रायगढ़।अधीक्षक अंकिता शर्मा ( भा.पु.से.) के द्वारा आम जनता से सीधे उनके ग्राम / मोहल्ले में जाकर “संवाद” स्थापित करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति गायत्री सिंह के मार्गदर्शन पर आज दिनांक 16.02.2024 को थाना नगरदा पुलिस द्वारा थाना नगरदा क्षेत्र के ग्राम जर्वे में चलित थाना लगाकर ग्रामवासियों से संवाद स्थापित किया गया। “संवाद” कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं खासकर नाबालिग बच्चों के साथ होने वाली अपराधों से कैसे रोका जाये इस संबंध में जागरूक किया गया। वर्तमान समय में ऑन लाईन फाड से बचने हेतु जागरूक किया गया। नवयुवा पीढ़ी को नशाखोरी से दूर रहने की हिदायत दिया गया है। ग्राम में किसी प्रकार की अपराध होने पर पुलिस को तत्काल सूचित करने समझाईस दिया गया। ग्राम में इस तरह “संवाद” जैसे नवीन पहल के माध्यम से ग्रामिणों की छोटी मोटी समस्याओं को गांवो में ही सुनकर निराकरण किया गया है। चलित थाना “संवाद” से ग्रामिणों में काफी खुशी देखी गई।
नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक सक्ति का नवीन पहल जिला सक्ति में चलित थाना संवाद” कायक्रम की शुरुआत
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
- Advertisement -
Bhavyachhattisgarh