएगा जिला प्रशासन सक्ती,कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 15 नवंबर को होगी चयन परीक्षा
CHHATTISGARH sakti
अरनब साइक्लोन के संभावित वर्षा से राहत एवं बचाव के लिए जिला स्तरीय एवं तहसील स्तरीय कंट्रोल रूम नंबर जारी
CHHATTISGARH sakti
यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में जुटा जिला प्रशासन, 45 बसों पर कार्रवाई
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?