Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आवेदकों ने सुनाई अपनी समस्या
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
सड़क किनारे अतिक्रमण से ग्रामीण परेशान, हटाने की मांग को लेकर महिलाओं ने एसडीएम को सौंपा कलेक्टर के नाम ज्ञापन
CHHATTISGARH Kharsiya
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर खरसिया कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
CHHATTISGARH Kharsiya
“खून का सौदा सौ रुपए के नोटरी स्टांप पर नीलाम हुई एक गरीब की अर्थी” मीना बाजार के झूले से गिरकर एक गरीब की हुई थी मौत बच्चे हुए अनाथ
CHHATTISGARH Kharsiya
ग्राम तेलीकोट के नहरपार मोहल्ले में 10 दिनों से अंधेरा, पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीण
CHHATTISGARH Kharsiya
दर्रामुड़ा में धूमधाम से मना दशहरा, विधायक उमेश पटेल की मौजूदगी में हुआ रावण दहन
CHHATTISGARH Kharsiya
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आवेदकों ने सुनाई अपनी समस्या

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu October 22, 2024 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read

कलेक्टर श्री गोयल ने प्राप्त आवेदनों पर त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

रायगढ़, 22 अक्टूबर 2024/ कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने कलेक्टोरेट के सृजन सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में सभी जिला स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में बारी-बारी से आवेदकों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों को शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में आज जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आये आवेदकों ने अपनी समस्याओं, मांगो और शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किये। इस अवसर पर एडीएम सुश्री संतन देवी जांगड़े, अपर कलेक्टर श्री राजीव कुमार पाण्डेय, आयुक्त नगर निगम श्री सुनील कुमार चंद्रवंशी सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
जनदर्शन में आज धनागर के कपिल उरांव प्रधानमंत्री आवास निर्माण में हो रही बाधा उत्पन्न के संबंध में आवेदन लेकर आए थे। उन्होंने कहा उनके पैतृक जमीन पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास निर्माण के लिए राशि आबंटित हुई है। किन्तु आवास निर्माण में पदमलोचन पटेल द्वारा बाधा उत्पन्न किया जा रहा है। इस संबंध उन्होंने ग्राम पंचायत में शिकायत भी दर्ज करायी है। परंतु आज पर्यन्त निराकरण नहीं हो पाया है। इसी तरह ग्राम-परसदा के हलधर राठिया मुआवजा दिलाने के संबंध में आवेदन लेकर आए थे। उन्होंने बताया कि उनके खेत के पास जिंदल स्टील पावर द्वारा डस्ट डम्प किया गया है जिससे फसल को नुकसान हो रहा है जिससे आर्थिक क्षति हो रही है। कलेक्टर श्री गोयल ने संबंधित अधिकारी को आवेदनों पर उचित कार्यवाही के निर्देश दिए। शाला प्रबंध समिति के अध्यक्ष शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरगढ़ में शिक्षक व्यवस्था के संबंध में आवेदन लेकर आए थे। उन्होंने कहा कि स्कूल में भूगोल, अंग्रेजी और भौतिकी के शिक्षक न होने कारण अध्यापन कार्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने शिक्षक व्यवस्था के लिए आग्रह किया। कलेक्टर श्री गोयल ने जिला शिक्षा अधिकारी को शीघ्र ही स्कूल में शिक्षक व्यवस्था करने के निर्देश दिए ताकि बच्चों के अध्यापन कार्य में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। वार्ड क्रमांक 46 उर्दना के समस्त ग्रामवासी शमशान घाट आने-जाने के रास्ता को खुलवाने संबंधित आवेदन लेकर पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि शमशान घाट एवं नदी निस्तारी के रास्ता में यहां के ग्रामवासी वर्षो से आना जाना करते है। लेकिन बीते दिनों रमेश कुमार भगत द्वारा यहां सीमेंट खंभा खड़ाकर कांटा तार से चारों ओर से घेर लिया है तथा शमशान घाट से लगे हुए शासकीय जमीन जो खाली है उसे भी चारों तरफ से कब्जा कर खेती कर रहा है। जिससे ग्रामवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
कैदीमुड़ा रायगढ़ के दुखीराम निषाद श्रवण यंत्र की मांग हेतु आवेदन लेकर आए थे। उन्होंने बताया कान में तकलीफ होने की वजह से कुछ भी सुनाई नहीं दे रहा है जिससे जीवन-यापन में तकलीफ हो रही है। प्रार्थी गरीब व मजदूर वर्ग का व्यक्ति है जिसकी वजह से वे कही उचित इलाज भी नहीं करा पा रहे है। उन्होंने जनदर्शन में श्रवण यंत्र की मांग की ताकि कही आने-जाने व काम-काज करने में परेशानी न हो। चलने-फिरने में असमर्थ कौशल ट्राय सायकिल की मांग हेतु आवेदन लेकर जनदर्शन में पहुंचे थे। उन्होंने कहा वे जन्म से ही दिव्यांग है। जिसकी वजह से चलने-फिरने में कठिनाई होती है। उन्होंने ट्रायसायकिल की मांग की। कलेक्टर श्री गोयल ने समाज कल्याण विभाग को आवेदक को प्राथमिकता के आधार पर ट्रायसायकिल देने के निर्देश दिए। इसी तरह अन्य लोग में राशन कार्ड, वृद्धापेंशन, आवास, चिकित्सा सहायता सहित अन्य मांगों एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन लेकर पहुंचे थे।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu October 22, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article स्कूली बच्चों के अपार आईडी जनरेट करने में लाए तेजी-कलेक्टर कार्तिकेया गोयल
Next Article पुसौर पुलिस की अवैध शराब पर कार्रवाई : ग्राम मल्दा में 15 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

सड़क किनारे अतिक्रमण से ग्रामीण परेशान, हटाने की मांग को लेकर महिलाओं ने एसडीएम को सौंपा कलेक्टर के नाम ज्ञापन
CHHATTISGARH Kharsiya October 22, 2026
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर खरसिया कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
CHHATTISGARH Kharsiya October 22, 2026
“खून का सौदा सौ रुपए के नोटरी स्टांप पर नीलाम हुई एक गरीब की अर्थी” मीना बाजार के झूले से गिरकर एक गरीब की हुई थी मौत बच्चे हुए अनाथ
CHHATTISGARH Kharsiya October 22, 2026
ग्राम तेलीकोट के नहरपार मोहल्ले में 10 दिनों से अंधेरा, पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीण
CHHATTISGARH Kharsiya October 21, 2026
दर्रामुड़ा में धूमधाम से मना दशहरा, विधायक उमेश पटेल की मौजूदगी में हुआ रावण दहन
CHHATTISGARH Kharsiya October 21, 2026

Popular Post

सड़क किनारे अतिक्रमण से ग्रामीण परेशान, हटाने की मांग को लेकर महिलाओं ने एसडीएम को सौंपा कलेक्टर के नाम ज्ञापन
CHHATTISGARH Kharsiya
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर खरसिया कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
CHHATTISGARH Kharsiya
“खून का सौदा सौ रुपए के नोटरी स्टांप पर नीलाम हुई एक गरीब की अर्थी” मीना बाजार के झूले से गिरकर एक गरीब की हुई थी मौत बच्चे हुए अनाथ
CHHATTISGARH Kharsiya
ग्राम तेलीकोट के नहरपार मोहल्ले में 10 दिनों से अंधेरा, पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीण
CHHATTISGARH Kharsiya
दर्रामुड़ा में धूमधाम से मना दशहरा, विधायक उमेश पटेल की मौजूदगी में हुआ रावण दहन
CHHATTISGARH Kharsiya

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?